Skip to main content

Translate करें.

ऋषिकेश पास डंपर और कार की टक्कर, वाहन के अंदर ही फंसे दो भाई-बहनों की हुयी दर्दनाक मौत


मालाकुंठी के पास डंपर और एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण वाहन में सवार चार लोग कार के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके के लिए रवाना हुई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

सोमवार सुबह ब्यासी के समीप हुई दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। दोनों मृतक भाई बहन बताए जा रहे हैं। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि एक कार और डंपर में भिड़त हो गई थी। जिसमें ऋषभ सेमवाल (22) पुत्र राकेश सेमवाल व रक्षा सेमवाल (24) पुत्री राकेश सेमवाल निवासी श्रीनगर की मौत हो गई। जबकि घटना में सुहानी पुत्री कमल सिंह निवासी रानीहाट कीर्तिनगर व ईशानी गौड़ पुत्री संजीव गौड़  घायल हो गए।



वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विवि भरसार में हॉर्टिकल्चर की छात्रा की मौत, छात्रों ने किया प्रदर्शन



Read more...

Read more...

Comments

Followers

Himwant readers