Report by- Sushil Dobhal टिहरी जिले में प्रशासन की सूझबूझ से एक बड़ी आपदा टल गई। यहाँ भिलंगना विकासखंड के राजकीय इण्टर कॉलेज कठूड हिन्दाव में विद्यालय का प्रांगण भूस्खलन के चपेट में गया, जिससे विद्यालय को भारी नुक़सान हुआ है। गनीमत रही कि प्रशासन के आदेश से विद्यालय बंद था वरना यहां बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। उधर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने जिले के अंतर्गत संचालित सभी विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों को भारी वर्षा के कारण संभावित आपदा को लेकर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। टिहरी जिले के विकासखंड भिलंगना के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज कठूड हिन्दाव में विद्यालय का एक बड़ा हिस्सा भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की चपेट में आ गया, इसके साथ ही पूरा विद्यालय परिसर खतरे की जद में आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह हुआ है। गनीमत रही की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जनपद में कक्षा 1 से 12वीं तक की समस्त विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश जारी किए थे, अन्यथा यहां बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार प...