Skip to main content

Posts

Youth festival: जाखणीधार में संपन्न हुआ ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव, स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ किया प्रतिभाग

Report by- Lalita Rawat,  PM SHRI GIC Jakhnidhar Tehri Garhwal  जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जाखणीधार में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे नृत्य, लोकगीत, भाषण, पेंटिंग, और कहानी लेखन आदि संपन्न हुईं। प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।      विकासखंड जाखणीधार में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में सामूहिक एवं एकल लोकनृत्य, लोकगीत, भाषण, पेंटिंग, कहानी लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रविवार को ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे युवा-युवतियों एवं स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर समूह गान में राजकीय इंटर कलेज अंजनीसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट ने द्वितीय और पीएम श्री राजकीय इंटर कलेज जाखणीधार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में राजकीय इंटर कालेज अंजनीसैन ने प्रथम और बड़कोट ने दूसरा स्थान प्राप्त कि...

School education Uttarakhand: डीएम ने किया रा.प्रा.वि. नेल्डा के प्रधानाध्यापक को निलंबित, विभागीय कार्यों में लापरवाही के लगे आरोप

टिहरी जिले में दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित ‘‘शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे तो छात्रों ने खुद करा दी परीक्षा‘‘ खबर पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) टिहरी को तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता तथा छात्रहित के प्रतिकूल आचरण करने पर संबंधित प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाखणीधार में सम्बद्ध किया गया है।  जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) टिहरी ने बताया कि बीईओ जाखणीधार की आख्यानुसार रा.उ.प्रा.वि. नेल्डा का एकल अध्यापक अवकाश पर होने के कारण दिनांक 23-10-2024 को विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं विद्यालय संचालन हेतु प्र.अ. रा.प्रा.वि. नेल्डा विकास खण्ड जाखणीधार टिहरी गढवाल को विभागीय स्तर से निर्देश दिये गये थे परन्तु उनके द्वारा दिनांक 23-10-2024 को रा०उ०प्रा०वि० में न तो अपने विद्यालय से किसी अध्यापक को भेजा गया और न स्वयं उनके द्वारा उक्त विद्यालय के छात्र/छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सम्पादित करवायी गयी जिसके कारण छात्र/छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सम्पन्न करवाने...

Atal Utkrisht School: 189 अटल उत्कृष्ट स्कूल सीबीएसई से वापिस उत्तराखंड बोर्ड में जल्दी होंगे शामिल, होगा यू टर्न प्रयोग

राज्य में चार साल पहले नए प्रयोग के रूप में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध करते हुए शुरू किए अटल उत्कृष्ट स्कूलों की तस्वीर जल्दी ही वापिस उत्तराखंड बोर्ड में शामिल हो सकते हैं। इन 189 स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से हटाकर दोबारा अपने राज्य बोर्ड में लाया जा सकता है। लेकिन पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी को ही रखा जाएगा। सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बारी-बारी से सभी श्रेणियों के स्कूलों के बारे में जिला स्तरीय अधिकारियों से राय ली। अटल उत्कृष्ट स्कूलों के बारे में अधिकांश सीईओ ने इन्हें सीबीएसई से हटाकर वापस उत्तराखंड बोर्ड में शामिल करने का सुझाव दिया। कहा कि पूर्व में हुए सर्वेक्षण में 55 में 55 फीसदी से ज्यादा स्कूलों के शिक्षक और अभिभावक भी यही राय दे चुके हैं। दूसरा, इन स्कूलों का संचालन भी महंगा पड़ रहा है। छात्रों की फीस के रूप में ही विभाग को करीब पांच करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि सीबीएसई बोर्ड से हटाने के बाद यहां शिक्षा का पैटर्न जरूर अंग्रेजी माध्यम से रखा जा सकता है। राज्य में उत्तराखंड बोर्ड और सीब...

Uttrakhand principal direct recruitment: प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षा संशोधित नियमावली में बिना बीएड शिक्षकों को नहीं किया गया शामिल, कोर्ट में फिर लटक सकता है मामला

Himwant Educational News उत्तराखंड में राजकीय इंटर कलेज प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षानि यमावली में संशोधन तो कर लिया गया है, लेकिन बिना बीएड शिक्षक ए को इस बार भी नियमावली में शामिल नहीं किया गया है। जबकि उच्च न्यायालय ने बिना बीएड शिक्षकों को प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षा में शामिल करने का आदेश पारित किया हैं। न्यायालय के वादों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने इसमें संशोधन करने का निर्णय लिया। शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में शासन को जो संशोधन प्रस्ताव भेजा, उसमें शिक्षक परीक्षार्थी की आयु 50 वर्ष से बढ़ाकर 55 वर्ष और एलटी से पदोन्नत प्रवक्ता की पात्रता 10 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष कर दी गई है। अन्य नियम पूर्ववत रखे गए हैं।     शिक्षकों का कहना है कि बिना बीएड प्रवक्ता शिक्षकों की पदोन्नति के लिए दो-दो नियम कैसे हो सकते हैं। पहला यदि बिना बीएड प्रवक्ता विभागीय पदोन्नति के बाद प्रधानाध्यापक बनते हैं तो उनकी दो वर्ष की बतौर प्रधानाध्यापक की सेवा पूरी हो जाने पर वह एक और पदोन्नति पाकर प्रधानाचार्य बन सकते हैं, लेकिन यदि वहीं नान बीएड प्रवक्ता यदि प्रधानाचार्य की विभागीय परीक्षा के लिए ...

