Skip to main content

Posts

पदोन्नति लटकाए रखने पर टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने शासन को भेजा अपना त्यागपत्र, सैकड़ो शिक्षकों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शासन और विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी एसपी सेमवाल शिक्षकों और छात्रों के बीच एक बेहतरीन अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने पिछले लंबी समय से उन्हें पदोन्नति न दिए जाने पर मंगलवार को शिक्षा सचिव को अपना त्यागपत्र भेजा है। एक लोकप्रिय अधिकारी के इस कदम से यह साबित हो गया है कि राज्य में शिक्षा विभाग में पदोन्नति न होने से सिर्फ शिक्षक ही नहीं अफसर भी परेशान हैं।      पदोन्नति नहीं होने पर टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विद्यालयी शिक्षा सचिव को भेजा है। उन्होंने इस्तीफे की वजह आठ महीने तक अपर निदेशक पद पर पदोन्नति नहीं देना बताया है।    टिहरी गढ़वाल के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने मंगलवार को अपना इस्तीफा शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को भेजा है। इसमें उन्होंने अपनी विभागीय सेवाओं का जिक्र किया है। उन्होंने आठ महीने से अपर निदेशक पद पर पदोन्नति से वंचित रखे जाने पर देहरादून में राज्य के पहले राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अपनी भूमिका का विस्तार से जिक्र किया है और कहा कि इसके लिए...

Shiksha Ki Baat: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह 23 सितंबर को करेंगे ‘शिक्षा की बात’, 1300 विद्यालयों में होगा सीधा प्रसारण, राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक नहीं करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और समावेशी बनाने के दृष्टिगत विद्यालयी शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा के तहत आगामी 23 सितम्बर से ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम की शुरूआत करेगा। इस अभिनव कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिये विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां एवं प्रेरक व्यक्ति छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर अपने अनुभव साझा करेंगे, साथ ही छात्र-छात्राएं अपने सवाल भी उनसे पूछ सकेंगे। ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम का प्रदेशभर के 1300 विद्यालयों में सजीव प्रसारण किया जायेगा। उधर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती और पदोन्नति सहित अनेक मांगों को लेकर आंदोलनरत राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक शिक्षा की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं करेंगे।       विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ व ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तर्ज पर प्रदेश में ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जायेगा। जिसका शुभारम्भ आगामी 23 तारीख को राज्यपाल...

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर 'टोकन मनी खाने के मामले' में Meta AI ने कह दी यह बात

उत्तराखंड में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर भ्रष्टाचार और टोकन मनी खाने का मामला चर्चा में है। शिक्षकों के वार्तालाप के एक स्क्रीनशॉट से इस चर्चा की शुरुआत हुई है और अब मामला हर शिक्षक की जुबान पर है। राजकीय शिक्षक संघ ने इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर एसआईटी जांच की मांग की है। जहां मामला काफी चर्चित हो चुका है वहीं  एक यूजर द्वारा इस मुद्दे पर Meta AI से सवाल पूछने पर जो प्रतिक्रिया सामने आई उसे आप भी पढ़ें। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर सामने आया 'टोकन मनी' खाने का स्क्रीनशॉट, राजकीय शिक्षक संघ ने की एसआईटी जांच की मांग,

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर सामने आया टोकन मनी खाने का स्क्रीनशॉट, राजकीय शिक्षक संघ ने की एसआईटी जांच की मांग

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया में भ्रष्टाचार और परीक्षा समर्थकों से टोकन मनी लिए जाने की बातें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया में प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा समूह से लिया गया स्क्रीनशॉट अनेक शिक्षक समूह में वायरल हो रहा है। इसको लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने एसआईटी जांच की मांग उठाई है।      शनिवार को अनेक शिक्षक समूह में प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा के नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर किए गए वार्तालाप का एक स्क्रीनशॉट तमाम शिक्षक समूह में वायरल हो गया, जिसमें एक यूजर द्वारा भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने से पहले माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने की बात कही गई है तो दूसरे यूज़र ने कहा है कि "टोकन मनी खा रखी है भर्ती परीक्षा रद्द कैसे होगी?" वार्तालाप का यह स्क्रीनशॉट जहां अनेक समूहों में प्रसारित हो रहा है वही राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान सहित संघ के अनेक पदाधिकरियों और शिक्षकों द्वारा जहां इसे शिक्षा मंत्री और सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र बताते हुए पूरे प्रकरण की एसआईटी द्वारा जांच करवाने की मांग की गई है, वही टोकन...

