Teacher's day 2026: शिक्षक दिवस के मौके पर टिहरी जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को कैविनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे सम्मानित, पीपुल्स एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक एजूकेशन (ट्रस्ट) की शानदार पहल
Himwant Live: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर टिहरी जिले के 50 नवाचारी शिक्षकों को पीपुल्स एसोसिएशन फार साइंटिफिक एजूकेशन ट्रस्ट की पहल पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सम्मानित करेंगे। ट्रस्ट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल से जनपद के सभी विकास खंडों में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर सम्मान समारोह में प्रतिभाग करवाने की अपील की है।
पीपुल्स एसोसिएशन फार साइंटिफिक एजूकेशन ट्रस्ट की ओर से शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक अलख नारायण दुबे ने हिमवंत लाइव के संपादक को जानकारी देते हुए कहा कि PEOPLE'S ASSOCIATION FOR SCIENTIFIC EDUCATION की ओर से नरेंद्रनगर स्थित टाउन हॉल में शिक्षक दिवस के मौके पर जनपद के प्रयोगधर्मी और उत्कृष्ठ शिक्षक - शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे जबकि पालिकाध्यक्ष नरेंद्रनगर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल और जिला शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह सहित अनेक अधिकारी, और शिक्षक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह ने कहा है कि पीपुल्स एसोसिएशन फार साइंटिफिक एजूकेशन (ट्रस्ट) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक दिवस-2026 के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर टि.ग. के सभागार में किया जाना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुबोध उनियाल जी मा. कैबिनेट मंन्त्री, उत्तराखण्ड, सरकार उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा है कि इंस्पायर अवार्ड मानक, कीड़ा, कला, स्काउट/गाइड, और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किए जाने हेतु शिक्षकों को चयनित किया गया है, उन्हें उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करवाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।



Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।