MIT ढालवाला में संपन्न हुआ विकासखंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार, "भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएँ एवं चुनौतियां" विषय पर हुयी चर्चा
विकासखंड नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल मे शुक्रबार को मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला में विकासखंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) वी पी सिंह, द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । सेमिनार में विकासखंड के कुल 29 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया.
मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला मे संपन्न हुए विज्ञान सेमीनार में 2 जूनियर हाईस्कूल 12 हाईस्कूल एवं 15 इंटर कॉलेजों कुल 40छात्र /छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उद्घाटन सत्र के अपने उद्बोधन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं को सेमिनार के विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएँ एवं चुनौतियां के विषय में अपने विचारों से अवगत कराया और छात्र छात्राओं को इस प्रकार के विज्ञान के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया, साथ ही उनके द्वारा इंस्पायर अवार्ड और विज्ञान महोत्सव के विषय में भी छात्र छात्राओं को बताया गया । जिला शिक्षा अधिकारी स्वागत ब्लाक विज्ञान समन्वयक अमित शर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मोमेंटों देकर किया गया।
सेमिनार में मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला के डायरेक्टर रवि जुयाल एवं फैकल्टी अखिलेश बिजल्वाण का विशेष योगदान रहा पूरे कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति बनी रही। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के अतिरिक्त विकासखंड के विज्ञान के 40 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया । निर्णायक के रूप में, प्रमोद उनियाल (डीन एकेडमिक) डॉ॰ प्रदीप पोखरियाल (एसोसिएट प्रोफेसर) ओमकारानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं डॉ० सुनील सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर) मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला उपस्थित रहे।
सेमिनार में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं में प्रथम स्थान पर कुमारी आरवी कंसवाल , ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल एवं द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से कुमारी अंबिका राजकीय इंटर कॉलेज ,फकोट एवं दीपक सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नीर रहे ये छात्र छात्राएं जिला स्तर पर होने वाली विज्ञान सेमिनार प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । कार्यक्रम में आलोक गौतम (प्रधानाध्यापक), डॉ॰ रामगोपाल गंगवार, साजिद अली, सूर्यकांत तिवारी, अनिल लिंगवाल, शशि जोशी, पुष्पा रावत , नीलम वर्मा आदि ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल लिंगवाल द्वारा किया गया। विज्ञान सेमिनार के इस कार्यक्रम में ए एन दुबे पूर्व जिला विज्ञान समन्वयक , अनिल कुकरेती ब्लॉकअध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ नरेंद्रनगर एवं प्रधानाचार्य रा०इ०का० आगर दिनेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए गए एवं विजेताओं को सर्टिफिकेट के साथ मोमेंटो भी भेंट किये गए.


Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।