प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को करेंगे परीक्षा पे चर्चा, PPC 2026 में लाइव जुड़ेंगे देश भर के लाखों विद्यार्थी, स्कूलों को करनी होगी यह व्यवस्थाएं
Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026 Date: परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण 6 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, टिचर्स और पेरेंट्स से सीधा बातचीत करेंगे। इस बार कार्यक्रम नए अंदाज में देशभर के छात्रों से जुड़ते हुए आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, कार्यक्रम को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव दिखाया जाएगा। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने राज्य के समस्त विद्यालयों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। अपर निदेशक एससीईआरटी पद्मेंद्र सकलानी ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 'परीक्षा पे चर्चा' एक अनोखी पहल है, जिसका उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मकता को बढ़ाना, एवं परीक्षा के तनाव को कम करने के साथ-साथ उनके परीक्षा के अनुभव को बेहतर बनाना और परीक्षा के समय को एक उत्सव के रूप में मनाना है। यह कार्यक्रम, पिछले कुछ वर्षों से एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बन गया है, जिसमें देश भर के छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों ने अभूतपूर्व रूप से भाग लिया है। इसी क्रम में सचिव,...