Skip to main content

Posts

Principal direct recruitment: प्रधानाचार्यों के 692 पदों की भर्ती का प्रस्ताव आयोग ने लौटाया, दिव्यांग आरक्षण के निर्धारण को लेकर फंसा पेंच, सीधी भर्ती को लेकर शिक्षकों का विरोध हुआ तेज

उत्तराखंड के राजकीय इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त 692 पदों की भर्ती प्रक्रिया में पेच फंस गया है। दिव्यांग आरक्षण के निर्धारण को लेकर राज्य लोक सेवा आयोग ने यह भर्ती प्रस्ताव शासन को लौटा दिया है। प्रधानाचार्यों की लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम को स्वीकृति देने के साथ ही दिव्यांगों के लिए आरक्षण का निर्धारण कर भर्ती प्रस्ताव को दोबारा शीघ्र ही आयोग को भेजा जाएगा। प्रदेश में राजकीय इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को भरने की चुनौती बनी हुई है।       Join Facebook page- 'Himwant Live' प्रधानाचार्य का पद पहले शत-प्रतिशत पदोन्नति का रहा है। राजकीय हाईस्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों को पांच साल की सेवा के बाद प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर पदोन्नति दी जाती रही है। प्रदेश में राजकीय हाईस्कूलों की तुलना में इंटर कालेजों की संख्या बहुत अधिक है। इस ढांचागत समस्या के कारण प्रधानाचार्यों की तैनाती में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए रिक्त 50 प्रतिशत पदों को लिखित परीक्षा के माध्यम से भरने का निर्णय लिया गया। उधर राज्य के शिक्षकों ने सीधी...

Revelation in Chilla accident: चीला इलेक्ट्रिक वाहन हादसे में कंपनी और चालक के खिलाफ FIR दर्ज, तेज रफ्तार और लापरवाही का लगा आरोप, हादसे में पांच लोगों की मौत और पांच हुए थे घायल

Revelation in Chilla accident: चीला रोड पर हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सीडेंट में वाहन कंपनी और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है. जबकि 5 लोग घायल हो गए थे। वाहन बनाने वाली कंपनी और चालक पर लापरवाही और तेज रफ्तार का आरोप लगा है। उधर दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तेज रफ्तार को वाहन दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।     चीला रेंजर्स हादसे में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने ट्रायल वाहन उपलब्ध कराने वाली कंपनी और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमे में वाहन में तकनीकी खराबी और चालक पर लापरवाही का आरोप लगा है। दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तेज रफ्तार के बाद वहां के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आई है।     पुलिस के मुताबिक, ऋषिकेश-हरिद्वार चीला मार्ग पर 8 जनवरी को हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल सड़क हादसे में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गोहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र चंद्र जोशी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 279, 338 और 304A के तहत वाहन कंपनी और ...

Uttrakhand teachers recruitment: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती, विभाग ने प्रवक्ता व एलटी के पदों का अधियाचन आयोग को भेजा, आउटसोर्स के जरिए 2500 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

School Education Uttarakhand:  उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न संवर्ग के 10 हजार पदों को भरने की कवायत शुरू हो चुकी है। विभाग प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व समग्र शिक्षा आदि के अंतर्गत विभिन्न संवर्गो में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही कुछ पदों पर आउटसोर्सिंग से भी भर्ती होनी है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को विद्यालयी शिक्षा निदेशालय देहरादून में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को विभिन्न संवर्गों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं Teachers recruitment Uttarakhand: विभागीय समीक्षा बैठक में विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों के रिक्त पदों का विवरण अधिकारियों से तलब किया। डा. रावत ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत बेसिक से लेकर माध्यमिक तक करीब 10 हजार पद रिक्त हैं जिनको वित्तीय वर्ष 2024-25 में भरने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये विभागीय अधिकारियो...

