Request Transfer: कानूनी पेंच में उलझे शिक्षकों के अनुरोध तबादले, हाईकोर्ट में हुई याचिका दायर, सुगम-दुर्गम की श्रेणी में आवेदन का मौका न मिलने से शिक्षकों में नाराजगी
उत्तराखंड में हजारों शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादलों पर कानूनी पेंच फंस सकता है। इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। सुगम-दुर्गम के मामले का निस्तारण नहीं होने से शिक्षा विभाग में तबादला प्रक्रिया अटकी हुई थी। ऐसे में इस बार सिर्फ अनुरोध के आधार पर ही तबादलों की प्रक्रिया शुरू की गई और इसमें भी सुगम-दुर्गम की श्रेणी में आवेदन का मौका नहीं दिया गया। सुगम-दुर्गम की श्रेणी में आवेदन का मौका नहीं दिए जाने राज्य भर में हजारों शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त है।
हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद पूरी स्थानांतरण प्रक्रिया अधर में लटकने के आसार बन गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश भर से साढ़े चार हजार से अधिक शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया हुआ है। याचिका में तर्क दिया गया है कि शैक्षणिक सत्र के बीच में इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों का तबादला करने से प्रदेश की शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों के स्कूल खाली होने की भी आशंका जताई गई है, जिससे छात्रों की पढ़ाई का भारी नुकसान होगा। सुगम-दुर्गम के मामले का निस्तारण नहीं होने से शिक्षा विभाग में तबादला प्रक्रिया अटकी हुई थी। ऐसे में इस बार सिर्फ अनुरोध के आधार पर ही तबादलों की प्रक्रिया शुरू की गई और इसमें भी सुगम-दुर्गम की श्रेणी में आवेदन का मौका नहीं दिया गया, जिससे जहां वर्षों से दुर्गम स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के सुगम क्षेत्रों में ट्रांसफर की उम्मीदें इस वर्ष भी पूरी नहीं हो पाई वहीं सुगम से दुर्गम में ट्रांसफर चाहने वाले शिक्षकों को भी आवेदन का मौका न मिलने से उनमें भी निराशा व्याप्त हुई है। विभाग द्वारा शीघ्र ट्रांसफर लिस्ट जारी किए जाने की संभावना थी, जो अब कानूनी पेंच में उलझती नजर आ रही है।
.jpeg)
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।