Skip to main content

Posts

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मण्डल नैनीताल ने TET-2 अर्हता पूरी न करने वाले एलटी संवर्ग के शिक्षकों का ब्यौरा किया तलब,

मण्डलीय अपर निदेशक (मा०शि०) कुमाऊँ मण्डल नैनीताल ने  स०अ० एल०टी०-स्नातक वेतनक्रम में कार्यरत ऐसे शिक्षकों का ब्यौरा तलब किया है जिनके द्वारा यू०टी०ई०टी०-2/सी०टी०ई०टी०-2 की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की गयी है।    कुमाऊं मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने कहा है कि मण्डलांतर्गत स०अ०एल०टी०-स्नातक वेतनक्रम में कार्यरत ऐसे शिक्षकों के विवरण की इस कार्यालय को नितांत आवश्यकता है, जिनके द्वारा यू०टी०ई०टी०-2/सी०टी०ई०टी०-2 की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की गयी है। अतः आप अपने जनपदांतर्गत ऐसे शिक्षकों का संख्यात्मक विवरण इस कार्यालय को तत्काल प्रेषित करने का कष्ट करें। Read more... विज्ञापन विज्ञापन Read more...

विकासनगर के बैरागीवाला में बवाल; रंजिश में भाजयुमो नेता हत्या, प्रशासन ने आरोपी का घर तोड़ा, बेकाबू भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग, इंटरनेट बंद

देहरादून में विकासनगर के बैरागीवाला में भाजपा नेता की हत्या के बाद शनिवार को देर रात तक बवाल चलता रहा, वहीं, सुबह होते ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आरोपी के घर बुलडोजर चलाने के मांग को लेकर गांव में एकत्रित हो गए। इस दौरान लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। इसके बाद प्रशासन की टीम ने आरेापी के घर को जेसीबी से तुड़वाया। रंजिश में भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और हिंदू संगठनों ने जमकर बवाल काटा। दूसरी ओर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। हालात यह हुए कि कार्यकर्ता और लोगों की भीड़ में बड़ी संख्या में स्थानीय युवक और किशोर भी शामिल हो गए। सभी ने हाथों में लाठी डंडे उठा लिए। कुछ ने जलावन लकड़ी थाम ली। सभी धर्मस्थल और आरोपी के मकान में घुसने के लिए आमादा थे। कुछ कार्यकर्ता और स्थानीय युवक धर्मस्थल के बगल वाले मकान पर चढ़ने लगे। पुलिस के तमाम रोकथाम के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाद में किसी तरह पुलिस ने उन्हें काबू किया। देर रात तक क्षेत्र में आसपास के कई थानों की पुलिस और पीएसी जमा हो गई और पूरा गांव छावनी में तब्दील ...

प्रसिद्ध पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा का हार्ट अटैक से निधन, उत्तराखंड सहित देश भर में शोक की लहर।

देश के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा का शुक्रवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया. वह जर्मनी से फ्लाइट से वापिस आ रहे थे. दिल्ली उतरते ही उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका निधन हो गया. उनके निधन के कारणों के बारे में दिल्ली के मैक्स (साकेत) अस्पताल ने बताया है. अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और पद्म श्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे गए जसपाल राणा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के निवासी थे। उनके आकस्मिक निधन से देश के साथ ही उत्तराखंड में भी शोक की लहर व्याप्त हुई है। तीन दिन पहले आ चुका था हार्ट अटैक      मैक्स हॉस्पिट्ल में कार्डियक साइेंस विभाग के ग्रुप चैयरमेन डॉ बलबीर सिंह ने बताया कि जसपाल राणा को तीन दिन पहले ही हार्ट अटैक आ चुका था, लेकिन इस दौरान वह यात्रा कर रहे थे. तीन दिनों से ही उनको छाती में तेज दर्द है, लेकिन वह अस्पताल नहीं गए थे. ऐसा हो सकता है कि शुरुआत में उन्होंने सीने के दर्द को आम परेशानी समझा और इसपर ध्यान न दिया हो, लेकिन जब वह भारत पहुंचे और हालात बिगड़ी तब उनको अस्पताल लाया गया.  अस्पताल ...

केतन हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, कुल 4 आरोपी पुलिस के शिकंजे में, होगी सख्त कार्यवाही, हत्याकांड को लेकर आमलोगों में भारी आक्रोश

🔶 थाना लंबगांव क्षेत्र में दलित युवक की हत्या के संबंध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-09/2026, धारा 103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुकदमे में टिहरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। *प्रकरण में अब तक कुल 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा चुकी है, जिनमें से 02 अभियुक्तों को आज गिरफ्तार किया गया है।* 🔷 घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांच क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई। SSP श्वेता चौबे स्वयं प्रकरण की लगातार निगरानी एवं पर्यवेक्षण कर रही हैं तथा विवेचना के प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 🔶 विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं गहन पूछताछ के आधार पर फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त सचिन पंवार पुत्र प्यार सिंह पंवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी खोलगढ़ वल्ला, तहसील प्रतापनगर, थाना लंबगांव को आज प्रातः लगभग...

