Skip to main content

Translate करें.

School Education Uttarakhand: Employee of the Month चयनित होने पर इन दो प्रशासनिक अधिकारियों को निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने किया सम्मानित

School Education Uttarakhand: कार्यालयी कार्यों के समयबद्ध निस्तारण एवं कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निदेशालय माध्यमिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृजमोहन सिंह रावत और वीरेन्द्र सिंह रावत को माह मई 2024 हेतु Employee of the Month नामित करते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया।  
    निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृजमोहन सिंह रावत को माह अप्रैल 2024 तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत को माह में 2024 के लिए Employee of the Month के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया गया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने कहा है कि दोनो कार्मिकों ने समयबद्ध कार्यों के निस्तारण करने में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।
Employee of the Month के चयन हेतु कार्मिक की माह में उपस्थिति, आवंटित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण, पत्रावलियों का रख-रखाव एवं स्वच्छता एवं कार्य कुशलता, शासनादेशों / नियमों की जानकारी एवं नोटशीट / पत्रावली में उसका उल्लेख, नोटशीट एवं पत्र के आलेख में शुद्धता को मानक बनाया गया है। निर्धारित मानकों के अनुसार Employee of the Month के चयन हेतु निदेशालय स्तर पर 02 समितियां बनायी गयी हैं, जिनकी अनुशंसा पर Employee of the Month का चयन किया गया है।
    निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने कहा है कि Employee of the Month के चयन से अन्य कार्मिक भी प्रोत्साहित होकर कार्य करेंगे, इससे शासकीय कार्यों के ससमय निस्तारण की भावना भी जागृत होगी। भविष्य में भी प्रत्येक माह इसी प्रकार कार्मिकों को सम्मानित किया जाता रहेगा। निदेशालय स्तर से Employee of the Month की चयन के लिए प्रारूप भी जारी किया गया। विद्यालय शिक्षा विभाग के अंतर्गत नियोजित समस्त मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कार्मिक और हिमवंत पाठक Employee of the Month का प्रारूप यहां से Download कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers