Skip to main content

Posts

Sugam Durgam Transfer: सरकारी स्कूलों के कोटिकरण की विसंगतियों को लेकर इस वर्ष ट्रांसफर के लिए शून्य सत्र के आसार, हाईकोर्ट ने दिए यह निर्देश

Report by- Sudhanshu Dobhal Himwant Educational News:  सरकारी स्कूलों के कोटिकरण की विसंगतियों को लेकर इस वर्ष तबादलों के लिए शून्य सत्र होने के आसार बन रहे हैं। हाईकोर्ट ने शिक्षकों की एक रिट पर सरकार से पूछा है कि क्यों न तबादला सत्र को शून्य सत्र घोषित कर दिया जाए? हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि उत्तराखंड का गठन नौ नवंबर 2000 को हुआ था। उससे पहले यह यूपी का हिस्सा था। उत्तराखंड राज्य के गठन की अवधारणा यह थी कि यह अधिकांशतः पर्वतीय क्षेत्रों से घिरा हुआ है। अतः राज्य गठन के पश्चात सुगम एवं दुर्गम के ऐसे वर्गीकरण की अवधारणा कल्पना मात्र है। कोई स्थान कुछ समय पहले दुर्गम था और अब वह सुगम हो गया। इसलिए इस प्रकार के कोटिकरण तबादले के मानक नहीं होने चाहिए।     हाईकोर्ट शिक्षा सचिव को मुख्य सचिव से परामर्श कर पक्ष रखने के निर्देश दे चुका है। हाईकोर्ट के नौ अप्रैल के इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में खलबली का माहौल है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने सोमवार को बताया कि इस विषय पर कार्मिक विभाग से राय ली जा रही है। शिक्षा महानिदेशालय ने इस बाबत शासन को पत्र भेजते हुए दिशानिर्देश म...

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य के हाईस्कूल और इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों के वर्षों से खाली पड़े पदों को लेकर सरकार पर कसा तंज,

   उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राज्य के इंटर कॉलेज और हाई स्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पड़े पदों को लेकर सरकार पर तंज कसा है। अपनी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने इन स्कूलों को पदोन्नति से जो मुखिया दिए थे वह रिटायर्ड हो चुके हैं और अब वर्षों से राज्य के हाईस्कूल और इंटर कॉलेज स्थाई प्रधानाचार्यों की प्रतिक्षा कर रहे हैं। इसको लेकर सरकार गंभीर नहीं है।     फेसबुक पर उन्होंने पोस्ट किया है कि आज समाचार है कि अल्मोड़ा के किसी भी हाईस्कूल में स्थाई हेड मास्टर/प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, आप कुछ भी नामकरण दे दीजिए नहीं हैं और यह पूरे राज्य भर की स्थिति है, राज्य के इंटर कॉलेजों में भी यही स्थिति है। एक बार केवल हमारी सरकार यह शुभ काम कर सकी कि अधिकांश इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक देने का, उनके रिटायरमेंट के बाद यह पद धीरे-धीरे खाली पड़ते गये और आज तक खाली हैं। शिक्षा के पर्वतीय क्षेत्रों में अवमूल्यन लगातार गिरावट का एक सबसे प्रमुख कारक प्रधाना...

शिक्षकों के लिए निदेशालय में प्रतिबंध लगाने के डीजी के आदेश पर शिक्षकों में उबाल, शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की दहाड़, 'बंद कर दो निदेशालय, अधिकारियों की नहीं है जरूरत'

Report by- Sushil Dobhal शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में शिक्षकों के सीधे प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के महानिदेशक के आदेश पर राजकीय शिक्षक संघ ने सख्त नाराजगी व्यक्त की है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि शिक्षा महानिदेशालय और शिक्षा निदेशालय की वर्तमान परिस्थिति में कोई औचित्य नहीं रह गया है। ताला लगाकर इन भवनों को प्रदेश के विकास कार्यों के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। राज्यभर के शिक्षकों ने प्रांतीय अध्यक्ष के ऐक्शन का सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन किया है।     उन्होंने समग्र शिक्षा, विद्या समीक्षा केंद्र सीमैट, निदेशालय और शासन में अटैचमेंट शिक्षकों को तत्काल मूल कार्यालय के लिए कार्यमुक्त करने की मांग रखी। कहा कि यदि शिक्षकों को यहां से नहीं हटाया गया तो राजकीय शिक्षक संघ प्रदेशभर में आंदोलन करेगा। साथ ही इन कार्यालयों से संचालित गतिविधियों का बहिष्कार करेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदरी शिक्षा महानिदेशालय व विभाग की होगी। हालांकि, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी अटैचमेंट को लेकर सख्ती दिखा चुके हैं। हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें...

