Skip to main content

Posts

New Tehri Breaking News: जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार ने राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार नगुण पहुंचकर छात्रों की शैक्षिक प्रगति सहित विद्यालय की तमाम गतिविधियों का लिया जायजा। प्रधानाचार्य व शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार, छात्रों को प्रेरित करते हुए    जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार ने विकासखंड थौलधार के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार नगुण का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति के साथ ही विद्यालय की तमाम गतिविधियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कठोर परिश्रम के लिए प्रेरित किया है। Pariksha Pe Charcha 2023: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन    टिहरी के जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने सोमवार को थौलधार विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार नगुन का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति के साथ ही पीएम पोषण योजना की गुणवत्ता, साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, विद्युत, कंप्यूटर कक्ष और प्रयोगशालाओं आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज नागराजाधार नगुण पहुंचकर स्कूल परिसर, खेल मैदान एवं विभिन्न कक्ष-कक्षाओं का निरीक...

School education Uttarakhand: अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, राज्य के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में 929 रिक्त पदों पर शीघ्र होगी गेस्ट टीचर्स की भर्ती, शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग को दिए यह निर्देश

929 पदों पर शीघ्र होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती हिमवंत न्यूज़: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य में संचालित हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में 929 रिक्त पदों पर शीघ्र अतिथि शिक्षक तैनात किए जाएंगे, शासन ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को गणित अंग्रेजी और विज्ञान जैसे विषयों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।    राज्य के कई विद्यालयों में गणित अंग्रेजी और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त होने के कारण शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने शासन से गेस्ट टीचर के कुल 5034 पदों के सापेक्ष वर्तमान में 5035 पदों पर गेस्ट टीचर कार्यरत होने व 929 पद रिक्त होने के चलते इन रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती की स्वीकृति का अनुरोध किया था।   सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रमन ने शिक्षा विभाग को अतिथि शिक्षकों की 929 रिक्त पदों पर गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती की निर्देश दिए हैं। शासन स्तर पर जारी किए गए निर्देशों के बाद राज्य में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों में 929 अतिथि शिक्षकों की...

Himwant news: परफॉरमेन्स ग्रेडिंग इंडेक्स में सुधार के लिए लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर, विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

लंबे समय से एक ही स्थान पर जमी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर- डॉ धन सिंह रावत विद्यालयी शिक्षा मंत्री  हिमवंत रिपोर्ट- उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर किये जायेंगे। हाल ही में केंद्र सरकार की परफॉरमेन्स ग्रेडिंग इंडेक्स रिपोर्ट में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग के पिछड़ने के खुलासे के बाद शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यह निर्देश दिए हैं।    केंद्र सरकार की परफॉरमेन्स ग्रेडिंग इंडेक्स रिपोर्ट में राज्य के पिछड़ने की जानकारी मिलने पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने पिछले लंबे समय से एक ही स्थान पर जमें विभागीय अधिकारी और कार्मिकों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। विगत 12 नवम्बर 2022 को विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गयी थी, जिसमें भारत सरकार की परफॉरमेन्स ग्रेडिंग इंडेक्स की आख्या पर विस्तृत चर्चा की गयी। परफॉरमेन्स ग्रेडिंग इंडेक्स की आख्या अनुसार, राज्य का प्रदर्शन अत्यन्त खराब और चिंताजनक रहा है। अब इस परफॉरमेन्स ग्रेडिंग इंडेक्स में सुधार...

