राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान के मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और नवाचार पर शानदार प्रस्तुति दी।
महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय और नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत किए। विधायक किशोर उपाध्याय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सही दिशा में मेहनत और तैयारी करने की है।
पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि विज्ञान महोत्सव बच्चों को अपनी सोच और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अच्छा मंच है। विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जीवन की समस्याओं के समाधान भी खोजे जा सकते हैं। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कोटनाला की पुस्तक अभिज्ञानत्रिहरीम का विमोचन भी किया गया।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।