पौड़ी में खाई में गिरी स्कूली वैन, 7 बच्चों समेत 9 लोग घायल, दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर,

उत्तराखंड के  पौड़ी जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मासौ-भिताई-खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली छात्रों को लेकर जा रही एक निजी वैन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में सात स्कूली बच्चों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गए.   घटना दोपहर करीब ढाई बजे भिताई गांव के पास हुई. बताया जा रहा है कि वैन भगत राम न्यू मॉडर्न स्कूल के छात्रों को लेकर घर लौट रही थी. अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और वैन खाई में जा समाई. जैसे ही हादसे की सूचना मिली, आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को खाई से बाहर निकालकर अपने निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया. हादसे में घायल बच्चों में से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. इसके अलावा वैन चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया है. पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एयर लिफ्ट कर देहरादून ...

UPMSP Result 2025 Live: यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें अपना परीक्षा परिणाम

UPMSP Result 2025 Live: यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें अपना परीक्षा परिणाम UP Board Result 2025 UP board result 2025:  उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाफल इस लिंक पर देखे परीक्षाफल जारी हो रहा है। कृपया प्रतीक्षा करें।  High school  Inter mediate

Sugam Durgam Transfer: सुगम क्षेत्र के 6 डाइट को दुर्गम करने पर उठे सवाल तो डीजी ने तलब की रिपोर्ट,

Report by- Sudhanshu Dobhal विद्यालयी शिक्षा विभाग में शुभम दुर्गम ट्रांसफर को लेकर फिर खेल शुरू हो गया हैं। प्रदेश के सुगम क्षेत्र के सात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) को इस साल से अचानक दुर्गम श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। जिससे इन संस्थानों में कार्यरत अनेक शिक्षक दुर्गम से सम में स्थानांतरण की पात्रता सूची में सबसे ऊपर जगह बना लिए हैं। जिससे सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं घट गईं या फिर कुछ चहेतों को लाभदेने के लिए यह सब किया गया है।    तबादला एक्ट के तहत प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, रेल एवं हवाई जहाज की सुविधाओं के आधार पर क्षेत्र को सुगम या दुर्गम के रूप में चिन्हित किया जाता है। शिक्षा विभाग में वर्ष 2018 में डायट हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा सहित सभी डायटों, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून को सुगम श्रेणी में शामिल किया गया था, लेकिन इनमें से सात डायट डीडी...

मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देशों की अनदेखी एसजीआरआर स्कूल देहरादून की प्रधानाचार्य को पड़ गई भारी, हुई निलंबित, मैनेजमेंट ने लिया यह सख्त एक्शन

Report by- Sushil Dobhal श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, ईसी रोड़, देहरादून के प्रबंधन ने स्कूल की प्रधानाचार्य शैला जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन न करने और अभिभावकों से दुर्व्यहार के आरोप में स्कूल प्रबंधन ने आगे की जांच तक प्रधानाचार्य के निलंबन का आदेश जारी किया है।  देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंढियाल के निर्देशों को हल्के में लेना एसजीआरआर स्कूल देहरादून की प्रधानाचार्य को भारी पड़ गया। प्रधानाचार्य को विद्यालय प्रमुख होने के नाते अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पालन न करने को गंभीर चूक बताते हुए स्कूल प्रबंधन ने प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु मामले की जांच को आवश्यक बताया है। निलंबन की अवधि के दौरान प्रधानाचार्य को निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।       प्रधानाचार्य को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कालिदास रोड़, देहरादून में उपस्थित रहकर जांच में सहयोग करना होगा।  प्रधानाचार्य को स्कूल का कार्यभार, दस्तावेज, उपकरण और चाबियां कुमारेशा शर्मा को सौं...

Praveshotsav 2025: PM SHRI Govt. Inter College Jakhanidhar Tehri Garhwal

स्वागत एवं प्रवेशोत्सव 2025, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार टिहरी गढ़वाल  Praveshotsav 2025: PM SHRI Govt. Inter College Jakhanidhar Tehri Garhwal  Video 

