Skip to main content

Translate करें.

विकासखंड स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2026 का श्रीमती पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर ढालवाला में हुआ आयोजन, प्रतिभागी छात्रों में प्रतियोगिता को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह


Himwant Live: ढ़ालवाला/नरेन्द्रनगरः उत्तराखंड राज्य विज्ञान शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के तत्वाधान में सोमवार को श्रीमती पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर ढालवाला में विकासखंड स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नरेंद्र नगर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 (जूनियर वर्ग) तथा कक्षा 9 से 12 (सीनियर वर्ग) के मेधावी / चयनित विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य एवं 'प्यूपिल्स एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक एजुकेशन' के संस्थापक श्री ए एन दुबे के साथ आमंत्रित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में नरेंद्र नगर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 (जूनियर वर्ग) तथा कक्षा 9 से 12 (सीनियर वर्ग) के मेधावी / चयनित विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रत्येक विद्यालय से दोनों वर्गों में चयनित उत्कृष्ट छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में पंजीकरण सत्र के उपरांत सबसे पहले स्क्रीनिंग परीक्षा ली गई जिसमें जूनियर वर्ग में 13 छात्र छात्राओं ने एवं सीनियर वर्ग में 28 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्क्रीनिंग परीक्षा में जूनियर वर्ग में आरुषि, शिक्षा भंडारी, वैष्णवी उनियाल, अंकुश व शीतल शीर्ष पर रहे जबकि सीनियर वर्ग में अयान गुप्ता, आदित्य राज, वैष्णवी अमोली, साहिल सजवाण एवं नितिन मन्द्रवाल शीर्ष 05 में स्थान बनाने में सफल रहे। शीर्ष पांच पर रहे इन छात्र-छात्राओं के बीच मुख्य क्विज का आयोजन किया गया जिसमें एमसीक्यू राउंड, विजुअल राउंड, रैपिड फायर राउंड और बज़र राउंड के माध्यम से जनपद स्तर के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

प्रतियोगिता को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु गठित शिक्षक मण्डल द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंजीकरण एवं लेखन समिति श्रीमती शशी जोशी, स०अ०, रा०३०का० बेड़धार, मंजू बहुगुणा, स०अ०, रा०उ०मा०वि०ल्वेदन एवं मोनिका बिष्ट, रा०गां० नवो०वि० देवलधार, प्रश्न निर्माण समिति आलोक गौतम, प्रधानाध्यापक, रा०उ०मा०वि० लोयल, अमित शर्मा, स०अ०, रा०३०का० डाबरखाल, राम गोपाल गंगवार प्रवक्ता भौतिक, रा०३०का० फकोट एवं पारूल रतूड़ी, रा०३०का०भैस्यारौ, मुख्य क्विज निर्माण एवं संचालनः- सूर्यकांत तिवाड़ी, प्रवक्ता भौतिकी, रा०इ०का०खांकर, निर्णायकः डॉ० यू०एस० रावत, प्रवक्ता, रा०इ०का० दुआधार एवं रवि कुमार, स०अ०, रा०उ०मा०वि० बांसकाटल ने योगदान दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक समन्वयक (विज्ञान) अमित शर्मा एवं ब्लॉक समन्वयक (एनसीएससी) सूर्यकांत तिवाड़ी द्वारा संपूर्ण प्रतियोगिता के सफल संयोजन एवं संचालन हेतु सभी मार्गदर्शक शिक्षकों, निर्णायकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है , ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘ महान शक्ति ’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।     इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा , कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।   Photographs of various activities   1- सरस्वती वंदना या ...

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers