Skip to main content

Posts

उत्तराखण्ड के शिक्षण संस्थानों में हाईब्रिड सिस्टम के माध्यम से संचालित होंगी क्लासेज, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक मेअधिकारियो को दिए निर्देश।

उत्तराखंड के स्कूलों में नवाचारी शिक्षकों के शिक्षण का लाभ सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ऑन लाइन माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने ऑनलाइन और ऑफ लाइन क्लासों के संचालन के लिये हाईब्रिड सिस्टम तैयार करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्रों को ऑनलाइन कोर्स एवं मैटीरियल चुनने की सुविधा के लिए व्यवस्था की जाएगी।       उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सचिवालय स्थित सभागार में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय टॉस्ट फोर्स की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में ऑन लाइन माध्यम से छात्र-छात्रों को शिक्षकों के बेहत्तर व्याख्यान उपलब्ध कराये जाय ताकि सभी छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। डॉ0 रावत ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से शिक्षा दिए जाने के लिए हाइब्रिड सिस्टम तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सूबे में च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम को लागू किया जायेगा, ताकि छात्र-छात्राएं अपने कोर्...

Breaking News: पौड़ी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बसंतपुर के 12वीं के छात्र साहिल को खूंखार तेंदुए ने रात के अंधेरे में घर मे घुसकर कर दिया घायल। छात्र की बहादुरी पड़ी तेंदुए पर भारी, उल्टे पांव भागने की हुआ मजबूर।

 जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कोर्ट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बसंतपुर के छात्र साहिल को बुधवार रात 10 बजे के लगभग खूंखार तेंदुए ने घर में घुसकर घायल कर दिया। छात्र की हिम्मत और परिजनों की सूजबूझ से तेंदुआ उल्टे पैर भागने को मजबूर हो गया। घायल साहिल को परिजनों ने सुबह जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पौड़ी जिले के विकासखंड कोट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बसंतपुर के 12वीं के छात्र साहिल पुत्र शिवचरण सिंह बिष्ट उम्र 16 वर्ष निवासी छैतुड़ को विगत रात्रि 10 बजे के लगभग तेंदुए ने घर में घुसकर घायल कर दिया। हमले में साहिल के चेहरे और सिर सहित कई जगह गहरे घाव बन गए। जानकारी के मुताबिक साहिल अपने परिजनों के साथ रात में सो रहा था कि इस दौरान तेंदुआ घर के अंदर घुस गया और साहिल पर हमला कर दिया। साहिल ने अचानक हुए तेंदुए के हमले के बावजूद बिना घबराए हिम्मत से काम लिया और तेंदुआ उसे घसीट कर ले जा पाता इससे पहले ही उसने चिल्लाकर अपने परिजनों की मदद मांगी। उसके परिजनों द्वारा शोर करने पर खूंखार तेंदुआ उल्टे पांव जंगल की ओर भाग गया। साहिल को चेहरे और सिर सहित शरीर के कई हि...

'Gyanankuran' Course Program for 6 to 10 classes student of Uttarakhand on Diksha.

  Courses proposed for April 2022 under 'Gyanankuran' ' Gyanankuran'Training For Students 2022-23 'ज्ञानांकुरण' के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक उत्तराखंड के विद्यार्थियों के लिए दीक्षा पोर्टल पर उपलव्ध कोर्स Uttarakhand Student Course Program - English   and Hindi Medium Class 6, Science Chapter 1, Student Course -  Food: Where Does It Come From? छात्र पाठ्यक्रम -   भोजन: यह कहाँ से आता है ? Class 6, Maths Chapter 1,  Student Course -   Knowing Our Numbers Class 6, Maths अध्याय 1,  छात्र पाठ्यक्रम -   हमारी संख्या जानना Class 7, Science Science (Chapter 1, Class 7) - Student Course -  Nutrition In Plants विज्ञान हिंदी माध्यम (अध्याय 1, कक्षा 7) -  छात्र पाठ्यक्रम - पौधों में पोषण Class 7, Maths Maths (Chapter 1, Class 7) - Student Course -  Integers गणित हिंदी माध्यम (अध्याय 1, कक्षा 7) -   छात्र पाठ्यक्रम - पूर्णांक Class 8, Science Science (Chapter 1, Class 8) - Student Course -...

SCERT Uttarakhand: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी द्वारा 'ज्ञानांकुरण' के लॉन्च के साथ ही उत्तराखण्ड बना स्कूली बच्चों के लिए दीक्षा पोर्टल पर ई-कोर्सेज उपलव्ध करवाने वाला पहला राज्य।

ज्ञानांकुरण  उत्तराखंड में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा दीक्षा पोर्टल पर 'ज्ञानांकुरण' ई-कोर्सेज का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी के देहरादून स्थित वर्चुअल स्टूडियो से ज्ञानांकुरण कार्यक्रम को लॉंच करने के साथ ही उत्तराखंड दीक्षा पोर्टल के माध्यम से कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्कूली बच्चों को ई-कंटेंट आधारित कोर्सेज उपलब्ध करवाने वाला पहला राज्य बन गया है ।  एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा राज्य के सभी सरकारी और अर्ध सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्रों के लिए दीक्षा पोर्टल पर सभी विषयों पर आधारित ई कंटेंट उपलब्ध करवाई जा रही हैं पहले चरण में कक्षा 6 से 10 तक विज्ञान और गणित विषयों की ई कंटेंट अपलोड किए गए हैं कक्षा कक्ष में शिक्षण के साथ ही सूचना एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से बच्चों तक लर्निंग अप्रोच बढ़ाने के लिए एससीईआरटी द्वारा ज्ञानांकुरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी ने ज्ञानांकुरण कार्यक्रम को देहरादून से वर्चुअल लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने...