Dainik Jagaran Sanskarshala 2024: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के स्कूली बच्चे बने दैनिक जागरण समाचार पत्र के संस्कारशाला कार्यक्रम का हिस्सा, किशोरवय बच्चों ने साझा किए अपने अनुभव

Report by- Sushil Dobhal दैनिक जागरण - संस्कारशाला टिहरी जिले के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के स्कूली बच्चे शनिवार को दैनिक जागरण समाचार पत्र के लोकप्रिय कार्यक्रम संस्कारशाला का हिस्सा बने। इस मौके पर जहां दैनिक जागरण संवाददाता अनुराग उनियाल ने विद्यालय पहुंचकर किशोरवय बच्चों से उनके अनुभव जाने वही विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल ने बच्चों को संस्कारशाला कॉलम में प्रकाशित अनुभव और जीवन के सत्य पर आधारित प्रेरक कहानी सुनाई।      लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण ने संस्कारशाला कॉलम के अंतर्गत एक बेहतरीन पहल शुरू की है। इस समाचार पत्र की संस्कारशाला कॉलम के माध्यम से स्कूली बच्चों और विशेष कर किशोरवय बच्चों में संवेदनात्मक विकास और संस्कारों को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में दैनिक जागरण के जिला संवाददाता अनुराग उनियाल ने विद्यालय पहुंचकर स्कूली बच्चों और शिक्षकों को संस्कारशाला कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा है कि स्कूली बच्चों में अच्छी शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों को बढ़ावा देना प्रत्येक नागरिक का उत्तरदायित्व है।   ...

Uttarakhand NMMS 2025: उत्तराखंड NMMS Scholarship के लिए यहां कर लें आवेदन, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये की छात्रवृत्ति

Report by- Sushil Dobhal Uttarakhand SCERT यानी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने शुक्रवार 18 अक्तूबर से राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्र SCERT की आधिकारिक वेबसाइट के नीचे दिए गए लिंक पर आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए  6 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 1048 छात्रों को मिलेगा राज्य में लाभ    छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए एससीईआरटी हर साल NMMS Scholarship परीक्षा आयोजित करता है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर कुल 1,00,000 छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें से 1,048 छात्रवृत्तियां उत्तराखंड के छात्रों के लिए आवंटित की जाती हैं। 23 दिसंबर 2024 को आयोजित होगी परीक्षा इसके लिए परीक्षा 23 दिसंबर 2024 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। हर महीने मिलेंगे इतने रुपये की छात्रवृत्ति कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के चयनित विद्यार्थियों को वार्षिक भुगतान ब्रिज प्रणाली (एपीबीएस) के माध्यम से 1,000 रुपये ...

SCERT Uttarakhand: निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने जिला परियोजना कार्यालय नई टहरी में ली विभागीय समीक्षा बैठक, खंड शिक्षा अधिकारियों, क्लस्टर स्कूलों और इन दो पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिए यह निर्देश

Report by- Sushil Dobhal निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने टिहरी जिले में विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों, क्लस्टर स्कूलों के प्रधानाचार्य और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार और भवान के प्रधानाचार्यों को संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने NIPUN भारत अभियान सहित अनेक गतिविधियों में जनपद की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल के प्रयासों की सराहना की है।    निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण और टिहरी जिले की नोडल अधिकारी वंदना गर्ब्याल ने जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के सभागार में जनपद और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ कलस्टर स्कूल प्रधानाचार्यों और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार और भवान के प्रधानाचार्यों की बैठक लेते हुए विभागीय कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए उन्हें समयांतर्गत संपन्न करने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना के रूप में पीएम श्री विद्यालयों को देश के आदर्श विद्यालयों के रूप ...

UKPSC Lecturer Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, इंटर कॉलेज लेक्चरर पदों के लिए कर लें आवेदन, आवेदन की प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी इस लिंक पर-

UKPSC Lecturer Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ग्रुप-सी सेवा (सामान्य शाखा और महिला शाखा) सहित 613 लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अक्तूबर से शुरू हो चुके है। आवेदन विंडो 20 दिनों के बाद 7 नवंबर, 2024 को बंद हो जाएगी। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन 19 से 28 नवंबर तक किया जा सकता है। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 172.30 रुपये एससी, एसटी- 82.30 रुपये पीडब्ल्यूडी- 22.30 रुपये फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और स्क्रीनिंग टेस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। पात्रता मानदंड यूकेपीएससी के लेक्चरर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न पात्रता मानदंडो को पूरा करना होगा। शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डि...

