Skip to main content

Posts

Census- 2027: दो चरणों में आयोजित होने वाली जनगणना-2027 में होगा इन डिजिटल उपकरणों का उपयोग, स्व-गणना का विकल्प भी रहेगा उपलब्ध

Census- 2027   जनगणना-2027 के लिए  चार डिजिटल उपकरण  जनगणना-2027 के तहत, घर-घर जाकर सुरक्षित मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके डेटा एकत्र किया जाएगा और संपूर्ण कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए, जनगणना-2027 हेतु देशभर में 30 लाख से अधिक गणनाकर्ताओं, पर्यवेक्षकों और अन्य जनगणना अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।  2027 की जनगणना भारत की पहली जनगणना होगी जो डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके आयोजित की जाएगी। भारत सरकार ने 2027 की जनगणना के लिए यह  चार डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किये हैं. 1.  हाउसलिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर (एचएलबीसी) वेब एप्लिकेशन  : एक वेब-मैप एप्लिकेशन जो चार्ज अधिकारियों को उपग्रह इमेजरी का उपयोग करके डिजिटल रूप से हाउसलिस्टिंग ब्लॉक बनाने में सक्षम बनाता है, जिससे पूरे देश में मानकीकृत भौगोलिक कवरेज सुनिश्चित होता है। 2.  एचएलओ मोबाइल एप्लिकेशन  : HLO Mobile App जनगणना कर्मियों के लिए एक सुरक्षित ऑफ़लाइन मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसके माध्यम से वे मकानों की सूची का डेटा एकत्र और अपलोड कर सकते हैं। केवल सीएमएमएस पोर्टल पर पंजीकृत जनगणना कर्मी ह...

Himalayan- O2 adventure festival Live देखें टिहरी झील महोत्सव का सीधा प्रसारण

Himalayan- O2 adventure festival Live  देखें टिहरी झील महोत्सव का सीधा प्रसारण Live Tehri lake festival 2026

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनगणना 2027 के लिए की फील्ड ट्रेनर्स की तैनाती, फील्ड ट्रेनर्स देंगे भवन गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR का प्रशिक्षण

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनगणना 2027 के लिए की फील्ड ट्रेनर्स की तैनाती, फील्ड ट्रेनर्स देंगे भवन गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR का प्रशिक्षण Census- 2027: दो चरणों में आयोजित होने वाली जनगणना-2027 में होगा इन डिजिटल उपकरणों का उपयोग, स्व-गणना का विकल्प भी रहेगा उपलब्ध अधिक जानकारी और सुझाव के लिए यहाँ करें कमेन्ट. टिहरी गढ़वाल चंबा निवासी मीनल नेगी ने ऑनलाइन तैयारी कर UPSC परीक्षा में हालिस की 66वीं रैंक, बढ़ाया टिहरी जिले का मान, यूपीएससी परीक्षा में छाए उत्तराखंड के यह होनहार Census- 2027: दो चरणों में आयोजित होने वाली जनगणना-2027 में होगा इन डिजिटल उपकरणों का उपयोग, स्व-गणना का विकल्प भी रहेगा उपलब्ध यहाँ देखें फिल्ड ट्रेनर के सूची अधिक जानकारी और सुझाव के लिए यहाँ करें कमेन्ट.

टिहरी गढ़वाल चंबा निवासी मीनल नेगी ने ऑनलाइन तैयारी कर UPSC परीक्षा में हालिस की 66वीं रैंक, बढ़ाया टिहरी जिले का मान, यूपीएससी परीक्षा में छाए उत्तराखंड के यह होनहार

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद के चंबा के निकट दिवाड़ा गांव की बेटी मीनल नेगी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 66 हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनके पिता शिक्षक और मां गृहिणी है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में इतनी शानदार सफलता हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। चंबा क्षेत्र के ग्राम दिवाड़ा (नकोट मार्ग) निवासी मीनल नेगी का जन्म और पालन-पोषण एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता प्रीतम सिंह नेगी उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं और वर्तमान में जूनियर हाईस्कूल डोबरा-कोटेश्वर, टिहरी में कार्यरत हैं। उनकी माता मीना देवी गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा और अनुशासन का माहौल होने के कारण मीनल बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहीं। मीनल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंबा से ही प्राप्त की और दसवीं तक की पढ़ाई स्थानीय स्कूलों से पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उनके मन में सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय हो गया था। आगे की पढ़ाई के साथ-साथ उन्ह...