School Education, Uttarakhand: यहां शिक्षकों की फोटोग्राफी में दिख रही है दिलचस्पी और बच्चों से तैयार करवा रहे हैं परीक्षाफल, सोशल मीडिया में वायरल हुई उत्तराखंड के कथित शिक्षकों की यह तस्वीर, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वायरल तस्वीर का लिया संज्ञान, जांच कर आवश्यक कार्यवाही के दिये निर्देश।

उत्तराखंड के कथित शिक्षकों की वायरल तस्वीर हिमवंत रिपोर्ट- सोशल मीडिया में इन दिनों एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में कुछ शिक्षिकाएं फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं जबकि स्कूली बच्चे अपने रिपोर्ट कार्ड स्वयं तैयार करते दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर उत्तराखंड के किसी विद्यालय की बताई जा रही है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही इस फोटो का जहां शिक्षा मंत्री ने संज्ञान लेकर विभागीय अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं वही महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही के संकेत दिए हैं।    हाल ही में केंद्रीय शिक्षा विभाग के द्वारा जारी की गई पीजीआई की रिपोर्ट में उत्तराखंड शिक्षा विभाग देश के 35 वें नंबर पर पहुंच चुका है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद जहां विभागीय अधिकारी और शिक्षक राज्य की शैक्षिक प्रगति को लेकर गंभीर हैं, वही सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कुछ शिक्षक-शिक्षिकाएं जहां एक तरफ फोटो खिंचवा रहे हैं तो ठीक उसी फोटो में दूसरी ओर बच्चों से परीक्षा परिणाम तैयार करवाया जा रहा है। फोटो से तो ऐसा ही प्रतीत ह...

New Tehri Breaking News: जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार ने राजकीय इंटर कॉलेज ढूंगीधार का किया आकस्मिक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षक कर्मचारियों का वेतन रोकने के सीईओ को दिए निर्देश, कक्षा कक्षों में पहुंचकर छात्रों की विषयगत प्रगति का भी लिया जायजा, शिक्षकों को दिए पूर्व तैयारी के साथ कक्षाओं में पहुंचने के निर्देश

Tehri Breaking News    जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉक्टर सौरभ गहरवार ने जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज ढूंगीधार का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की शैक्षिक प्रगति का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों को पूर्व तैयारी के साथ अध्यापन के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय से अनुपस्थित मिले शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय से लगे राजकीय इंटर कॉलेज ढूंगीधार पहुंचे जिला अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने विद्यालय का निरीक्षण किया इस अवसर पर उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार भी मौजूद रहे जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य कार्यालय मैं शिक्षक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण करते हुए विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षक कर्मचारियों का वेतन रुकने का मुख्य शिक्षा अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए हैं। इस अवसर उन्होंने कक्षा कक्षा में पहुंचकर छात्रों की विषयगत प्रगति का भी जायजा लिया उन्होंने कक्षा 11 व 12 के छात्रों से उनके पाठ्यक्र...

विद्यांजलि पोर्टल पर स्कूल का रजिस्ट्रेशन ऐसे करें, Vidyanjali Portal Online School Registration And Login

 देशभर में स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता के लिए Vidyanjali Portal (विद्यांजलि पोर्टल) लांच  किया गया है जिसमे सभी राजकीय और मान्यता प्राप्त शासकीय स्कूलों का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके लिए विद्यालय प्रमुख और शिक्षकों को Online Registration करने के निर्देश दिए गए है। देशभर में बड़ी संख्या में विद्यालय द्वारा विद्यांजलि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर भी लिया गया है किंतु अभी भी बड़ी संख्या में स्कूलों का पंजीकरण होना बाकी है। आज के इस लेख में यहां विद्यांजलि पोर्टल पर स्कूलों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को मैं स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के सामने रखने का प्रयास कर रहा हूं। आशा है  'हिमवंत'  का यह लेख आपके लिए उपयोगी सावित होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को आगे बढ़ाने और इसकी उपयोगिता को सभी तक पहुंचाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम "विद्यांजलि" प्रधानमंत्री मोदी जी ने शिक्षक पर्व के उपलक्ष में विद्यांजलि पोर्टल योजना की घोषणा की है. प्रधानमंत्री मोदी जी विद्यांजलि योजना के साथ साथ अन्य योजनाओं की भी घोषणा की है जिसके अंतर्गत देश भर के लाखों छात्राओं के साथ साथ शिक्...

