Himwant Live: पीजी कॉलेज नई टिहरी के स्कॉलर रहे नीरज कठैत ने पहले ही प्रयास में नायब तहसीलदार बन कर हासिल की कामयाबी
नई टिहरी पीजी कॉलेज के स्कॉलर रहे नीरज कठैत का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस (लोवर) परीक्षा 2024 में " नायब तहसीलदार " के पद पर हुआ है। नई टिहरी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और राज्य आंदोलनकारी विक्रम कठैत के पुत्र नीरज ने यह कामयाबी अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है।
नीरज कठैत की प्रारंभिक शिक्षा ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी व केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी से हुई, उच्च शिक्षा M.Sc. (Chemistry) राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी से हुई, B.Ed. की परीक्षा देहरादून से तथा D. Pharama हरिद्वार से उत्तीर्ण की, वर्ष 2019 में कैट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् I.I.T. रूड़की व C.S.I.R. में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर कार्य किया वर्तमान में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तराखंड काशीपुर में कार्यरत हैं।। नीरज कठैत ने पहले ही प्रयास में यह सफ़लता प्राप्त की।। नीरज कठैत मूलरूप से ग्राम- घणजी, पट्टी-बडियारगढ़ (कीर्तिनगर) टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी हैं, इस सफ़लता का श्रेय नीरज ने अपने शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं माता-पिता को दिया।। नीरज के पिता डॉ. विक्रम सिंह कठैत ऑल सेन्ट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी में प्रवक्ता पद पर कार्यरत है व माता श्रीमती रुक्मणी कठैत ग्रहणी हैं।। नीरज की इस सफलता पर कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक फादर जोश टी.जे., प्रधानाचार्या सिस्टर दीपातों, शिक्षक/ शिक्षिकाओं, प्रबुद्ध जनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।