Skip to main content

Translate करें.

School education Uttarakhand: माध्यमिक विद्यालयों में विशेष शिक्षकों के 285 पद होंगे सृजित : डॉ. धन सिंह रावत

Himwant Educational News: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि सरकार विशेष शिक्षा के अंतर्गत शिक्षकों के 285 पद सृजित करने जा रही है। इसके अलावा प्राथमिक संवर्ग में विशेष शिक्षा के 480 पदों पर भर्ती प्रकिया चल रही है।  राष्ट्रीय दृष्टिबाधित व्यक्ति सशक्तीकरण दिव्यांगजन संस्थान में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में उन्होंने यह बात कही।
   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (यूसर्क) के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में पहुंचे शिक्षा मंत्री ने कहा, घर-घर हर दिव्यांग व्यक्ति तक सही शिक्षा पहुंचे इसके लिए सरकार प्रयासरत है। हर दिव्यांगजन को शिक्षा के साथ रोजगार भी मिले, इसके लिए कौशल शिक्षा विभाग आगे बढ़कर काम कर रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली निर्मला देवी सहित कई अन्य दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष शिक्षाशास्त्र डॉ. डीएस फरस्वाण ने आधुनिक शिक्षा में विशेष शिक्षा के महत्व को बताते कहा, शिक्षा पर हर व्यक्ति का अधिकार है। विज्ञान एवं गणित जैसे विषयों के शिक्षण के लिए नई तकनीकी का प्रयोग कर उसको समावेशी शिक्षा के लिए आसान बनाना आवश्यक होगा।
  इस मौके पर निदेशक यूसर्क प्रोफेसर अनीता रावत ने कहा, आधुनिक तकनीकी से हर दिव्यांग छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी प्रशिक्षित करने की जरूरत है। आने वाले समय में वर्चुअल शिक्षण के माध्यम से इसे पूरा किया जाएगा।
DIET New Tehri: डायट नई टिहरी में पांच दिवसीय ग्रेविटी आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन, प्रतिभागी शिक्षकों ने संस्थान की दीवारों पर चित्रों के माध्यम से उकेरी अपनी भावनाएं

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers