पं. दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान ने समाज और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्वसैनिक और समाज सेवी देवेंद्र डोभाल को किया सम्मानित।
पूर्व सैनिक और समाज सेवी देवेंद्र डोभाल जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम जखंड निवासी पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी देवेंद्र डोभाल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा समाज सेवा एवं राष्ट्रहित में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। भारतीय सेना में सराहनीय योगदान के बाद सेवानिवृत्त हुए देवेंद्र डोभाल समाज एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित है। उनको सम्मानित किए जाने पर उनके गांव जखंड सहित उत्तराखंड के समस्त डोभाल वंशजों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। भारतीय सेना में दिया सराहनीय योगदान टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जखंड में 1973 में जन्मे देवेंद्र डोभाल ने अपने गांव से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से स्नातक परीक्षा पास की। देश के लिए कुछ करने के जज्बे ने उन्हें भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया और 1990 में वह जाट रेजीमेंट में भर्ती हो गए। भारतीय सेना में 20 साल तक उन्होंने विभिन्न मोर्चों पर सराहनीय योगदान दिया। इस दौरान श्रीलंका में एलटीटीई के विरुद्ध होने वाले ऑपरेशन के साथ ही कारगिल युद्ध मे...