उत्तराखंड के करीब 35 हजार पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। पेंशनर्स को एक बार फिर राज्य स्वास्थ्य योजना (गोल्डन कार्ड) से जुड़ने का मौका मिलेगा। सरकार ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को इसके लिए पेंशनर्स को विकल्प देने को कहा है।
गोल्डन कार्ड योजना में समुचित इलाज न मिलने पर राज्य के 35 हजार के करीब पेंशनर्स ने योजना से बाहर आने का विकल्प चुना था। उसके बाद उन पेंशनर्स के लिए राज्य सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की व्यवस्था लागू की थी। लेकिन इस वजह से पेंशनर्स को इलाज के समय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई पेंशनर्स ने सीएम धामी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क कर दुबारा योजना से जोड़ने का अनुरोध किया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेंशनर्स की मांग को देखते हुए उन्हें दुबारा योजना में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। इस संदर्भ में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने क्या कहा।
"राज्य स्वास्थ्य योजना में दोबारा जुड़ने को पेंशनर्स को आवेदन करना होगा। आवेदन के आधार पर उनके मूल विभाग से प्राधिकरण को प्रीमियम की राशि प्राप्त होगी और उसके बाद पेंशनर्स योजना के दायरे में आएंगे। अधिकारियों ने बताया, दोबारा योजना में शामिल होने के बाद पेंशनर्स को बाहर निकलने का मौका नहीं मिलेगा।"
राज्य स्वास्थ्य योजना से बाहर हो गए पेंशनर्स यदि चाहते हैं तो उन्हें फिर योजना में शामिल होने का मौका दिया जा सकता है। सरकार का प्रयास है कि राज्य के सभी कर्मचारी और पेंशनर्स गोल्डन कार्ड योजना का लाभ उठाएं।
.jpeg)

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।