Rent

शांति प्रसाद परिचारक को ऋषिकेश में जमीन खरीदने के लिए अपने वेतन खाते से दिनांक 21 मई से 27 मई तक 600000/₹ ऑनलाइन भुगतान किया गया है। जून में सेवानिवृत्त होने पर जुलाई अगस्त तक लौटने के भरोसे के साथ यह रकम कर्ज के तौर पर दी गई है।  27 मई 2026 Anurag Bhatt driver को 30000₹ दिए, 21 जनवरी 2026 जनवरी 2026 से किराया इसी में समायोजित होगा।  Anurag Bhatt Ji को 21 जनवरी 2026 को 30000₹ दिए Google pay से भुगतान किए। जनवरी 2026 से किराया इसी में समायोजित होगा।  3710₹ January  3710₹ Feburary  3710₹ March 3710₹ April 4080₹ May _______________ 18920₹ जनवरी से मई तक किराया समायोजित 11080₹ अनुराग की ओर अवशेष। Rakesh Rana दिसंबर 2024 से फरवरी 25 तक 10000₹ 9/5/25 को प्राप्त किया फरवरी से अप्रैल 2025 तक 10000₹ 17/5/2025 को प्राप्त किया। अप्रैल से जून 2025 तक 10000₹ 15/01/26 को प्राप्त किया। अवशेष किराया  जून 1500₹+ जुलाई से नवंबर 2025 तक 22500₹ कुल अवशेष किराया 1500+22500= 24000₹ का भुगतान आपकी ओर अवशेष है। इसका भुगतान यथाशीघ्र करवाने की कृपा कीजियेगा। 🙏🏻 16/1/26 को खंडवाल न...

प्रतिकर अवकाश का शासनादेश

Posted by- Sushil Dobhal प्रतिकर अवकाश का शासनादेश

General knowledge- भारत में प्रमुख कृषि क्रांतियाँ

Report by- Sushil Dobhal General knowledge - भारत में प्रमुख कृषि क्रांतियाँ - *हरित क्रांति*: खाद्यान्न उत्पादन (Green Revolution: Grain Production) - *नीली क्रांति*: मछली उत्पादन (Blue Revolution: Fish Production) - *पीली क्रांति*: तिलहन उत्पादन (Yellow Revolution: Oilseed Production) - *रजत क्रांति*: अंडा उत्पादन (Silver Revolution: Egg Production) - *गोल क्रांति*: आलू उत्पादन (Round Revolution: Potato Production) - *श्वेत क्रांति*: दूध उत्पादन (White Revolution: Milk Production) - *भूरी क्रांति*: उर्वरक उत्पादन (Brown Revolution: Fertilizer Production) - *लाल क्रांति*: मांस उत्पादन (Red Revolution: Meat Production) - *गुलाबी क्रांति*: झींगा उत्पादन (Pink Revolution: Prawn Production) - *सुनहरी क्रांति*: फल उत्पादन (Golden Revolution: Fruit Production) General knowledge- महत्त्वपूर्ण संक्रामक रोग और उनके कारण

General knowledge- महत्त्वपूर्ण संक्रामक रोग और उनके कारण

Posted by- Sushil Dobhal General knowledge-  महत्त्वपूर्ण संक्रामक रोग और उनके कारण  🦠 (1) वायरस जनित रोग (Virus Diseases)   RNA वायरस जनित रोग:- ✅ इन्फ्लूएंजा – सर्दी, खांसी, बुखार 🤧 ✅ कोविड-19 – सांस की गंभीर बीमारी 😷 ✅ रेबीज – कुत्ते के काटने से घातक 🐕 ✅ डेंगू – मच्छर जनित, प्लेटलेट्स कम 🦟 ✅ इबोला – तेज बुखार, रक्तस्राव 🩸 ✅ एचआईवी/एड्स – प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर 🚨 ✅ हेपेटाइटिस A, C, E – लीवर संक्रमण 🏥 ✅ पोलीयो – बच्चों में विकलांगता ♿ ✅ जिका वायरस – गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक ✅ मम्प्स (गलगंड) – गले में सूजन, बुखार 🦠 ✅ मीजल्स (खसरा) – लाल चकत्ते, बुखार 🔴 ✅ रोटावायरस – बच्चों में दस्त 💩   DNA वायरस जनित रोग:- ✅ मंकीपॉक्स – त्वचा पर दाने, बुखार 🔴 ✅ चेचक (Smallpox) – अब समाप्त, पहले घातक था ✅ हेपेटाइटिस B – लीवर कैंसर का खतरा 🚨 ✅ हरपीज (Herpes) – त्वचा व जननांग संक्रमण 🔵 ✅ HPV संक्रमण – गर्भाशय कैंसर से जुड़ा ⚠️ ✅ एडेनोवायरस संक्रमण – श्वसन और आंतों की समस्याएं  🦠 (2) बैक्टीरियल रोग (Bacterial Diseases) ✅ ट्यूबरक्यूलोसिस (TB) – फेफड़ों का संक्रम...

Himwant readers