Triveni Kauthig: त्रिवेणी कौथिग एवं पर्यटन महोत्सव 2026 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए 25 नवम्बर को आयोजित होगी सभी समितियों के सदस्यों की बैठक, टिहरी में त्रिवेणी कौथिग को लेकर जबरदस्त उत्साह
नगर पालिका हाल में 25 नवम्बर को 11 बजे पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने त्रिवेणी कौथिग एवं पर्यटन महोत्सव 2026 के आयोजक समिति के सदस्यों की बैठक आहूत की है, पालिकाध्यक्ष ने सभी सदस्यों से बैठक में प्रतिभाग कर पूर्व तैयारियों की समीक्षा के साथ ही कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए सुझाव देने की भी अपील की है। इससे पहले 19 नवंबर 2026 को जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) सभागार में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में भी महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह सहित अन्य संबंधित लोग शामिल रहे। त्रिवेणी कौथिग एवं पर्यटन महोत्सव में स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन, फैशन शो, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं और रचनात्मक कार्यक्रम महोत्सव के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। त्रिवेणी कौथिग एवं पर्यटन महोत्सव को लेकर टिहरीवासियों में जबरदस्त उत्साह का माहोल है।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।