Skip to main content

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों का जल्दी होगा ABCD श्रेणियों में वर्गीकरण, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दिए यह निर्देश

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों का जल्दी ABCD श्रेणियां में वर्गीकरण हो सकता है। इसके लिए विभाग द्वारा SOP भी जारी की जा चुकी है। राज्य के स्कूलों में सुगम दुर्गम श्रेणियां के तहत अनिवार्य स्थानांतरणों पर हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाये जाने के चलते यह बदलाव किया जा रहा है।
  इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद प्रसाद सिमल्टी ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है  कि दिनांक 03 जुलाई, 2026 को विद्या समीक्षा केन्द्र देहरादून में आहूत बैठक में मा० मंत्री जी, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निम्न निर्देश प्रदान किये गये हैं:-

1. एक ही विद्यालय में 10 वर्ष या अधिक ठहराव वाले अध्यापकों की संवर्गवार सूची उपलब्ध करवायी जाय।

2. गम्भीर रूप से बीमार ऐसे शिक्षकों की सूची उपलब्ध करायी जाय जो शिक्षण कार्य करने में अक्षम हैं और अपने कार्यस्थल में नहीं रह सकते हैं, तथा अनिवार्य सेवानिवृत्त किये जाने के पात्र हैं।

3. प्रत्येक जनपद में प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक (एल०टी०) संवर्ग के विषयवार रिक्त पदों को विवरण उपलब्ध करवाया जाय। स्मरण रहे कि विवरण में प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक (एल०टी०) के सापेक्ष कार्यरत अतिथि शिक्षकों के विवरण का भी उल्लेख किया जाय।

4. ऐसे विद्यालय जहाँ चाहरदीवारी सम्पर्क मार्ग, खेल मैदान एवं आपदा से क्षति की मरम्मत की जाती हो तो ऐसे कार्य को VB-G RAM G योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित किया जाय।

5. जिन विद्यालयों में शौचालय विशेषतः बालिका शौचालय के व्यवस्था अद्यतन नहीं हुई है, उनमें शौचालय का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर जिला योजना, खनन न्यास, सी०एस०आर० आदि स्रोतों से तत्काल कराया जाय।

6. शिक्षा विभाग की ऐसी समस्याएं जिनका समाधान जिलाधिकारी के स्तर से हो सकता है, के लिए प्रति सप्ताह / पक्ष में जिलाधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय समस्याओं का समाधान कराया जाय।

7. विद्यालयों की भूमि पंजीकरण, शौचालय, विद्युतीकरण, पेयजल संयोजन की उपलब्धता के सम्बन्ध में जनपद स्तर से नियमित समीक्षा की जाय।
   अतः उक्त के आलोक में अवगत कराना है कि मा० मंत्री जी विद्यालयी शिक्षा द्वारा इस माह के अन्त में पुनः समीक्षा की जानी प्रस्तावित है। समस्त जनपद विद्यालयों को ABCD श्रेणियों में वर्गीकृत किये जाने हेतु इस सम्बन्ध में निर्गत SOP का पुनः अवलोकन कर लें। निदेशालय स्तर पर नियोजन अनुभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालयों के श्रेणीकरण की स्पष्टता सुनिश्चित कर ली जाय। यह भी देखने में आ रहा है कि जिन विद्यालयों में वृहद निर्माण कार्य हुआ है, उनमें मरम्मत लघु निर्माण के प्रस्ताव पुनः प्रेषित किये जा रहे हैं, विसंगति पर आपका व्यक्तिगत ध्यान अपेक्षित है।






Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

शासन ने शिक्षकों के अनुरोध तबादलों को लेकर एक बार फिर शिक्षा विभाग को दिए यह दिशानिर्देश, वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक फिर हुए निराश

Request transfer:  Himwant Live: शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की अनुरोध स्थानांतरण को लेकर एक बार फिर विभाग को दिशानिर्देश जारी कर अनुरोध के अंतर्गत प्राप्त पांच श्रेणियों के आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं, जबकि सुगम और दुर्गम श्रेणियां के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के परामर्श के बाद ही कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में इस वर्ष अनुरोध ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने का भी कही कोई उल्लेख नहीं है। इसके साथ ही वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक एक बार फिर निराश हुए हैं।  Read more... Read more...

अनुरोध तबादलों से सुगम दुर्गम श्रेणी हटाने की खबर से शिक्षकों में मायूसी, "समाधान निकालने का कर रहे हैं प्रयास", प्रांतीय अध्यक्ष- राम सिंह चौहान

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों से सुगम और दुर्गम श्रेणी को हटाने की खबर से हजारों शिक्षकों में नाराजगी और मायूसी व्याप्त हुई है। कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षक नेता डॉ हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि अनुरोध के अंतर्गत सभी श्रेणियों के ट्रांसफर करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए लिया यह निर्णय    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के शिक्षक इस साल सुगम और दुर्गम सेवा के मानक पर अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुगम-दुर्गम के विषय पर एक याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से सरकार अनुरोध की श्रेणी वाले तबादलों से भी सुगम-दुर्गम मानक को हटाने जा रही है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तबादला ऐक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति ने विभाग को अनुरोध के आधार पर तबादले करने ...

उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच होगी संपन्न।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) की लिखित / सैद्धान्तिक परीक्षायें दिनांक 22 जुलाई 29 जुलाई 2026 के बीच संपन्न होगी। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिम्लटी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम सेइस आशय की जानकारी दी है।     दिनांक 29 जून, 2026 को सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) के परीक्षा कार्यक्रम निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की ऑनलाइन (गूगल मीट) के माध्यम से सम्पन्न हुई। परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) की लिखित / सैद्धान्तिक परीक्षायें दिनांक 22 जुलाई, 2026 से आरम्भ होकर दिनांक 29 जुलाई, 2026 के मध्य सम्पादित किये जा...

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा: सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर दी पदोन्नति

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा के सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी है।  प्रमोशन पाने वाले सात अधिकारियों की सूची में श्री चक्षुष्पति अवस्थी, डॉ० सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्रीमती पूनम चौहान, श्री विनोद सिंह मटूड़ा, श्री पंकज कुमार उप्रेती, श्री अभिषेक शुक्ला और कु० सोनी महरा के नाम शामिल है।  शासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा में खण्ड शिक्षा अधिकारी (वेतनमान रु0 67700-208700 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-11) के पद पर कार्यरत अधिकारियों की चयन वर्ष 2025-26 में उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति किए जाने के सम्बन्ध में विभागीय पदोन्नति चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में निम्नवत् तालिका में अंकित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष (वेतनमान रु0 78800-209200 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-12) पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत किए जाने की एत्दद्वारा श्री ...