कोरोना काल में कक्षा 9 से 12वीं तक पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती हुई समाप्त, अब शतप्रतिशत पाठ्यक्रम पर आधारित होगी परीक्षा

कोरोना काल में सरकारी स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के पाठ्यक्रम में की गई 30 फीसदी कटौती को समाप्त कर दिया गया है। इस शैक्षिक सत्र से शतप्रतिशत पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। विद्यालयी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसकी पुष्टि की।  ध्यान रहे कि कोरोना काल में स्कूल लंबे समय तक बंद रहे थे। पढ़ाई प्रभावित होने की वजह से नौ से 12 वीं तक के पाठ्यक्रम में तीस प्रतिशत कटौती कर दी गई थी। अब स्कूल विधिवत रूप से खुल गए हैं। इसलिए इस शैक्षिक सत्र में परीक्षाएं शतप्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि सभी सीईओ को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मौजूदा सत्र में नए निर्देशों के अनुसार शत प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर ही गृह एवं बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएंगी।

CUET 2022: के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय आयोजित कर रहा है 'प्रवेश पर चर्चा', मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने की सभी प्रधानाचार्यो से चर्चा में शामिल होने की अपील-

Report by Sushil Dobhal - कॉमन इंवर्सिटी यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2022 के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर प्रवेश को लेकर छात्रों और अभिभावकों को जानकारी देने के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा 25 अप्रैल को सांय 5 बजे 'प्रवेश पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, महावीर सिंह बिष्ट ने समस्त इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यो से इस कार्यक्रम में जुड़ने की अपील की है। Join Google Meet Meeting       इस साल से केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक (यूजी) कोर्सेज में दाखिला कटऑफ के आधार पर नहीं होगा। देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों व इससे संबंद्ध कॉलेजों को सत्र 2022-23 में स्नातक कोर्सेज में केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा यानी CUET के अंकों के आधार पर ही दाखिला मिल पायेगा। कोई भी केंद्रीय विश्वविद्यालय 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर छात्रों को वेटेज नहीं देगा। इससे आसमान छूती कटऑफ से छात्रों को राहत मिलेगी। नयी व्यवस्था CUET को लेकर 1...

प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग के लिए केंद्र सरकार ने लांच की यह योजना, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

 केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवा  परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग मुहैया कराने की योजना लांच की है। इसके तहत देश के 31 केंद्रीय विश्वविद्यालय में यह कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इस योजना की 22 अप्रैल को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शुभारम्भ हो चुका है। CU-CET 2022-23: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश परीक्षा 2022-23 के लिए 6 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जुलाई में आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा, 12 वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं भी कर लें ऑनलाइन आवेदन-       अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी कराने के लिए केंद्र सरकार उन्हें अत्याधुनिक कोचिंग सुविधा मुहैया कराने जा रही है। इसके लिए देश के 31 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसका उद्घाटन शुक्रवार 22 अप्रैल को केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री ने किया। इस मौके पर यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रही। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डॉ. अम्बेडकर प्रतिष्...

Praveshotsav: संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत ने जाखणीधार में किया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का अनुश्रवण, अभिभावकों को दी सरकारी विद्यालयों के छात्रों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी। कार्यक्रम की ब्रांड स्टूडेंट बनी छात्रा राधिका और प्रवक्ता सुशील डोभाल का जमकर बढ़ाया उत्साह।

 टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत ने  नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का जमकर उत्साह बढ़ाते हुए अभिभावकों के साथ वार्तालाप कर सरकारी विद्यालयों में छात्र छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय की छात्रा राधिका को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की ब्रांड स्टूडेंट बनने पर सम्मानित भी किया। Praveshotsav: अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार की 10वीं की छात्रा राधिका बनी प्रवेशोत्सव 22-23 की ब्रांड स्टूडेंट, संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत ने जमकर बढ़ाया राधिका और नवप्रवेशी बच्चों का उत्साह।  सरकारी विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने और और इन विद्यालयों के प्रति अभिभावकों और जनसामान्य में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग के निर्देशों पर 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान और 20 अप्रैल को समस्त विद्यालयों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किये...

