Skip to main content

Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को करेंगे परीक्षा पे चर्चा, PPC 2026 में लाइव जुड़ेंगे देश भर के लाखों विद्यार्थी, स्कूलों को करनी होगी यह व्यवस्थाएं

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026 Date:  परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण 6 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, टिचर्स और पेरेंट्स से सीधा बातचीत करेंगे। इस बार कार्यक्रम नए अंदाज में देशभर के छात्रों से जुड़ते हुए आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, कार्यक्रम को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव दिखाया जाएगा। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने राज्य के समस्त विद्यालयों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।   अपर निदेशक एससीईआरटी पद्मेंद्र सकलानी ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 'परीक्षा पे चर्चा' एक अनोखी पहल है, जिसका उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मकता को बढ़ाना, एवं परीक्षा के तनाव को कम करने के साथ-साथ उनके परीक्षा के अनुभव को बेहतर बनाना और परीक्षा के समय को एक उत्सव के रूप में मनाना है। यह कार्यक्रम, पिछले कुछ वर्षों से एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बन गया है, जिसमें देश भर के छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों ने अभूतपूर्व रूप से भाग लिया है। इसी क्रम में सचिव,...

Uttarakhand School Education, Grade -D Recruitment: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू, यहां करें आवेदन

Uttarakhand School Education, Grade -D Recruitment:  उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में लंबे समय से खाली 2364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती शुरू कर दी गई है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च 2026 निर्धारित की गई है। चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 2364 खाली पदों (मृत संवर्ग) पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी। जिसके तहत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यहां करें आवेदन   Rojgar Prayag portal चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती आउटसोर्स के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार प्रयाग पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी के जिलेवार पदों की पदों की संख्या प्रकाशित कर दी है। जिसमें उत्तरकाशी जिले में ...

PM SHRI Scheme, Inter-state educational tour: टिहरी के पीएम श्री माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राएं करेंगे हैदराबाद का शैक्षिक भ्रमण- डीएम, सीडीओ और मुख्य शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जनपद टिहरी गढ़वाल के पीएम श्री विद्यालयों मैं अध्यनरत माध्यमिक कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों को अंतरराज्यीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल और मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर हैदराबाद के लिए रवाना किया है। 59 छात्र-छात्राओं की यह टीम 9 फरवरी तक हैदराबाद के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करेगी।   पीएम श्री (PM SHRI) योजना के अंतर्गत आयोजित अंतरराज्यीय शैक्षिक भ्रमण छात्रों को कक्षा कक्ष की चारदीवारी से परे वास्तविक दुनिया का अनुभव देने वाली एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक  वैज्ञानिक विरासतों से परिचित कराना है, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास, टीम वर्क और व्यावहारिक ज्ञान विकसित हो। कार्यक्रम का वीडियो यहां देखें  इसी क्रम में टिहरी जिले के पीएम श्री माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 और कक्षा 11 के 59 टॉपर छात्र-छात्राओं का दल पांच एस्कॉर्ट टीचर्स के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुआ है। जनपद के विभिन्न पीएम श्री विद्यालयों से चयनित छात्र छात्राएं सुबह करीब 10:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे, जह...

INSPIRE Award MANAK DLEPC 9 और 10 फरवरी को पूर्णानंद इंटर कॉलेज ऋषिकेश में होगी सपन्न, जिले भर के 181 बाल वैज्ञानिक और मार्गदर्शन शिक्षक करेंगे प्रतिभाग

INSPIRE Award DLEPC   जनपद टिहरी गढ़वाल में इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं मॉडल प्रतियोगिता DLEPC का 9 और 10 फरवरी को श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज ऋषिकेश में आयोजन होगा, जिसमें जिले भर के 181 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे। Inspire award District level exhibition and project competition के आयोजन के लिए आज श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज ऋषिकेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती कमला बड़वाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसमें इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जनपद संयोजक डॉ विजय मोहन गैरोला और सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स ने प्रतिभाग किया। बैठक में दो दिवसीय डीएलएपीसी हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए कार्य दायित्वों का निर्धारण किया गया।    इस अवसर पर इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जनपद संयोजक डॉ विजय मोहन गैरोला ने कहा है कि 9 और 10 फरवरी को संपन्न होने वाली DLEPC में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 181 बाल वैज्ञानिक और उनके मार्गदर्शन शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद लाखेड़ा, विनोद प्रसाद बडोनी, ...