Viksit Bharat 2047 Yojana: विकसित भारत योजना 2047 के लिए एक आइडिया शेयर करने पर मिलेगा 5 लाख तक का पुरस्कार, भारत सरकार की इस लोकप्रिय योजना में आप भी कर सकते हैं प्रतिभाग, यहां दर्ज करें अपना आइडिया

Viksit Bharat 2047 Yojana Kya hai: विकसित भारत योजना 2047 में एक आइडिया शेयर करने पर मिलेगा 5 लाख तक का पुरस्कार : प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत योजना लॉन्च की गई थी इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के निर्माण में उन सभी विचारकों को एक मंच पर लाना है जिनके ऊपर देश की संपूर्ण एवं भावीपीढ़ी का मार्गदर्शन करने और उन्हें एक सही राह दिखाने की जिम्मेदारी है। विकसित भारत 2047 योजना क्या है इसे कैसे जुड़े भारत की सभी सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेज में अध्ययनरत अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा संख्या में Viksit Bharat 2047 योजना में जुड़ सके इसके लिए मोदी जी ने विशेष अभियान चलाने और उसका नेतृत्व करने की बात रखी है 11 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा MyGovt के अंदर विकसित भारत 2047 का एक क्षेत्र शुरू किया गया है जिसमें विकसित भारत 2047 योजना से जुड़े विचारों का एक अनुवाद शामिल किया गया है। style="text-align: center;">    Viksit Bharat 2047 योजना के लिए पुरस्कार राशि विकसित भारत 2047 योजना में देश का कोई भी नागरिक देश के विकास को लेकर अपना को...

Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit Card 2024 Class 6: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड 16 दिसंबर 2023 को जारी किए थे (Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission). नवोदय विद्यालय समिति कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी 2024, शनिवार को होगी. स्टूडेंट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए एग्जाम हॉल टिकट यहां से डाउनलोड कर सकते हैं. Last date is approaching, hurry up Download Admit Card Viksit Bharat 2047 Yojana: विकसित भारत योजना 2047 के लिए एक आइडिया शेयर करने पर मिलेगा 5 लाख तक का पुरस्कार, भारत सरकार की इस लोकप्रिय योजना में आप भी कर सकते हैं प्रतिभाग, यहां दर्ज करें अपना आइडिया Bag Free day at School: उत्तराखंड के स्कूलों में शुरू होगी अनोखी पहल, स्कूली बच्चों के बस्तों के बोझ को कम करने के लिए सालभर में दस बस्ता रहित दिवसों का होगा आयोजन, कक्षा 6 से 12वीं तक प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को निर्धारित रहेगा बस्ता रहित दिवस Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit Card 2024 Class 6: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

Bag Free day at School: उत्तराखंड के स्कूलों में शुरू होगी अनोखी पहल, स्कूली बच्चों के बस्तों के बोझ को कम करने के लिए सालभर में दस बस्ता रहित दिवसों का होगा आयोजन,

Himwant Educational News: उत्तराखंड में स्कूली बच्चों के बैग का बोझ कम करने के लिए राज्य सरकार एक नई पहल शुरू करने जा रही है। इसके तहत स्कूलों में बैग फ्री डे लागू करने का निर्णय लिया है। राज्यभर के स्कूलों में वर्षभर में दस दिन बस्ता रहित दिवस मनाया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राएं बिना बैग के स्कूल जायेंगे जहां पर वह अपनी अभिरूचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर सकेंगे। सरकार के इस निर्णय को अभिभावक संघों के साथ ही विभिन्न शिक्षक संगठनों ने स्वागत करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये एक अहम और छात्रों के लिए रुचिकर बताया है।    NEP 2020 यानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार प्रदेश के सभी विद्यालयों में बैग फ्री डे योजना लागू की जा रही है। जिसकी राज्य सरकार ने स्वीकृति देते हुये सम्पूर्ण शैक्षिक सत्र में कुल दस दिन बस्ता रहित दिवसों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसके लिये प्रत्येक माह अंतिम शनिवार का दिन नियत किया गया है। बैग फ्री डे योजना उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा-06 से कक्षा-12 तक लागू की जायेगी जबकि प्रदेश के राजक...

