State Level Science Seminar Uttarakhand: राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में राजकीय इंटर कॉलेज जखंड के छात्र निर्मल पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बरकरार है टिहरी का दबदबा
Report by- Sushil Dobhal उत्तराखंड राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज जखंड की छात्र निर्मल पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। छात्र की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने चयनित छात्र और उसकी मार्गदर्शन शिक्षिका के साथ ही जनपदीय समिति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। Video जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज जखंड के छात्र निर्मल पवार ने राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर आयोजित विज्ञान संगोष्ठी पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए निर्मल के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल और जिला शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने चयनित छात्र और मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ ही जनपद विज्ञान संयोजक विजय मोहन गैरोला को बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान सेमिनार में निर्मल पंवार ने प्रथम स्थान ...