Praveshotsav: अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार की 10वीं की छात्रा राधिका बनी प्रवेशोत्सव 22-23 की ब्रांड स्टूडेंट, संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत ने जमकर बढ़ाया राधिका और नवप्रवेशी बच्चों का उत्साह।

Report by Sushil Dobhal-  जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार की दसवीं की छात्रा राधिका इस वर्ष के प्रवेशोत्सव की ब्रांड स्टूडेंट बन गई है। राज्य के सैकड़ों विद्यालयों में 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के बैनर और पोस्टर्स में राधिका नजर आ रही है। प्रवेश उत्सव के मौके पर विद्यालय पहुंचे संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत ने राधिका का जमकर उत्साह बढ़ाया।  उत्तराखंड में 20 अप्रैल को विद्यालयी शिक्षा विभाग के निर्देशों पर सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। विभाग के निर्देशों पर 20 अप्रैल को विद्यालयों में नव-प्रवेशी बच्चों के लिए स्कूलों में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अनुश्रवण के लिए विकासखण्ड जाखणीधार के भ्रमण के दौरान विद्यालय पहुंच संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत और खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह ने नव प्रवेशी बच्चों के साथ ही प्रवेशोत्सव की ब्रांड स्टूडेंट राधिका का जमकर उत्साह बढ़ाया।   उल्लेखनीय है कि सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन दर बढ़ाने के लिए 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया...

Praveshotsav: अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार की 10वीं की छात्रा राधिका बनी प्रवेशोत्सव 22-23 की ब्रांड स्टूडेंट, नवाचारी शिक्षक सुशील डोभाल के एक प्रयास से सैकड़ों स्कूलों के बैनर और पोस्टर्स में राधिका इस संदेश के साथ आ रही है नजर।

जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार की दसवीं की छात्रा राधिका इस वर्ष के प्रवेशोत्सव की ब्रांड स्टूडेंट बन गई है। राज्य के सैकड़ों विद्यालयों में 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के बैनर और पोस्टर्स में राधिका नजर आ रही है।      उत्तराखंड में 20 अप्रैल को विद्यालयी शिक्षा विभाग के निर्देशों पर सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन दर बढ़ाने के लिए 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया गया, जिसके उत्साहजनक परिणाम देखने को मिले हैं। विभाग के निर्देशों पर 20 अप्रैल को विद्यालयों में नव-प्रवेशी बच्चों के लिए स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस कार्यक्रम में टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा आईसीटी के साधनों का उपयोग करते हुए राज्य के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए ऑनलाइन बैनर और पोस्टर तैयार किए हैं। उनके द्वारा उपलव्ध करवाये गए वेबलिंक पर क्लिक कर राज्य के सभी ज...

School Education Uttarakhand: प्रधानाचार्यों के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती के मुद्दे पर दो धड़ों में बंटते नजर आ रहे हैं राजकीय शिक्षक।

  प्रदेश के इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती एवं इतने ही अन्य पदों को पदोन्नति से भरा जाने की शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की घोषणा के बाद राज्य के माध्यमिक शिक्षक सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बंटते नजर आ रहे हैं। शिक्षकों का एक वर्ग सीधी भर्ती का विरोध कर रहा है जबकि दूसरी ओर कई शिक्षक सीधी भर्ती के पक्ष में खुलकर सामने आ रहे हैं। प्रवेशोत्सव 22-23' अपने स्कूल के लिए यहां से करें आकर्षक बैनर और पोस्टर डाउनलोड-        उत्तराखंड के इंटर कॉलेज और हाई स्कूलों में बड़ी मात्रा में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। पद रिक्त होने के कारण इन विद्यालयों में अनेक समस्याएं पैदा हो रही है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि इसके लिए प्रधानाचार्य सेवा नियमावली में बदलाव किया जाएगा। शिक्षा मंत्री के मुताबिक प्रदेश में प्रधानाचार्य के 950 पद इस समय खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से एवं अन्य 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरने के लिए निय...

Atal Utkrisht Vidyalaya: उत्तराखंड में द्वितीय चरण में 135 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन के लिए शिक्षा विभाग ने मांगी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से आख्या।

  महावीर सिंह बिष्ट, मंडलीय अपर निदेशक गढ़वाल शिक्षा निदेशालय ने द्वितीय चरण में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन के लिए राज्य के 135 विद्यालयों से सीबीएसई ऐफिलेशन से संबंधित मानकों पर आख्या मांगी है। इससे पूर्व पहले चरण में राज्य के 89 विद्यालय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों के रूप में अस्तित्व में आ चुके हैं। प्रवेशोत्सव 2022-23: अपने स्कूल के लिए यहां से करें आकर्षक बैनर और पोस्टर डाउनलोड-      विद्यालई शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विकास खंडों से द्वितीय चरण के लिए 135 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों  के चयन के लिए सीबीएसई एफिलेशन से संबंधित मानकों पर स्पष्ट आख्या मांगी है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड सरकार के पिछले कार्यकाल में नई शिक्षा नीति 2020 के मानकों के अनुरूप राज्य में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए कुल 89 इंटर कॉलेजों का चयन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के रूप में किया गया था। इनमें से अधिकतर विद्यालय विगत सत्र में सीबीएसई से सम्बद्ध हो चुके हैं जबकि कुछ विद्यालय मानक पूरे न कर पाने के कारण अभी भी विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ...

Himwant readers