Uttarakhand Breaking: सड़क हादसे में आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई सहित चार वन कर्मियों की मौत, पांच कर्मचारी घायल और एक हुआ लापता, नए वाहन का ट्रायल पड़ा वन विभाग के दो अधिकारी और इन कर्मचारियों पर भारी

उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां वन विभाग के अधिकारियों द्वारा नई गाड़ी के ट्रायल के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई और रेंज ऑफिसर सहित चार वन कर्मियों की मौत हो गई। दुर्घटना ऋषिकेश चीला मार्ग पर हुई है।   चीला मार्ग पर सोमवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार की जान चली गई। घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। जानकारी के अनुसार इनमे से पीएमओ ऑफिस में तैनात उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी मंगेश घिड़याल के भाई की भी मौत इस हादसे में हुई है। मंगेश घड़ियाल के भाई भी फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर थे। उक्त वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 04 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है। मृतकों का विवरण:- 1. शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज) 2. प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज) 3. सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी) 4. कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली) घायलों का व...

Career Counseling: पासिंग आउट परेड के बाद विपिन बर्तवाल ने किया अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज जाखणीधार के शिक्षकों का आभार व्यक्त, कहा- 'सही समय पर करियर काउंसलिंग से उचित मार्गदर्शन न दिया होता तो शायद ही पहुंच पाता इस मुकाम तक'

पासिंग आउट परेड के दौरान प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विपिन बर्तवाल  Uttarakhand Police: टिहरी जिले के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के पूर्व छात्र विपिन बर्तवाल का Uttarakhand Police उत्तराखंड पुलिस में फायरमैन के पद पर चयन हुआ है। पासिंग आउट परेड के मौके पर विपिन ने कहा है की विद्यालय के शिक्षकों ने यदि सही समय पर करियर काउंसलिंग से उचित मार्गदर्शन न दिया होता तो शायद ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाता। विपिन ने अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।    विकासखंड जाखणीधार के अंतर्गत गड्डूगाड़ गांव के विपिन वर्तवाल का उत्तराखंड पुलिस में फायरमैन के पद पर चयन हुआ है। गांव के धूम सिंह और शमा देवी के तीन पुत्रों में सबसे बड़े विपिन ने वर्ष 2020 में इस विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और हाल ही में उसने गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी किया है। विपिन पिछले लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही अपनी फिजिकल फिटनेस पर भी विशेष ध्यान दे रहा था। गत दिवस रुद्रपुर में संपन्न पासिंग आउट परेड के बाद विपिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और मा...

PPC 2025: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अब तक एक करोड़ से अधिक पंजीकरण, 14 जनवरी तक कक्षा 6 से 12वीं के छात्र, शिक्षक और अभिभावक यहां कर लें Online Registration, उपहार में मिलेगा पीपीसी किट,

Pariksha Pe Charcha 2025 : Pariksha Pe Charcha 2025 : शिक्षा मंत्रालय की तरफ से परीक्षा पे चर्चा यानी PPC 2025 कार्यक्रम के 8वें संस्करण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 दिसंबर 2024 से जारी है। परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोग 14 जनवरी 2025 तक इस पोस्ट के अंत में दिए गए लिंक पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।  परीक्षा पे चर्चा (PPC 2025) के लिए लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ ऑनलाइन आवेदन किया है। अभी तक पीपीसी 2025 के 8वें संस्करण के लिए भारत और विदेशों के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने 2.79 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किया है। पीपीसी 2025 के 8वें संस्करण ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित कर ली है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का रजिस्ट्रेशन करना, कार्यक्रम की लोकप्रियता को साबित करता है। Generation Beta first baby in India 2025: इस राज्य में जन्मा भारत का पहला`जनरेशन बीटा`बेबी बॉय, जाने क्या है Generation Beta. PPC 2025 कार्यक्रम तिथि की घोषणा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम इस वर्ष जनवरी 2025 को नई दिल्ली में होगा। इस कार्यक्रम में देशभर के करीब 4000 लोग पीएम मोदी से...

