बागेश्वर जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को विद्यालय के ही एक बाबू ने अंजाम दिया, जो पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठा था. सैंज निवासी 55 वर्षीय प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा रोजाना की तरह शनिवार सुबह अपने विद्यालय के लिए निकले थे. वह मुख्य सड़क तक अपनी गाड़ी से पहुंचे. वहां से पैदल स्कूल की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान विद्यालय जाने वाले मार्ग पर पहले से मौजूद आरोपी बाबू नवल किशोर ने अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना अचानक और घातक था कि प्रधानाचार्य को संभलने तक का मौका नहीं मिला. शरीर पर कई वार होने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित: घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को तत्काल जिला अ...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)