उत्तराखंड के देवाल में सोमवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। कैल नदी में बने गहरे तालाब में सोमवार को इंटर कॉलेज देवाल के एक छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। कैल नदी में नहाते समय राजकीय इंटर कॉलेज देवाल के कक्षा 12वीं के छात्र आयुष 17 पुत्र गजेंद्र सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गई। दो दोस्तों संग गया था आयुष आयुष अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने के लिए गया था। दोस्तों के द्वारा आयुष के डूबने की सूचना देने पर कैल के नीरज मिश्रा सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने उससे करीब 12 फीट गहरे तालाब से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाय। जहां डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित कर दिया। गहरे पानी में चला गया था आयुष सोमबार करीब ढाई बजे हाटकल्याड़ी गांव के आयुष अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने गया। बताया गया कि तीनों एक साथ नदी में बने करीब 12 फीट तालाब में गए। लेकिन अचानक आयुष गहरे पानी की ओर चला गया। आयुष के दो दोस्तों ने घटना की जानकारी तुरंत कैल गांव के लोगों को दी, सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग घटना स्थल में पहुंचे। अस्पताल पहुंचे से पहले टूटी आयुष की...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)