Inter College Lecturer recruitment: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में हुई। हल्द्वानी शहर में चार केंद्रों पर 2131 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेट तैनात किए थे।
डीएम के आदेश पर परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम मोनिका को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया था। श्री गुरु तेग बहादुर, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, बियरशिवा और क्वींस पब्लिक स्कूल केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर दो से पांच बजे तक हुई। कुल 2131 अभ्यर्थियों में से 1380 उपस्थित और 751 अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी एडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
751 अभ्यर्थियों ने छोड़ी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा,

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।