Inter College Principal 50%Post recruitment: राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 50% रिक्त पदों पर लोक सेवा आयोग शीघ्र कराएगा भर्ती परीक्षा, परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम और आवश्यक दिशा निर्देश मिलते ही जारी होगी विज्ञप्ति, केवल इन शिक्षकों को ही मिलेगा परीक्षा में शामिल होने का मौका

  हिमवंत रिपोर्ट- उत्तराखंड के राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत रिक्त पदों पर चयन की कवायद शुरू हो चुकी है उसके लिए लोक सेवा आयोग विशेष भर्ती परीक्षा कराएगा। यह परीक्षा विभागीय शिक्षकों के लिए ही होगी। 5400 रुपये से अधिक ग्रेड पे का पद होने की वजह से सरकार आयोग के जरिए चयन कराना चाहती है। परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम व अन्य के लिए शिक्षा विभाग से लोक सेवा आयोग ने दिशा निर्देश मांगे हैं। विभागीय गाइडलाइन मिलते ही लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। वीडियो सूत्रों के मुताबिक शिक्षा रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम व परीक्षा का पैटर्न स्पष्ट होने के बाद आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। राज्य के 1387 इंटर कालेजों में इस वक्त 900 से ज्यादा में प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। वरिष्ठ प्रवक्ता या प्रभारी हेडमास्टर के जरिए जैसे तैसे काम चलाया जा रहा है। प्रधानाचार्य पद के लिए पात्रता रखने वाले हेडमास्टर की कमी को देखते हुए सरकार ने इन रिक्त पदों में 50 प्रतिशत को सीधी भर्ती के जरिए भरने का निर्णय किया है। 15 सितंबर 20...

SVEEP Tehri Garhwal: स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड नरेंद्रनगर के इस इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता, चयनित छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा और तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल ने बांटे नगद पुरस्कार, पूर्व प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र चौहान के सहयोग से छात्र-छात्राओं को वितरित हुए ट्रैकसूट,

'हिमवंत' के लिए राजकीय इंटर कॉलेज खाकर से उस्मान अहमद की रिपोर्ट- टिहरी जिले में विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज  खांकर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र चौहान के सहयोग से खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने स्कूली छात्र छात्राओं को ट्रैकशूट वितरित किये है। इस दौरान नरेंद्रनगर के तहसीलदार ने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाने के लिए छात्रों को नगद इनाम भी वितरित किए।      मतदाताओं और विशेष रूप से भावी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज खांकर में स्वीप कार्यक्रम के तहत पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र चौहान की ओर से विद्यालय के 15 छात्र/छात्राओं को ट्रैकसूट वितरित किये गए। "स्वीप" कार्यक्रम के लिए नरेंद्रनगर के तहसीलदार ...

Uttarakhand school education: चंपावत जिले के इस इंटर कॉलेज में 39 छात्राएं आई मास हिस्टीरिया की चपेट में, चिकित्सकों की टीम ने विद्यालय पहुंचकर की मास हिस्टीरिया की पुष्टि, अभिभावक घटना को अंधविश्वास से जोड़कर ले रहे हैं झाड़-फूंक का सहारा

  जब एक साथ रोने और चिल्लाने लगी कई छात्राएं हिमवंत रिपोर्ट-  जिला मुख्यालय चंपावत से 93 किमी दूर स्थित जीआईसी रमक में कुछ छात्राओं के मास हिस्टीरिया से पीड़ित होने का मामला प्रकाश में आया है। कॉलेज में इन दिनों कई छात्राओं के एक साथ रोने, चीखने और कक्षाओं से भागने की घटना हो रही है। करीब 39 छात्राएं ऐसी हरकतें कर रही हैं। अभिभावक इसे दैवीय प्रकोप बता रहे हैं जबकि शिक्षा विभाग और चिकित्सक इसे मास हिस्टीरिया बता रहा है। यह मामला बुधवार शाम तब सामने आया जब मुख्य शिक्षाधिकारी जितेंद्र सक्सेना स्कूल पहुंचे।    पाटी ब्लॉक के जीआईसी रमक में इन दिनों 82 छात्राएं और 69 छात्र अध्ययनरत हैं। स्कूल प्रशासन के मुताबिक नवंबर के आखिरी सप्ताह से छठीं से इंटर तक की कई छात्राएं अचानक सिर घूमने, सिर दर्द होने की शिकायत के बाद रोने, चिल्लाने के बाद भागने लगती हैं। रोज मध्यांतर के बाद पांच से सात छात्राओं को इस तरह की शिकायत होती रही। अभी तक करीब 39 छात्राएं इसकी चपेट में आईं। इसमें हर दिन नई छात्राएं इस गिरफ्त में आईं। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों की बैठक बुलाने के साथ ही मामले की विभागीय...

