छात्रों के साथ वृक्षारोपण करते हुए कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चन्द्र जोशी राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के नियमित गतिविधि दिवस (Regular Activity Day) के रूप में शहीद श्री देव सुमन दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं जनसेवा की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, बौद्धिक सत्र तथा निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक एवं समाजोपयोगी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ शहीद श्रीदेव सुमन के चित्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत नेगी, कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चन्द्र जोशी, समस्त शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चन्द्र जोशी एवं प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत नेगी ने विद्यार्थियों को शहीद श्रीदेव सुमन के त्याग, बलिदान, राष्ट्रप्रेम तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार...