अतिथि शिक्षक पर शिक्षिका से अभद्रता और धमकी देने का लगा आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में, Video हुआ Viral
Himwant Live: ग्वालियर जिले के भितरवार स्थित ग्राम बरौआ के सरकारी माध्यमिक स्कूल में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां पदस्थ अतिथि शिक्षक मुकेश रावत ने हाल ही में आई एक महिला शिक्षिका से बदसलूकी की और उन्हें धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से भी आरोपी शिक्षक ने धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की, जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई।
देखें Viral video
Read more...
दतिया की रहने वाली पीड़िता की कुछ दिन पहले ही इस स्कूल में नई पदस्थापना हुई थी। आरोप है कि स्थानीय निवासी अतिथि शिक्षक मुकेश रावत पोस्टिंग के बाद से ही टीचर पर ट्रांसफर कराने का दबाव बना रहा था। उसने टीचर को धमकी दी थी कि तुम्हें यहां नौकरी नहीं करने दूंगा। बुधवार को विवाद ज्यादा बढ़ने पर परेशान टीचर ने भितरवार पुलिस को खबर दी।
पुलिस से भी भिड़ा आरोपी, सेवा से हटाने की तैयारी
मौके पर पहुंची भितरवार पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो वह पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गया और बदतमीजी करने लगा।
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।