Skip to main content

Translate करें.

Census 2027: वन अनुसंधान संस्थान के साइंटिस्ट्स हॉस्टल में सम्पन्न हुआ मास्टर ट्रेनर्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण, जनगणना के दूसरे चरण की जानी प्रक्रिया

Himwant Live:
उत्तराखंड में जनगणना के दूसरे चरण के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए मास्टर ट्रेनर्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। जनगणना निदेशालय ने यह प्रशिक्षण पांच से आठ अक्तूबर तक वन अनुसंधान संस्थान के साइंटिस्ट्स हॉस्टल में कराया है।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की व्यावहारिक एवं मैदानी जानकारी देने के लिए फील्ड विजिट कराया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, विभिन्न परिस्थितियों में कार्य संपादन और मैदानी स्तर पर आने वाली संभावित चुनौतियों की व्यावहारिक समझ हासिल की। फील्ड विजिट के बाद एक विशेष सत्र में प्रतिभागियों के अनुभव व सुझाव लिए गए और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। समापन सत्र में निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जनगणना के दूसरे चरण के सफल संचालन में मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स का आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर आगामी चरणों में गणना कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दें और आंकड़ों की शुद्धता, एकरूपता एवं निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

समारोह के अंत में निदेशक इवा श्रीवास्तव और संयुक्त निदेशक व राष्ट्रीय प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह नेगी ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स ने पूरी निष्ठा और समन्वय के साथ दायित्व निभाने का संकल्प लिया।

जनगणना की प्रक्रिया
द्वितीय चरण की इस जनगणना में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वजनगणना अर्थात सेल्फ एन्यूमरेशन का विकल्प निवासियों के पास उपलब्ध रहेगा। जिसके माध्यम से नागरिक अपनी स्वयं की गणना कर सकते हैं तथा दिनांक 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना संबंधी जानकारी निवासीगणों से एकत्रित करेंगे तथा बेघरों की गणना 5 जनवरी की रात्रि 00:00 समय में की जाएगी। 5 जनवरी 2027 से 9 जनवरी 2027 तक रिवीजन राउंड चलेगा। जनगणना कार्य से पूर्व समस्त कार्यों के भली भांति संचालन व सकुशल संपादन हेतु प्रगणकों तथा सुपरवाइजर को गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

डिजिटल माध्यम से जनगणना
 जनगणना 2027 पहली बार पूर्ण रूप से डिजिटल माध्यम से की जाएगी। प्रशिक्षण में यह स्पष्ट किया गया कि फील्ड दौरे के दौरान यदि प्रगणक अथवा पर्यवेक्षक द्वारा किसी ऐसे छूटे हुए क्षेत्र, मकान के समूह अथवा परिवार की पहचान की जाती है, जिसका एचएलओ चरण के दौरान कवरेज नहीं किया गया था, तब इसकी सूचना तत्काल चार्ज अधिकारी के संज्ञान में लाई जाएगी। ऐसे प्रत्येक चिन्हित छूटे हुए क्षेत्र मकान अथवा परिवार को जनसंख्या की गणना चरण के दौरान अनिवार्य रूप से कवर किया जाना संबंधित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अर्थात सुपरवाइजर का उत्तरदायित्व होगा।

कवरेज की सुनिश्चितता
किसी भी चिन्हित क्षेत्र, मकान अथवा परिवार को बिना कवरेज के नहीं छोड़ा जाएगा इसके साथ ही जनसंख्या की गणना के दौरान प्रत्येक भौगोलिक क्षेत्र चाहे वह आबाद हो, निर्जन हो, प्रतिबंधित हो, दूरस्थ हो, गतिशील हो या नया विकसित हुआ हो- उसमें उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा। प्रगणक यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके भाग में कोई जनसंख्या जनगणना से छूटी न हो और न ही किसी क्षेत्र या जनसंख्या की दोहरी गणना हो। द्वितीय चरण की इस जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति की सामान्य जानकारी के साथ-साथ, वैवाहिक स्थिति, जाति साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता की स्थिति, प्राप्त शिक्षा के उच्चतम स्तर, आर्थिक कार्यकलाप, मातृभाषा व अन्य भाषाओं के ज्ञान तथा शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे।

कानूनी दायित्व
 अधिनियम की धारा 8 के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति जनगणना अधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए बाध्य है। धारा 9 के अनुसार प्रत्येक मकान स्वामी या अधिभोगी को जनगणना कार्य के लिए जनगणना अधिकारी को प्रवेश की अनुमति देनी होगी। धारा 15 सभी व्यक्तिगत जनगणना अभिलेखों की गोपनीयता सुनिश्चित करती है तथा धारा 11 में प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार करने गलत जानकारी देने या जनगणना कार्य में बाधा डालने पर दंड का भी प्रावधान है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है , ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘ महान शक्ति ’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।     इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा , कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।   Photographs of various activities   1- सरस्वती वंदना या ...

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers