Skip to main content

Posts

जनपद टिहरी गढ़वाल में इंस्पायर अवार्ड मानक के अंतर्गत अब दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी DLEPC (District Level Exhibition and Project Competition), स्कूल स्तर पर चयनित सभी बाल-वैज्ञानिक अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ DLEPC में करेंगे प्रतिभाग,

 इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल से विद्यालय स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों के लिए DLEPC (District Level Exhibition and Project Competition)का आयोजन दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएग। जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम पहले 19 व 20 नवंबर को प्रस्तावित था, किंतु 20 नवंबर को NMMSS परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उक्त आशय की जानकारी इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के जिला संयोजक अलख नारायण दुबे ने दी है। इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल से विद्यालय सर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों के लिये DLEPC (District Level Exhibition and Project Competition) का आयोजन पूर्व में 19 एवं 20 नवंबर को प्रस्तावित था, किंतु 20 नवंबर को NMMSS छात्रवृत्ति परीक्षा और 23 से 26 नवंबर तक राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव को ध्यान में रखते हुए इंस्पायर अवार्ड मानक DLEPC को स्थगित किया गया है। इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जिला संयोजक अलख नारायण दुबे ने कहा है कि इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों का प्रति वर्...

Accident news: उत्तराखंड में यहां कार दुर्घटना में दो शिक्षकों की हो गयी दर्दनाक मौत, एक शिक्षक हादसे में गंभीर रूप से हुआ घायल, मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम तीनों शिक्षक इस विद्यालय में थे नियुक्त,

उत्तराखंड के चमोली जिले में आदिबद्री शिलफाटा के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो शिक्षकों की मौत हो गई है। जबकि एक शिक्षक की हालत गभीर बनी हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    वीडियो रिपोर्टस के मुताबिक कार हादसा बुद्धबार सुबह साढ़े पांच बजे चमोली के आदिबद्री शिलफाटा के पास हुआ। कार सवार तीनों व्यक्ति राजकीय इंटर कॉलेज सिलपाटा में शिक्षक बताए जा रहै हैं और सुबह कार चालक प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह नेगी समेत तीनों स्कूल से छुट्टी लेकर देहरादून जा रहे थे। इस दौरान कार खाई में जा गिरी। हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में ले लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    मृतकों की पहचान उमेद सिंह नेगी उम्र 45, निवासी विकासनगर देहरादून, हिमांशु उम्र 45, निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति ललित, उम्र 36 वर्ष, निवासी हल्द्वानी  बताया गया है। घटना से जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है वही शिक्षकों के कार हादसे में मौत की खबर से राज्य के शि...

Graphic Era की छात्रा पूजा को यहां मिला 84.88 लाख रुपये का सालाना पैकेज, टिहरी जिले के सकलाना क्षेत्र के घेना गांव की निवासी पूजा ने अपनी मेहनत की पेश कर दी बड़ी मिशाल

 ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बीटेक की छात्रा पूजा को 84.88 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है। यह पैकेज प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी एटलसियन द्वारा पेश किया है। पूजा मूल रूप से टिहरी जिले की रहने वाली हैं। छात्र पूजा ने ₹84.88 का सालाना पैकेज पाकर कीर्तिमान रचा है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की छात्रा पूजा को एक प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी ने यह पैकेज ऑफर किया है।      टिहरी गढ़वाल जिले के सकलाना क्षेत्र के घेना गांव निवासी पूजा के पिता अजय सिंह ठेकेदारी करते हैं। पूजा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ ग्राफिक एरा को भी दिया है। पूजा ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला खुद क्लास लेते हैं और कठिन विषयों को बेहद आसान तरीके से समझाते हैं। Science festival Tehri Garhwal: नरेंद्रनगर स्थित नगरपालिका सभागार में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय जिला विज्ञान महोत्सव। विज्ञान ड्रामा, मेला और मॉडल प्रदर्शनी में चयनित बाल वैज्ञानिकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश वर्मा ने वितरित किए पुरस्कार, चयनित प्रतिभागी 22 से 2...