Uttrakhand Transfer Act: स्थानांतरण के लिए तय समय सारणी में शासन ने की 20 दिनों को बढ़ौतरी, अब 30 जून तक होंगे ट्रांसफर ऑर्डर जारी, शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करने पर अभी भी असमंजस

Request transfer:  उत्तराखंड शासन ने वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 के अंतर्गत वर्तमान स्थानान्तरण सत्र के लिए समय सारिणी के संबंध में एक बार फिर गाइडलाइन जारी करते हुए स्थानांतरण प्रक्रिया की सभी गतिविधियों के लिए 20 दिन की अभिवृद्धि की है। नए निर्देशों के अनुसार अब ट्रांसफर आदेश जारी करने की अंतिम तिथि 10 जून के स्थान पर 30 जून निर्धारित की गई है। उधर शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।      उत्तराखंड शासन की ओर से अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत ने जारी निर्देशों में कहा है कि कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या 385025/XXX(2)/2026 E-20917, दिनांक 06.04.2026 द्वारा उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 के सन्दर्भ में वर्तमान स्थानान्तरण सत्र 2026-27 हेतु उक्त अधिनियम की धारा-23 में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार स्थानान्तरण की कार्यवाही करने के निर्देश है।    उक्त के संबंध में सम्यक् विचारोपरान्त मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि स्थानान्तरण सत्र 2026-27 में उत्तराखण्ड लोक सेवकों ...

लंबगांव दलित युवक हत्याकांड: हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, मृतक केतन लाल का बैराड़ी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम शुरू, हत्याकांड को लेकर लोगों के भारी आक्रोश

प्रतापनगर के देवल गांव निवासी मृतक केतन लाल (18) का जिला अस्पताल बौराडी में पोस्टमार्टम शुरू। सीओ महेश लखेड़ा ने बताया कि आरोपी खोलगढ़ निवासी यशवीर सिंह पुत्र विद्या सिंह, विद्या सिंह पुत्र माडू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। मामले की जांच जारी। हत्याकांड से लोगों में बना हुआ है आक्रोश। Read more... युवती से मिलने घर पहुंचे युवक और उसके साथी की बंधक बनाकर जमकर पिटाई, युवक की हुई मौत, ग्रामीणों का हंगामा, मुकदमा हुआ दर्ज टिहरी जिले के लंबगांव क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां किशोरी से मिलने गए युवक और उसके दोस्त को लड़की के घरवालों ने कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा, जिससे युवक की मौत हो गई और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नामजद को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।      किशोरी के पिता ने युवक के पिता को फोन कर अपने लड़के को ले जाने को कहा। खोलगढ़ पहुंचने पर केतन गंभीर रूप से घायल मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी चौंड ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने किया हंगामा ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। क...

सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये से आयुर्वेदिक चिकित्सकों में भारी असंतोष, काला फीता बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

अल्मोड़ा, 08 जून। आयुष विभाग के प्रति राज्य सरकार की उदासीनता एवं उपेक्षापूर्ण रवैये को लेकर प्रदेश भर के आयुर्वेदिक चिकित्सकों में भारी रोष व्याप्त है। आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ (उत्तराखंड) के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करते हुए जनपद अल्मोड़ा के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों ने सोमवार को ओपीडी सेवाओं के दौरान काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। जिला इकाई अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा एवं सचिव डॉ. अनुपमा त्यागी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में चिकित्सकों ने सरकार पर आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया। चिकित्सकों का कहना है कि उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में भी चिकित्सकों को आधार आधारित एवं मोबाइल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जिससे अनेक व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकों की लंबे समय से लंबित एवं बहुप्रतीक्षित मांगें, जिनमें एसीपी, डीएसपी, संवर्ग निदेशक की नियुक्ति, सेवा ढांचे का पुनर्गठन तथा वर्ष 2024 बैच ...

मैती मिलन मेले में संस्कृति की दिखी शानदार झलक, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, ध्याणियों को भेंट की कलेऊ की टोकरियां

नई टिहरी के बौराड़ी में तीन दिवसीय मैती मिलन मेला आयोजित किया गया। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।    इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित ध्याणियों को कलेऊ की टोकरियां भेंट कीं, जिनमें पारंपरिक मिष्ठान जैसे रोटाने और अड़से शामिल थे। इस दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सामाजिक कार्यकर्ता अनुसूया प्रसाद नौटियाल, उनके परिवारजनों और समिति द्वारा की गई मैती मिलन कार्यक्रम की पहल को एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल महिलाओं का मिलन होता है, बल्कि पुरानी यादें भी ताज़ा हो जाती हैं। डॉ. रावत ने संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। इससे युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित होने और उसे संजोने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में मौजूद टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने घोषणा की कि अगले वर्ष इस कार्यक्...