Himwant Live: ट्रांसफर और अटैचमेंट के लिए सिफारिश लगाने वाले शिक्षक और कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्यवाही के डीजी ने दिए आदेश

Himwant Educational News विद्यालयी शिक्षा विभाग ने नवनियुक्त शिक्षको और कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफर और अटैचमेंट के लिए सिफारिश लगाने और विभिन्न स्तरों से ऐसे आवेदन पत्र मुख्यालय भेजने के प्रकरणों को बेहद गंभीरता से लिया है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ती सिंह ने ऐसे शिक्षकों और कार्मिकों को चिन्हित कर कार्यवाही करने की सख्त निर्देश दिए हैं।   विभागीय अधिकारियों को जारी निर्देशों में डीजी ने कहा है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि नव शिक्षक कार्मिकों, जिनका परवीक्षाकाल अवधि भी पूर्ण नहीं हुई है, के द्वारा अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण / सम्बंद्धीकरण हेतु विभिन्न स्तरों से संदर्भ प्राप्त हो रहे हैं। साथ ही प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों-कार्मिकों द्वारा भी प्रतिनियुक्ति स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण / सम्बद्धीकरण हेतु विभिन्न स्तरों से अपने आवेदन संदर्भित करवा रहे हैं, जिससे शासकीय कार्यों में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। यह स्थिति अत्यंक खेजदनक होने के साथ ही कर्मचारी आचरण नियमावली के विरूद्ध है। फलस्वरूप ऐसे शिक्षकों-कार्मिकों का चिन्हीकरण करते हुये उनके विरूद्...

Special leave for teachers: शिक्षकों की स्पेशल लीव पर अपर निदेशक कुमाऊं मंडल एसपी सेमवाल ने जारी किए यह निर्देश।

अपर निदेशक कुमाऊं मंडल नैनीताल  एसपी सेमवाल   विद्यालयी शिक्षा विभाग में बेहद लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले अपर निदेशक कुमाऊं मंडल नैनीताल एसपी सेमवाल की ओर से उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए विशिष्ट अवकाश को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। राज्य के शिक्षकों के लिए शासनादेश के अनुसार साल में तीन विशिष्ट अवकाश देने का प्रावधान है किंतु इन अवकाशों को लेकर भ्रांतियां पैदा होती रहती है। अपर निदेशक ने शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों से इन भ्रांतियों को अब दूर कर दिया है। कुमाऊं मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी  निर्देशों में अपन निदेशक सेमवाल ने कहा है कि उपर्युक्त विषयक के संदर्भ में अवगत कराना है कि शासनादेश संख्या-196/XXVII (7) 50(24) /2016 वित्त (वे०आ०-सा०नि०) अनुभाग-7 देहरादून दिनांक 05 सितम्बर, 2016 के द्वारा राजकीय शिक्षक संघ की मांग के आधार पर राजकीय शिक्षकों को जिन्हें वर्तमान में दीर्घावकाश अनुमन्य है, है, उन्हें अनुमन्य दीर्घावकाश की अवधि 48 दिन के स्थान पर 46 दिन निर्धारित करते हुए प्रतिवर्ष 02 विशिष्ट अवकाश अनुमन्य किये जाये, अनुपभुक्...

देहरादून में 12वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या, झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव, चचेरा भाई हुआ फरार

देहरादून जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में ढ़ालीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मनीषा तोमर (18) की निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में खून से सना और बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। दवाई लेने चचेरे भाई संग गई थी विकासनगर परिजनों के अनुसार, मनीषा बुधवार शाम अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत संबंधी दवाई लेने विकासनगर गई थी। रात 9 बजे तक भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गांव से कुछ दूरी पर झाड़ियों के पास मनीषा का शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसके गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। इतना ही नहीं, चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था, जिससे हत्या की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है। चचेरा भाई संदिग्ध, तलाश जारी घटना के बाद से छात्रा का चचेरा भाई सुरेंद्र फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे मुख्य संदिग्ध मानते हुए तलाश तेज कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और सभी संभा...