Uttarakhand school education: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में 28 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर परिचारक रेवती देवी को विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई,

रेवती देवी, सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई     टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में परिचारक के पद पर कार्यरत रेवती देवी कि सेवानिवृत्ति पर विद्यालय की शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी है। इस अवसर पर शिक्षकों ने अधिवर्षता अवधि पूरी कर सेवानिवृत्त हुई कार्यालय परिचारक रेवती देवी के व्यवहार और विद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना की है। जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में विगत 28 वर्षों से परिचारक के पद पर अपनी सेवाएं दे रही रेवती देवी की अधिवर्षता अवधि आज पूरी होने पर उन्हें विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों ने रेवती देवी कि कार्य और व्यवहार की सराहना करते हुए उनके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।  विद्यालय परिवार द्वारा परिचारक रेवती देवी का माल्यार्पण करते हुए उनके सम्मान में विद्यालय में आयोजित विदाई कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सेवाक...

Startup Uttarakhand: अच्छी खबर: उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र भी बन सकेंगे उद्यमी, स्टार्टअप नीति में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए किया गया है यह प्रावधान,

Startup Uttarakhand:  उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं से 12वीं के छात्र भी अब स्टार्टअप नीति में शामिल होकर उद्यमी बन सकेंगे। इसके लिए राज्य की वर्ष 2018 की स्टार्टअप नीति में बदलाव किया जा रहा है। उत्तराखंड में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 2018 में स्टार्टअप नीति लागू की थी। इस नीति में तकनीकी शिक्षण संस्थानों के छात्रों को ही स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है। नई नीति के तहत सरकार  स्कूली छात्रों को भी उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करेगी।    राज्य सरकार नए बिजनेस आइडिया के साथ आगे आने वाले स्कूली छात्रों को उद्यमी बनने में मदद करेगी। शासन स्तर पर वर्ष 2018 के स्टार्टअप नीति में बदलाव करते हुए नई नीति के प्रस्ताव का वित्त विभाग को भेजा गया है। नई नीति के तहत अब राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को भी उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। नहीं बदलाव के तहत आइडिया चयन के लिए जिला स्तर पर कमेटी बनाने का प्रावधान किया जा रहा है। स्टार्टअप में वित्तीय सहायता के लिए सरकारी क्षे...

Indian Navy में शामिल होने का शिक्षित युवाओं को मिल रहा है सुनहरा अवसर, भारतीय नौसेना में 1400 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, यहां करें ऑनलाइन आवेदन

Indian Navy Recruitment 2022    भारतीय नौसेना Indian Navy ने अग्निवीर (SSR) के 1400 पदों पर अविवाहित पुरुष व महिलाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पढ़कर आवेदन कर सकते है। Indian Navy Recruitment 2022 आयु सीमा ■ अभ्यर्थियों का जन्म 01 मई, 2002-31 अक्तूबर, 2005 के बीच हुआ हो। पात्रताएं ■ उम्मीदवारों ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। पात्रताओं से संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें। चयन का तरीका ■ चयन के लिए इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा) का आयोजन किया जाएगा। ■ इंडियन नेवी एंट्रेस टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। ■ उम्मीदवारों का अंतिम चयन चिकित्सा परीक्षा पर आधारित होगा । आवेदन की अंतिम तिथि अभ्यर्थी 17 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क : रुपये 550/- अधिक जानकारी के लिए अधिकृ...

Himwant readers