बड़ी खबर, पहली से लेकर 12वीं तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)
नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीइ) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को अब पहली से 12वीं क्लास तक लिए अनिवार्य कर दिया है. पहली से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूली टीचर्स के लिए अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) पास होना जरूरी होगा। नई शिक्षा नीति को देखते हुए बेहतर शिक्षकों के चयन के लिए यह बदलाव किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि अब तक टीइटी की अनिवार्यता केवल पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए थी। हालांकि उत्तराखंड सहित कई राज्यो में एलटी ग्रेड के माध्यमिक शिक्षकों के लिए टीईटी-2 की अनिवार्यता थी लेकिन, लेकिन अब 11वीं व 12वीं यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) जिन्हें उत्तराखंड सहित कुछ राज्यो में प्रवक्ता पदनाम दिया गया है के लिए इसकी जरूरत नहीं होती थी. लेकिन, अब इसकी जरूरत कक्षा 12 तक के सभी शिक्षकों को होगी. एनसीटीइ सूत्रों के मुताविक अब किसी भी क्लास में पढ़ाने के लिए (टीइटी) पास करना अनिवार्य है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इस संबंध में दिशा-निर्देश व टेस्ट पैट...