नरेंद्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम की छात्राओं को टीएचडीसी ने किया पुरस्कृत

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सीआईएसफ ग्राउंड में नरेंद्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम टिहरी गढ़वाल की 15 छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया सभी छात्राओं को टीएचडीसी की ओर से पुरस्कार वितरण किए गए। मार्गदर्शक शिक्षिका अवंतिका चौहान और विद्यालय के प्रबंधक एस एस पांगती ने छात्राओं की माता को 2024-25 के चेक प्रदान किये। प्रभारी प्रधानाचार्य अलका कठैत ने बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी भेंट कर उत्साह बढ़ाया।  इस दौरान नरेन्द्र महिला विद्यालय के प्रबन्धक एसएस पांगन्ती द्वारा चार छात्राओं को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र तथा 10 छात्राओं को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तृतीया सोपान प्रमाण पत्र दिये गये । भारी वर्षा और शीतलहर को देखते हुए इन जिलों में बुधवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र।

SVEEP, Tehri Garhwal: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार के भावी मतदाताओं ने फोटो सेशन के माध्यम से मतदाताओं से की शत-प्रतिशत मतदान की अपील

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, SVEEP के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार टिहरी गढ़वाल में भावी मतदाताओं ने फोटो सेशन कार्यक्रम आयोजित कर आम मतदाताओं को मतदान के महत्व से परिचित करवाते हुए शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है। SVEEP, Tehri Garhwal: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार के भावी मतदाताओं ने फोटो सेशन के माध्यम से मतदाताओं से की शत-प्रतिशत मतदान की अपील

बालिकाओं के लिए शानदार मौका, अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए यहां कर लें तुरंत आवेदन, मिलेगी 30000₹ की छात्रवृत्ति

अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की संस्थागत बालिकाओं हेतु स्नातक / समकक्ष कक्षाओं में अध्ययन हेतु "अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप" प्रदान करने की शुरूआत की गयी है, जिसके अन्तर्गत 10वीं और 12वीं कक्षा सरकारी विद्यालय से नियमित विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण व स्नातक उपाधि या डिप्लोमा (2-5 वर्ष की समयावधि वाले) के प्रथम वर्ष में (2025-26) में प्रवेश प्राप्त किया हो को रू0 30,000/- की वार्षिक सहायता प्रदान की जायेगी। अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप आवेदन हेतु द्वितीय चरण का (10 जनवरी, 2026 से 30 जनवरी, 2026) प्रारंभकिया गया है, इस हेतु समस्त दस्तावेजों के साथ Ajim Premji foundation portal के लिंक https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर 30 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखण्ड शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय में स्नातक उपाधि या डिप्लोमा (2-5 वर्ष की समयावधि वाले) के प्रथम वर्ष में (2025-26) में प्रवेश प्राप्त छात्राओं को सूचित किया जाता है इस योजना से लाभान्वित होने के लिए उक्त लिंक पर आवेदन करें। Read more...

भारी वर्षा और शीतलहर को देखते हुए इन जिलों में बुधवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र।

भारी वर्षा और शीतलहर को देखते हुए टिहरी जिले में बुधवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र।

टिहरी गढ़वाल के शेप अनूप रावत की पुर्तगाल में रेस्टोरेंट हमले के बाद मौत, पूरी खबर इस लिंक पर

टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) के कुड़ी पट्टी भदूरा निवासी 33 वर्षीय शेफ अनूप रावत का पुर्तगाल में निधन हो गया है। परिवार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, उनकी मौत रेस्टोरेंट में हुई एक हिंसक घटना के बाद हुई। परिवार के बताए अनुसार, 11 जनवरी को तीन अफ्रीकी मूल के लोग शराब के नशे में रेस्टोरेंट में घुसे और बंद होने के समय के बाद भी जबरन अंदर आने की कोशिश की। किचन बंद होने के बावजूद स्टाफ ने झगड़ा टालने के लिए उन्हें खाना परोस दिया। खाने के बाद बिल €45 था। उन्होंने भुगतान करने से इनकार कर दिया। स्टाफ ने €35 में सेटल करने की पेशकश की, लेकिन फिर भी भुगतान नहीं किया गया। अंत में उन्हें बाहर निकाल दिया गया। लगभग पांच मिनट बाद वही लोग 20-25 अन्य लोगों के साथ लौट आए, जिनके पास चाकू और वाइन ओपनर थे। उन्होंने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और कुर्सियां फेंकीं। कैश काउंटर पर मौजूद दो स्टाफ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जब स्थिति बिगड़ी तो शेफ अनूप रावत किचन से बाहर आए और स्थिति शांत करने की कोशिश की, लेकिन उन पर कुर्सियों से हमला किया गया। उनके होंठ पर गहरी चोट लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। पुलिस और एम्ब...

Himwant readers