Skip to main content

2027: तहसील ज़ाखणीधार के 50 प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न, दूसरे बैच का प्रशिक्षण 18 से 20 अप्रैल तक होगा आयोजित

ज़ाखणीधार विकास खंड कार्यालय के सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच में 50 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने मकान सूचीकरण और भवन गणना की प्रक्रिया की बारीकियां जानी। इस दौरान प्रशिक्षकों ने पहली बार होने जा रही डिजिटल जनगणना को लेकर जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स से अनेक जानकारियां प्राप्त कर अपनी शंकाओं का निवारण किया।
  तहसील ज़ाखणीधार के विकास खंड मुख्यालय के सभागार में चार्ज अधिकारी और तहसीलदार प्राची बहुगुणा, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण खुशीराम रतूड़ी, सहायक चार्ज अधिकारी और रिकॉर्ड कीपर विजेंद्र सिंह बिष्ट फील्ड ट्रेनर सुशील डोभाल और प्रवेश जोशी की मौजूदगी में 50 प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ है। चार्ज अधिकारी प्राची बहुगुणा ने सभी प्रतिभागियों से भवन गणना और मकान सूचीकरण सहित हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन ऐप HLO app के संचालन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता पूर्वक समझने और ट्रेनिंग ऐप पर अभ्यास करने की अपील की। उन्होंने कहा है कि जनगणना 2027 भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जो मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल (स्व-गणना) के माध्यम से 16 भाषाओं में 33 सवालों के साथ की जाएगी। इसमें घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने के साथ-साथ, जाति-आधारित डेटा (Caste Data) शामिल किया जाएगा। यह प्रक्रिया GPS टैगिंग और क्लाउड अपलोड के साथ रियल-टाइम डेटा प्रदान करेगी। 
  इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी खुशी राम रतूड़ी ने प्रगणकों और सुबरवाइजर्स का उत्साह बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए उनके योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि प्रगणक और पर्यवेक्षक जनगणना की प्रक्रिया की रीढ़ होते हैं, जो घर-घर जाकर सटीक डेटा एकत्र करने और उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

खबर वीडियो में भी देखें
    प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच में 50 प्रतिभागियों ने जनगणना के संवैधानिक प्रावधान, भवन गणना एवं मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, HLO app संचालन, प्रगणकों और सुपरवाइजर के दायित्व, स्व गणना प्रक्रिया और Layout map (नजीरी नक्शा) तैयार करने की प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त की। 



Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

टीईटी अनिवार्यता मामले पर सुप्रीम झटका, सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, TET नहीं तो नौकरी नहीं, शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं कर सकते समझौता

माननीय उच्चतम न्यायालय में टीईटी (TET) अनिवार्यता को लेकर चल रही रिव्यू पिटीशन (Review Petition) पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा की गुणवत्ता (Quality of Education) से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सुनवाई के मुख्य बिंदु और कानूनी बहस​वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति: कोर्ट में विभिन्न पक्षों की ओर से देश के दिग्गज वकील मौजूद रहे। मध्यप्रदेश की ओर से राकेश द्विवेदी, शिक्षकों की ओर से पी.एस. पटवालिया, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी और नॉर्थ-ईस्ट मेघालय की ओर से सलमान खुर्शीद ने अपनी दलीलें पेश कीं। TSCT की ओर से अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला भी कोर्ट में मौजूद रहे। शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोपरि: न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि Article 21A के लागू होने के बाद शिक्षा अब केवल एक नीतिगत उद्देश्य नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार (Fundamental Right) है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए क्वालिटी एजुकेशन से समझौता नहीं किया जा सकता। NCTE नोटिफिकेशन पर चर्चा: मुख्य चर्चा NCTE के 2001 के नोटिफिकेशन और 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू होने को ले...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

SCERT Uttarakhand ने 20 मई तक बढाई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई निर्धारित कर दी है। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी और अभिभावकों के द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। अपर निदेशक एससीईआरटी ने जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 व 9) हेतु पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03 मई, 2026 तक निर्धारित की गई थी। अवगत कराना है कि विद्यालयों व कार्यालयों से अधिकतर कार्मिक जनगणना का कार्य कर रहे हैं एवं आतिथि तक राज्य में कक्षा 6 व 9 हेतु कुल पंजीकृत 115910 के सापेक्ष 62614 परीक्षार्थियों द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जो कि मात्र 54% ही है। इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं परीक्षार्थियों के अभिभावकों के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से ऑनलाईन ...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...