Himwant Educational News: ग्राफिक एरा कॉलेज में सहपाठी छात्रों को चरस बेचने का था प्लान, बीसीए और बीबीए सेकंड ईयर के दो छात्र चरस तस्करी में यहां हुए गिरफ्तार,

Himwant Educational News: ग्राफिक एरा कॉलेज में सहपाठी छात्रों को चरस बेचने का था प्लान, बीसीए और बीबीए सेकंड ईयर के दो छात्र चरस तस्करी में यहां हुए गिरफ्तार, तीसरे आरोपी का हाल में ही हो चुका था प्लेसमेंट, पुलिस ने तीनों को भेजा जेल     हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार की शाम को चंडीघाट चौकी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बिना नम्बर की लग्जरी कार सवार तीन चरस तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने कार से 01 किलो चरस, 03 एप्पल मोबाइल, 01 लैपटॉप, नगदी बरामद की है। जांच पड़ताल में चरस तस्करों में दो ग्राफिक एरा कालेज देहरादून के बीबीए और बीसीए सेकेंड ईयर के छात्र निकले हैं, जबकि तीसरे आरोपी का मर्चेंट नेवी में हाल ही में सलेक्शन हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वह चरस को हल्द्वानी से खरीदकर ग्राफिक एरा कालेज देहरादून के स्टूडेस को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 01 किलो चरस, 01 लैपटॉप, नगदी, 02 एप्पल मोबाइल, एक कार बरामद     वरिष्ठ पुलि...

Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्नाइट टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन अवार्ड्स 2023, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों के लिए अच्छी खबर, Vivo Ignite Award के लिए 7 जनवरी तक यहां कर लें ऑनलाइन आवेदन

VIVO IGNITE AWARD: कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों उनके शिक्षकों और अभिभावकों के लिए के लिए अच्छी खबर है। जी हां ऐसे सभी विद्यार्थी जो अपने अलग विचारों के साथ दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए तैयार है और प्रौद्योगिकी और नवाचार के चमत्कारों से प्रेरित एक युवा विचारक हैं, यह पोस्ट उनके लिए बेहद उपयोगी होने जा रही है। यकीनन आपके पास अपने innovative ideas से दुनिया को बदलने और अगला चेंजमेकर बनने का मौका है।  Vivo Ignite Award देशभर में छुपे ऐसे ही विद्यार्थियों की इंतजार कर रहा है।      स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपनी प्रतियोगिता 'वीवो इग्नाइट: टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन अवार्ड्स' के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि वीवो इग्नाइट युवा भारतीय दिमागों को सकारात्मक सामाजिक प्रभाव पैदा करने वाले नवीन समाधानों की कल्पना करने और हासिल करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। 2023 के लिए VIVO IGNITE AWARD का आयोजन CIET-NCERT और iHub DivySampark के सहयोग से नॉलेज पार्टनर के रूप में किया जा रहा है। क्या है VIVO IGNITE AWARD   VIVO IGNITE 2023 टेक्नोल...

Bigg Boss 17: एलिमिनेट होने के बाद देहरादून लौटे अनुराग डोभाल, एयरपोर्ट पर माता पिता को देख हुए भावुक, कहा- ''मिडिल क्लास युवाओं के साथ बिग बॉस में होता है अनुचित व्यवहार''

Himwant Educational News:  बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के बाद उत्तराखंड के 'बाबू भैया' अनुराग डोभाल आज बुधवार को वापस अपने घर लौट आए। देहरादून एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अपने माता-पिता को देख भावुक नजर आए। इसके बाद वह अपने घर अठुरवाला कुलणा के लिए रवाना हुए।     उन्होंने कहा है कि उन्हें एलिमिनेट होने का काफी दुख है, क्योंकि उन्हें बाहर की वोटिंग से नहीं बल्कि बिग बॉस के अंदर की वोटिंग से बाहर किया गया है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि उत्तराखंड के लोगों ने मुझे इतना सपोर्ट किया। कहा कि बिग बॉस से मैं आउट जरूर हुआ हूं, लेकिन जानता हूं जनता के दिलों में हमेशा रहूंगा। बिग बॉस के बारे में बात करते हुए कहा कि मिडिल क्लास युवाओं को बिग बॉस के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। क्योंकि जाने के बाद पता चलता है वहां अनुचित व्यवहार होता है।

Himwant readers