Uttrakhand School Education: समायोजित होंगे सरप्लस, असंगत विषय और शून्य छात्र संख्या वाले शिक्षक, विभाग ने 15 सितंबर तक मांगे ऐसे शिक्षकों के प्रस्ताव
स्कूलों में शून्य छात्र संख्या, असंगत विषय और सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को 15 सितंबर तक स्पष्ट प्रस्ताव मांगे गए हैं। पूर्व में स्थानांतरण प्रक्रिया के कारण समायोजन स्थगित किया गया था। अब शिक्षकों से आवेदन लेकर अधिक छात्र संख्या वाले व शिक्षक विहीन स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। एलटी शिक्षकों का समायोजन मुख्य शिक्षा अधिकारी स्तर पर होगा, जबकि प्रवक्ताओं के प्रस्ताव निदेशालय भेजे जाएंगे।
अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, गढ़वाल मण्डल पौड़ी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि उनके कार्यालय के पत्र संख्या 1844-52 दिनांक : 07.05.2026 के क्रम में गढ़वाल मण्डलान्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शून्य छात्र संख्या / विद्यालय बंद होने / मानक से अधिक सरप्लस/असंगत विषय / असंगत शाखा में कार्यरत शिक्षकों के समायोजन हेतु जनपदों से प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, किन्तु वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम 2017 की धारा 17 (1) (ख) (एक से पांच) श्रेणी के अंतर्गत स्थानान्तरण प्रक्रिया प्रारम्भ होने के फलस्वरूप संबंधित शिक्षकों के समायोजन नहीं किये जा सकें। स्थानान्तरण के फलस्वरूप रिक्ति की स्थिति में परिवर्तन होने के कारण वर्तमान पस्थिति में समायोजन नहीं किये जा सकते हैं।
अतः उक्त के संबंध में निदेशित किया जाता है कि शून्य छात्र संख्या / विद्यालय बंद होने/मानक से अधिक सरप्लस / असंगत विषय/असंगत शाखा में कार्यरत शिक्षकों से निर्धारित प्रारूप में समायोजन आवेदन प्राप्त कर, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड देहरादून के पत्र संख्या: 3520-23 दिनांक 07 अक्टूबर, 2024 में निर्गत निर्देशों के क्रम में निर्धारित प्रारूप में शिक्षक के विवरण सहित कॉलम संख्या में समायोजन हेतु विद्यालय का नाम स्पष्ट / त्रुटिरहित प्रस्ताव दिनांक 15 सितम्बर, 2026 तक अनिवार्य रूप से इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, समयावधि का विशेष ध्यान रखें।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।