Himwant Live: दून विश्वविद्यालय की मेस में खाद्य विभाग का छापा, कई नमूने फेल, विभाग ने जारी किया नोटिस
![]() |
| Doon University |
दून विश्वविद्यालय की मेस में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापा मारा। इस दौरान नौ खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हो गए। इस पर विभाग ने मेस संचालक को नोटिस थमाया है।सोमवार को दून विवि की अलकनंदा कैंटीन के खाने में कीड़े मिले थे। इतना ही नहीं सब्जी में लोहे के नट-बोल्ट भी पड़े मिले। इससे गुस्साए छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर रात विवि की वाइस चांसलर के आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।