Youtuber Anurag Dobhal: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर रोते हुए पोस्ट किया यह चिंताजनक वीडियो, आखिरी ब्लॉग में बताई अपनी रियल स्टोरी, प्रशंसकों की बढ़ी चिंता

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट अनुराग डोबाल उर्फ़ UK 07 राइडर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे उनके शुभचिंतक परेशान हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि बीते 1 साल से उनको मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उनसे पैसा परिवार सब छीन गया और जीने के लिए कुछ नहीं बचा है। अनुराग का दावा है कि कुछ लोग अब उन्हें मारने की भी प्लान बना रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि सबकी असलियत एक्सपोज करेंगे। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाली स्टोरी लगाई है। इसमें लिखा है तो बीते साल से कुछ लोग मेरा मानसिक शोषण कर रहे हैं जो मुझसे सब कुछ छीन चुका है। मेरा परिवार, मेरी फाइनेंशियल पावर और मेरे रिश्ते। मेरे अपने लोगों ने मुझे इस हद तक टॉर्चर किया कि जीने लायक नहीं छोड़ा। अनुराग आगे लिखते हैं, मैंने अपने वश भर बहुत लड़ा लेकिन अब नहीं कर सकता। वो लोग मेरा पीछा करने लगे हैं और मुझ पर जानलेवा हमला करने का प्लान बना रहे हैं।     जितना सह सकता था हुआ अब और नहीं सफर कर सकता जरूर लेकिन इन सबके चेहरे और सच्चाई बताकर जाऊंगा। अब नहीं सहन होता। आपको बता दें कि यूके राइडर ने बिग बॉस 17 के बाद अपनी ल...

School Education Uttarakhand: कंचन टोडरिया देवराड़ी बनी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा,

  निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल के 28 फरवरी को सेवानिवृत्ति के बाद शासन ने अभी तक अपर निदेशक गढ़वाल कंचन देवराड़ी को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की कमान सौंपी है। मंडलीय अपर निदेशक प्रारंभिक और माध्यमिक गढवाल मंडल के पद पर तैनात शिक्षा विभाग की वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी कंचन टोडरिया देवराड़ी को निदेशक प्रारंभिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।     शासन के निर्देशों के क्रम में श्रीमती कंचन टोडरिया देवराड़ी ने सोमवार को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यभार संभाल लिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ने कहा कि बुनियादी शिक्षा में छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता में है। सरल और सौम्य व्यवहार के लिए पहचानी जाने वाली अधिकारी को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए समर्पित वेब पत्रिका Himwant Live की ओर से भी संपादक सुशील डोभाल ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्रीमती कंचन टोडरिया देवराड़ी को शुभकामनाएं भेजी हैं। 

निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 में अपवंचित तथा कमजोर वर्ग के बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू, अभिभावक इस लिंक पर तुरंत कर लें आवेदन

विभागीय विज्ञप्ति सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (c) के प्रावधानों के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की सबसे निचली कक्षा की 25 प्रतिशत सीटों पर अपवंचित तथा कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश हेतु शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।  आवेदनकर्ता ऑनलाइन वेबसाइट www.rteonline.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मान्यता प्राप्त समस्त निजी विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर अनिवार्यतः पंजीकरण/अपडेट किया जाना है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12 (1) (C) के अन्तर्गत वार्ड (स्थानीय निकाय अर्थात ग्राम पंचायत/नगर पंचायत/नगर पालिका/नगर निगम जैसी भी स्थिति हो) को इकाई समझा जायेगा अर्थात जिस वार्ड में विद्यालय स्थापित हो उसी वार्ड के उक्त श्रेणी के बच्चों को इसका लाभ अनुमन्य होगा। प्री-प्राईमरी कक्षा में प्रवेश हेतु बच्चे की न्यूनतम आयु 30 जून, 2026 को 03 वर्ष पूर्ण हो जानी चाहिए तथा कक्षा 1 में प्रवेश हेतु बच्चे की न्यूनतम आयु 30 जून, 2026 को 06 वर्ष पूर्ण हो जानी चाहिए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 200...

Board exam: बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाडा, स्कूल प्रबंधक फरार, पुलिस दे रही है दबिश

उत्तराखंड की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। हरिद्वार जिले के एक स्कूल प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध पर वह पुलिस के रडार पर आ गया है। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही  आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।  24 फरवरी को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद में हाईस्कूल परीक्षा के दौरान डमी परीक्षार्थियों को बैठाने और फर्जी दस्तावेजों के सहारे परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया था। इस मामले में पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनमें स्कूल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। शिक्षा विभाग ने बनाई जांच कमेटी बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले को शिक्षा विभाग ने भी गंभीरता से लिया है। विभाग ने भी मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करते हुए बहादराबाद व भगवानपुर के खंड शिक्षाधिकारी को जांच सौंपी है। सात दिन के अंदर जांच पूरी करते हुए कमेटी को रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपनी होगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो परीक्षा में फर्जीवाड़े में कोत...