New Tehri : नई टिहरी में मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, नाराज लोगों ने की चालक को गिरफ्तार करने की मांग

मुख्य सचिव आनंद वर्धन बीती शाम को दो दिनों के टिहरी दौरे पर पहुंचे हैं। उनके साथ उनके फ्लीट वाहन भी पहुंचे हैं। देहरादून से आई पुलिस फ्लीट वाहन का चालक शुक्रवार सुबह अकेले ही नगर क्षेत्र की सड़कों पर निकल पड़ा। तेज रफ्तार वाहन ने बौराड़ी में एक कार को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि एक स्कूटी चालक तेज रफ्तार फ्लीट वाहन से बचने के चक्कर में सड़क किनारे गिर गया। स्थानीय निवासी प्रवीन सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे बीपुरम अपनी ड्यूटी के कार से जा रहे थे। लेकिन तभी पेट्रोल पंप से ठोड़ा नीचे की ओर सामने से आ रहे तेज रफ्तार फ्लीट वाहन से बचने के लिए वह अपनी कार को सड़क के बिल्कुल किनारे ले गए।    इसके बावजूद फ्लीट चालक ने उनकी कार को रगड़ मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया है। वहीं, स्थानीय निवासी राकेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि वह भी बौराड़ी पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार फ्लीट वाहन से बचने के चक्कर में वह सड़क किनारे गिर गए।     इसके बाद स्थानीय लोगों ने उक्त वाहन को साईं चौक के पास पकड़ लिया और हंगामा शु़रू कर दिया। जिस पर स्थानीय पुलिस भ...

SIR in Uttarakhand: आठ जून से प्रदेशभर में शुरू होने जा रहा एसआईआर, 79 लाख गणना प्रपत्र तैयार

उत्तराखंड के 79 लाख मतदाताओं के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का गणना प्रपत्र प्रिंट करा दिया गया है। 79 लाख 76 हजार से अधिक गणना प्रपत्र सभी जिलों को भेज दिए गए हैं। आठ जून से बीएलओ घर-घर पहुंचकर इनका वितरण करेंगे।     प्रदेश में आठ जून से सात जुलाई तक गणना प्रपत्र घर-घर पहुंचाएंगे और भरे हुए प्रपत्र वापस जमा करेंगे। सात जुलाई को मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। इस पर दावे और आपत्तियों को 14 जुलाई से 13 अगस्त तक जमा करा सकते हैं। इसके बाद 10 जुलाई से 11 सितंबर के बीच जिन गणना प्रपत्र की जानकारी से निर्वाचन अधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे और उनका निस्तारण किया जाएगा। 15 सितंबर को राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। मैपिंग के बाद अब 79,76,000 मतदाताओं को एसआईआर में शामिल होने का मौका मिलेगा। सभी जिलों को ये गणना प्रपत्र प्रिंट कराकर भेजे जा चुके हैं। गणना प्रपत्र में ये देनी होगी जानकारी गणना प्रपत्र पर मतदाता का वर्तमान इपिक नंबर, नाम, पता, मतदान...

SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश।

Himwant Live: अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेन्द्र सकलानी ने राज्य के सभी स्कूल शिक्षकों और विद्यार्थियों को मोबाइल ऐप के उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए ऐप इंस्टाल करवाने के निर्देश दिए हैं। पीएम ई-विद्या मोबाइल ऐप: छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक मोबाइल ऐप भी है, जहाँ ई-बुक्स, वीडियो सामग्री और लाइव सत्र देखे जा सकते हैं।   सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में उन्होंने कहा है कि एससीईआरटी के पत्रांक-SCERT-IT/8669-73/तीन-1 (03)/2025-26, दिनांक 03 जनवरी, 2026 एवं पत्रांक-SCERT-IT/945-48/तीन-1 (03)/2026-27, दिनांक 25 अप्रैल, 2026 के माध्यम से PM e-Vidya मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग के संबंध में शिक्षक एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने और लिंक अथवा QR Code Scan कर मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल किए जाने के सम्बन्ध में पत्र पूर्व में प्रेषित किया गया था। एन०सी०ई०आर०टी० नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त सूचनानुसार उत्तराखण्ड राज्य में आतिथि तक मात्र 4791 शिक्षकों / विद्यार्थियों के द्वारा ही PM e-Vidya मोबाइल एप Install कर उसका उपयोग किया जा रहा है, जो कि अत्यधि...

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

Himwant readers