PM SHRI Yojna: जीजीआईसी नई टिहरी में संपन्न हुई जनपद स्तरीय विद्या-वैभव, मंथन-मंडल, डिजिटल क्वेस्ट और डिस्कवर एंड लर्न लोकल साइट्स प्रतियोगिताएं, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रतिभागियों का रहा दबदबा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इन छात्रों का हुआ चयन

Report by- Sushil Dobhal नई टिहरी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में PM SHRI योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय विद्या वैभव, मंथन मंडल, डिजिटल क्वेस्ट और डिस्कवर एंड लर्न लोकल साइट्स प्रतियोगिताएं संपन्न हुई हैं। पहली बार संपन्न हुई इस तरह की प्रतियोगिताओं में विभिन्न पीएम श्री विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिताओं में जहां पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार  के छात्र डिजिटल क्वेस्ट, डिस्कवर एंड लर्न लोकल साइट और रचनात्मक चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ के लिए चयनित हुए हैं, वहीं राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा के छात्रों के नाटक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक विनोद कुमार ढोंडियाल और जिला परियोजना कार्यालय के समन्वयकों की टीम ने प्रमाण-पत्र और पुरस्कार वितरित किए हैं। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देशों पर नई टिहरी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को पीएम श्री...

PM SHRI योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय शैक्षिक प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नई टिहरी में हुई शुरू, यहां देखें कार्यक्रम की प्रमुख झलकें

Report by- Sushil Dobhal PM SHRI योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय शैक्षिक प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नई टिहरी में हुई संपन्न, डिस्कवर एंड सर्च लोकल साइट्स और डिजिटल क्वेस्ट में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार ने किया प्रथम स्थान प्राप्त, क्रमश.... PM SHRI योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय शैक्षिक प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नई टिहरी में हुई शुरू, यहां देखें कार्यक्रम की प्रमुख झलकें

Uttarakhand news: सुप्रीम कोर्ट की दखल से खिले उपनल कर्मियों के चेहरे, जगी सुरक्षित भविष्य की आस

नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार की एसएलएपी के सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो जाने से उपनल कर्मचारियों में अपने सुरक्षित भविष्य की उम्मीद जाग गई। उपनल कर्मचारी पिछले छह साल से हाईकोर्ट के वर्ष 2018 के नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन के आदेश को लागू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मंगलवार शाम फैसले की खबर आने के बाद उपनल कर्मचारियों ने परस्पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।    उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल और महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एसएलपी की खारिज कर दिया है। लिहाजा अब हाईकोर्ट का वर्ष 2018 का फैसला मान्य हो गया है। अब सरकार से अनुरोध है कि वो सर्वोच्च अदालत के फैसले के अनुसार जल्द से जल्द कार्यवाही शुरू करें। उपनल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सिंह रावत ने सरकार से जल्द हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार नियमितीकरण की कार्यवाही करने की मांग की। विद्युत संविदा एकता मंच के संयोजक विनोद कवि ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे राज्य के विभिन्न विभागों में उपनल माध्यम से कार्यरत सैकड़ों संविदा क...

Graphic Era Hill University: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का चौथा दीक्षांत समारोह, नई टिहरी की सौम्या रावत सहित 79 को मिले गोल्ड व 75 को सिल्वर मैडल,

Graphic Era hill University का चौथा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने नई टिहरी की सौम्या रावत सहित 79 उपाधिधारकों को गोल्ड व 75 को सिल्वर मैडल देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में 8245 युवाओं को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्युटर एप्लीकेशन समेत विभिन्न विषयों में उपाधियां प्रदान की गईं।      दीक्षांत भाषण में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विभिन्न डिग्री प्राप्त करने वाले युवाओं से कहा कि अब उनकी एक नई यात्रा शुरु हुई है। इस यात्रा के लिए उन्हें कुछ संकल्प लेने होंगे। सफल होने के लिए ये संकल्प जरूरी हैं। युवाओं को प्रण करना होगा कि वे कार्य करने और आगे बढ़ने के लिए रोजाना एक घंटा अधिक देंगे। एक्स्ट्रा कार्य उन्हें कार्य क्षेत्र में लीडर बनाता है।      उन्होंने कहा कि युवाओं को निगेटिव सोच वाले लोगों से दूर रहना होगा और खुली आंखों से सपने देखने होंगे। बिना किसी सीमा वाले सपने। अपने सपनों के रूप में अपने लक्ष्य निर्धारित करके उन्हें कर्म की तरह पूरा करने में जुट जाना चाहिए। बिल्कुल अर्जुन...

Himwant readers