उत्तराखण्ड उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में एक वर्षीय माली प्रशिक्षण के लिए शानदार मौका, 60 सीटो पर मिलेंगे प्रवेश, हर जिले के लिए होंगी सीटें निर्धारित, यहां कर लें तुरंत आवेदन।

एक वर्षीय माली प्रशिक्षण हेतु विज्ञप्ति (सत्र 2026-27) एतद्वारा सूचित किया जाता है कि निदेशालय, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड, उद्यान भवन, चौबटिया रानीखेत (अल्मोड़ा) के अन्तर्गत कार्यालय अधीक्षक, पं० दीनदयाल उपाध्याय, राजकीय उद्यान, चौबटिया में एक वर्षीय माली प्रशिक्षण कार्यक्रम (सत्र 2026-27) में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से 60 सीटों के सापेक्ष निम्न मानदण्ड एवं विवरणानुसार आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। अतः माली प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उत्तराखण्ड के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र (प्रारूप अ प्रारूप ब) को भरकर आवेदन पत्र निदेशालय, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उद्यान भवन, चौबटिया, रानीखेत (पिन 263651) को स्पीडपोस्ट के माध्यम से ही प्रेषित करें तांकि आवेदन पत्र ससमय प्राप्त हो सकें। आवेदन पत्र को निदेशालय अथवा कार्यालय मुख्य/जिला उद्यान अधिकारियों से प्राप्त किया जा सकता है।

12वीं की छात्रा ने देवप्रयाग के टोडेश्वर पुल से लगाई छ्लांग, देखते ही देखते हुई अलकनंदा की तेज धारा में ओझल

 देवप्रयाग में 12वीं की एक छात्रा अलकनंदा नदी में डूब गई. घर में किसी बात को लेकर छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया, जिसकी अब तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चल रही है.    परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद होने के बाद वो घर से निकल गई थी. उसकी उम्र 17 साल थी. वो सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी. जो गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर पैदल चलकर देवप्रयाग पहुंची थी. फिलहाल, उसकी अलकनंदा में उसकी तलाश की जा रही है. अलकनंदा नदी में डूबी:  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले तो लड़की पुल पर खड़ी थी. कुछ ही देर में उसे अलकनंदा नदी में डूबते हुए देखा गया, लेकिन दूरी ज्यादा होने के कारण कोई भी समय पर उसे बचाने नहीं पहुंच सका और देखते ही देखते वो नदी की तेज धारा में समा गई. बताया जा रहा है कि वो पानी में हाथ पैर भी मार रही थी, लेकिन वो कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गई. कहासुनी से आहत होकर घर से निकली थी छात्रा  जानकारी के मुताबिक, टिहरी जिले के हिंडोलाखाल पट्टी के एक ग...

अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड शासन ने जारी की एसओपी,

 अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड शासन ने जारी की एसओपी, 

सावधान: देहरादून में अगर यहां खरीदी जमीन तो होगा मुकदमा दर्ज, डीएम देहरादून ने दिए आदेश।

न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि के अवैध क्रय-विक्रय से जुड़े गंभीर फर्जीवाड़े के मामले में डीएम सविन बंसल ने सख्ती दिखाई है. डीएम ने भूमि खरीदने ओर बेचने वालों के खिलाफ थाना शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, उत्तराखंड की प्रतिबंधित भूमि जिन पर न्यायालय की ओर से खरीदने और बेचने पर रोक लगा रखी है, ऐसी भूमि पर भू माफियाओं की नजर है. ऐसी भूमि को फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने का मामला संज्ञान में आया है. जिस पर डीएम सविन बंसल ने एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. साथ ही अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि इस तरह के अन्य प्रकरणों पर कार्रवाई की जाए. बता दें कि देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में आया कि मौजा आमवाला तरला स्थित खसरा संख्या 94 ख, 134, 135 और 136 की भूमि, जिस पर न्यायालय ने क्रय-विक्रय पर रोक लगाई है, उसे फर्जी अभिलेख तैयार कर पंजीकृत कराया गया. पीड़ित ने विलेख संख्या 8614/2025 और 8615/2025 के संबंध में आपत्ति दर्ज कराई है. जिसमें बताया गया कि उक्त भूमि पीएसीएल (पर्ल्स एग्रो टेक कॉपरेशन लिमिटेड) से संबंधित प्रतिबंधित श्रेणी में आती है. प्राथमिक ज...

Himwant readers