Science festival Tehri Garhwal: नरेंद्रनगर स्थित नगरपालिका सभागार में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय जिला विज्ञान महोत्सव। विज्ञान ड्रामा, मेला और मॉडल प्रदर्शनी में चयनित बाल वैज्ञानिकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश वर्मा ने वितरित किए पुरस्कार, चयनित प्रतिभागी 22 से 26 नवंबर तक राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

 जनपद टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर स्थित नगर पालिका सभागार में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ।  इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने कहा है कि विज्ञान जहां मानव जीवन की जटिलताओं को सरल बनाता है वही अनुशासन और नियमों का अनुपालन करवाना भी सिखाता है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर प्रतिभाग के लिए चयनित बाल- वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट देहरादून की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रों को स्कूल बैग भेंट किए गए। कार्यक्रम के जिला संयोजक अलख नारायण दुबे ने जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बाल-वैज्ञानिक छात्रों के मार्गदर्शक शिक्षकों और अभिभावकों का छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आभार व्यक्त किया है। तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम में जनपद के सभी 9 विकास खंडों से चयनित होकर आए बाल वैज्ञानिकों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों की मार्गदर्शन में विज्ञान ड्रामा, विज्ञान मेला, प्रदर्शनी और...

SCERT Uttarakhand: 'अधिगम क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावी शैक्षिक प्रयास' विषय पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड की दो दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न, राज्य के 54 नवाचारी शिक्षकों ने लर्निंग लॉस की क्षतिपूर्ति पर प्रस्तुत की अपनी कार्य योजना

अधिगम क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावी शैक्षणिक प्रयास विषय पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में राज्य के सभी 13 जनपदों से 54 शिक्षकों ने प्रतिभाग करते हुए कोविड-19 के बाद पैदा हुए हालातों में शैक्षिक प्रतिपूर्ति के लिए प्रभावी शैक्षणिक प्रयासों पर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की है।  एससीईआरटी यानी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा स्कूली बच्चों की अधिगम क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावी शैक्षिक प्रयास विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कोविड-19 के दौरान लंबे समय तक पठन-पाठन बाधित रहने पर पैदा हुए हालातों के मद्देनजर लर्निंग लॉस की भरपाई के लिए चर्चा  परिचर्चा की गई। राज्य के सभी 13 जनपदों से 54 नवाचारी शिक्षकों ने अधिगम प्रतिपूर्ति हेतु प्रभावी शैक्षिक प्रयास विषय पर अपनी कार्य योजना प्रस्तुत की। इस अवसर पर निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी ने कहा है कि कोविड-19 के दौर में उत्तराखंड के अनेक शिक्षकों ने अपने नवाचारी प्रयासों के माध्यम से शैक्षिक क्षतिपूर्ति का प्रयास किया ह...

School education Uttarakhand News: उत्तराखंड के स्कूलों में भरे जाएंगे 3000 चतुर्थ श्रेणी के पद, 2300 अतिथि शिक्षकों और 950 बीआरपी व सीआरपी के पदों पर भी शीघ्र होगी भर्ती, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरे जाएं। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना तथा विद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 3 हजार रिक्त पद भरे जाएं एवं क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की अविलंब मरम्मत की जाए।     मुख्यमंत्री धामी ने निर्देशित किया कि प्रधानाचार्य, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों के जो पद रिक्त हैं, उनके जल्द ही आयोग को अधियाचन भेजे जाए व बीआरपी एवं सीआरपी के रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार के लिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी समय-समय पर स्कूलों की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। इसके लिए रोस्टर बनाया जाए।    मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षक...

Bad news on children's day: बालदिवस के दिन सड़क हादसे में छात्रा और शिक्षिका की मौत से यहां गमगीन हुआ माहौल, गंभीर हालत में कई छात्राएं पहुंची अस्पताल, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए दिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश।

    Bad news on children's day:  बालदिवस के दिन सड़क हादसे में छात्रा और शिक्षिका की मौत से यहां गमगीन हुआ माहौल, गंभीर हालत में कई छात्राएं पहुंची अस्पताल, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए दिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां टच करें