Himwant Educational News उत्तराखंड में गुणवत्तापरक शिक्षा को केंद्र में रखकर पीएम श्री स्कूल योजना की भांति सीएम-श्री स्कूल योजना शुरू होने जा रही है। इन स्कूलों में भी पीएम-श्री स्कूल की भांति स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, व्यावसायिक कौशल एवं उद्यमिता लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में आदर्श विद्यालय, अटल उत्कृष्ट विद्यालय और पीएम श्री स्कूल योजना के बाद अब सीएम श्री स्कूल योजना कितनी कारगर साबित होगी यह समय ही बता पाएगा, हालांकि जानकारों को मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र मे जितने अधिक प्रयोग किये जा रहे हैं परिणाम उतने अच्छे नहीं मिल पा रहे हैं। राज्य में संख्या की दृष्टि से सरकारी शिक्षण संस्थाएं जितना अधिक संख्या में हैं, गुणवत्ता के मोर्चे पर उन्हें उतना ही चुनौती से जूझना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी इस चुनौती से निपटने के लिए शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंथन कर चुके हैं। उन्होंने शिक्षा का स्तर ऊपर उठान...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)