उत्तराखण्ड के शिक्षण संस्थानों में हाईब्रिड सिस्टम के माध्यम से संचालित होंगी क्लासेज, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक मेअधिकारियो को दिए निर्देश।
उत्तराखंड के स्कूलों में नवाचारी शिक्षकों के शिक्षण का लाभ सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ऑन लाइन माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने ऑनलाइन और ऑफ लाइन क्लासों के संचालन के लिये हाईब्रिड सिस्टम तैयार करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्रों को ऑनलाइन कोर्स एवं मैटीरियल चुनने की सुविधा के लिए व्यवस्था की जाएगी। उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सचिवालय स्थित सभागार में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय टॉस्ट फोर्स की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में ऑन लाइन माध्यम से छात्र-छात्रों को शिक्षकों के बेहत्तर व्याख्यान उपलब्ध कराये जाय ताकि सभी छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। डॉ0 रावत ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से शिक्षा दिए जाने के लिए हाइब्रिड सिस्टम तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सूबे में च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम को लागू किया जायेगा, ताकि छात्र-छात्राएं अपने कोर्...