Skip to main content

सीसीआरटी नई दिल्ली और विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में "शिक्षा में नाट्यकला" विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में हुई शुरू


Himwant Live News: सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (CCRT New Delhi) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) नई टिहरी में सेवारत शिक्षकों की पांच दिवसीय कार्यशाला बृहस्पतिवार को आरंभ हुई है। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि और हाल ही में सेवानिवृत्त अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि शिक्षण में नाट्यकला का उपयोग करते हुए बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में अनेक रोचक तथ्य प्रस्तुत किए। यह कार्यशाला दिनांक 7 मई से 11 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से 90 से अधिक सेवारत शिक्षक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

   जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के सभागार में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली (CCRT) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में "शिक्षण में नाट्यकला" विषय पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नाट्यकला के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी, रचनात्मक एवं रोचक बनाने की तकनीकों से परिचित कराना है, ताकि विद्यालयों में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए कला-आधारित शिक्षण पद्धतियों का समुचित उपयोग किया जा सके। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को अभिनय, अभिव्यक्ति, संवाद शैली व नाट्यकला के माध्यम से शिक्षण के विविध आयामों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
   कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और हाल ही में सेवानिवृत हुए उत्तराखंड के लोकप्रिय शिक्षा अधिकारी व अपर निदेशक गढ़वाल मंडल शिव प्रसाद सेमवाल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह, डायट प्राचार्य दीपक रतूड़ी, सीसीआरटी नई दिल्ली के फील्ड ऑफिसर देवराज मेघवाल, विनोद कुमार, और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. वीर सिंह रावत की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए हुआ। इस अवसर पर संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रोचक ढंग से स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 
   इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा (सेवानिवृत्ति) शिव प्रसाद सेमवाल ने जीवन के हर क्षेत्र को रंगमंच से जोड़ते हुए अनेक रोचक जानकारियां प्रतिभागियों की सामने रखी। उन्होंने कहा है कि कक्षाकक्ष भी एक रंगमंच के समान है प्रत्येक बच्चे में अनेक अभिनय कौशल देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि कक्षाकक्ष में नाट्यकला के माध्यम से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। 
  इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों से कार्यशाला में आयोजित होने वाली गतिविधियों में गंभीरता से प्रतिभाग करने और प्राप्त अनुभव का कक्षा कक्ष में इस्तेमाल करने की अपील की है। इस अवसर पर सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (CCRT) नई दिल्ली के फील्ड ऑफिसर देवराज मेघवाल और विनोद कुमार ने संस्थान के बारे में विस्तार से प्रतिभागियों को जानकारी दी। कार्यशाला के प्रथम दिन डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन अलख नारायण दुबे और रामाश्रय सिंह ने सीसीआरटी के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए स्कूली शिक्षा में इसके योगदान से अवगत कराया गया। डीआरपी आलोक नारायण दुबे ने शिक्षण में रंगमंच का योगदान, अभिनय के प्रकार और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में नाट्यकला की प्रावधान पर विस्तृत जानकारी दी गई। 
   कार्यक्रम के दौरान डाइट टिहरी गढ़वाल के विद्यार्थियों द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति पर आधारित अनेक  सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर डायट प्राचार्य दीपक रतूड़ी, कार्यशाला के संयोजक डॉ. वीर सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद बडोनी, सीमा शर्मा, अनिल कुकरेती, सुशील डोभाल, रणजीत पंवार, मंगल सिंह रावत, सुमन डोभाल और प्रेम प्रकाश जोशी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। 
रिपोर्ट- सुशील डोभाल 
Himwant Live News

Read more...







Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

शासन ने शिक्षकों के अनुरोध तबादलों को लेकर एक बार फिर शिक्षा विभाग को दिए यह दिशानिर्देश, वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक फिर हुए निराश

Request transfer:  Himwant Live: शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की अनुरोध स्थानांतरण को लेकर एक बार फिर विभाग को दिशानिर्देश जारी कर अनुरोध के अंतर्गत प्राप्त पांच श्रेणियों के आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं, जबकि सुगम और दुर्गम श्रेणियां के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के परामर्श के बाद ही कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में इस वर्ष अनुरोध ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने का भी कही कोई उल्लेख नहीं है। इसके साथ ही वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक एक बार फिर निराश हुए हैं।  Read more... Read more...

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा: सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर दी पदोन्नति

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा के सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी है।  प्रमोशन पाने वाले सात अधिकारियों की सूची में श्री चक्षुष्पति अवस्थी, डॉ० सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्रीमती पूनम चौहान, श्री विनोद सिंह मटूड़ा, श्री पंकज कुमार उप्रेती, श्री अभिषेक शुक्ला और कु० सोनी महरा के नाम शामिल है।  शासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा में खण्ड शिक्षा अधिकारी (वेतनमान रु0 67700-208700 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-11) के पद पर कार्यरत अधिकारियों की चयन वर्ष 2025-26 में उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति किए जाने के सम्बन्ध में विभागीय पदोन्नति चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में निम्नवत् तालिका में अंकित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष (वेतनमान रु0 78800-209200 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-12) पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत किए जाने की एत्दद्वारा श्री ...

अनुरोध तबादलों से सुगम दुर्गम श्रेणी हटाने की खबर से शिक्षकों में मायूसी, "समाधान निकालने का कर रहे हैं प्रयास", प्रांतीय अध्यक्ष- राम सिंह चौहान

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों से सुगम और दुर्गम श्रेणी को हटाने की खबर से हजारों शिक्षकों में नाराजगी और मायूसी व्याप्त हुई है। कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षक नेता डॉ हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि अनुरोध के अंतर्गत सभी श्रेणियों के ट्रांसफर करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए लिया यह निर्णय    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के शिक्षक इस साल सुगम और दुर्गम सेवा के मानक पर अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुगम-दुर्गम के विषय पर एक याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से सरकार अनुरोध की श्रेणी वाले तबादलों से भी सुगम-दुर्गम मानक को हटाने जा रही है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तबादला ऐक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति ने विभाग को अनुरोध के आधार पर तबादले करने ...