Big Breaking: KSSSC एग्जाम से पहले नकल माफिया हाकम सिंह फिर हुआ अरेस्ट, छह अभ्यर्थियों से मांगे 15-15 लाख रुपए

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा से पहले उत्तराखंड पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने ये जानकारी दी है.    आईजी भरणे ने बताया कि सुबह से ही गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी. सरगना आगामी परीक्षा में नकल कराने के लिए छह अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये की मांग कर रहा था. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने जाल बिछाया और गिरोह के सरगना और उसके सहयोगी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया. मास्टरमाइंड हाकम सिंह पहले भी इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है.

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं से संपर्क कर की विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुधांशु डोभाल सहित एबीवीपी प्रत्याशियों को वोट और समर्थन देने की अपील,

एसआरटी परिसर बादशाही थौल, टिहरी गढ़वाल  हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई है। इसी क्रम में आज विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिकृत प्रत्याशी सुधांशु डोभाल ने अपने समर्थकों के साथ छात्र छात्राओं से विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की है।      आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। नामांकन वापस लेने के लिए निर्धारित समय निकालने के बाद परिसर में अब चुनावी माहौल तेज हो गया है। जहां छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आशीष राणा और उपाध्यक्ष आलोक कुमार का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो चुका है वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज छात्र-छात्राओं से संपर्क कर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुधांशु डोभाल सहित परिषद के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की है।    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री केशव जी के मार्गदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी, दीपक गुणसोला, पूर्व सचिव अमन सजवान, पूर्व उपाध्यक्ष...

राजकीय शिक्षक संघ के भारी विरोध के बीच प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा की अनुपूरक विज्ञप्ति हुई जारी, प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज होगी आपातकालीन बैठक, तय होगी नई रणनीति

Report by- Sushil Dobhal Himwant Educational News राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा प्रधानाचार्य सीधी भर्ती की भारी विरोध के बीच लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षा को लेकर अनुपूरक विज्ञापन जारी किया है। आयोग की वेबसाइट और समाचार पत्रों में जारी विज्ञापन में सीधी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन हेतु 12 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।    आयोग द्वारा जारी विज्ञापन पर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि "सम्मानित साथियों, इस विज्ञापन से आप विचलित न हों। आप का संगठन आख़िरी साँस तक अपने वाजिब हकों के लिए लड़ता रहेगा ।विज्ञप्ति पहले भी निकली थी दिल्ली अभी बहुत दूर है। चिंता न करें।आप से आग्रह है कि अपनी दोगुनी ऊर्जा के साथ इस हठधर्मिता के खिलाफ जो रणनीति संगठन बनायेगा आप को ईमानदारी से उसका अनुपालन करना होगा ।संगठन आज एक आपातकालीन बैठक करेगा और जो निर्णय लेगा आप तक पहुँचाया जायेगा। जय राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड ।सादर प्रांतीय कार्यकारिणी।

Breaking News: टिहरी जिले में यहां प्राथमिक विद्यालय के ऊपर छुट्टी होने के कुछ देर बाद ही गिरा भारी भरकम बोल्डर, स्कूल के निकटवर्ती घर भी हुआ ध्वस्त, दो महिलाएं हुई घायल

टिहरी जिले के नागनी के निकट जिजली गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जिजली को ध्वस्त करते हुए एक भारी बोल्डर स्कूल के निकटवर्ती घर से जा टकराया, घर के बाहर बर्तन धो रही मां बेटी इस हादसे में घायल हो गए। गनीमत रही की स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी वरना स्कूल में बहुत बड़ा हादसा हो जाता।     अभी-अभी मिली जानकारी के मुताबिक चंबा ऋषिकेश मार्ग पर नागनी कस्बे के निकट जिजली गांव के प्राथमिक विद्यालय के ऊपर एक भारी बोल्डर गिरने से जहां विद्यालय बुरी तरह ध्वस्त हो गया वहीं इसके बाद बोल्डर स्कूल के निकटवर्ती घर से जा टकराया। जिससे घर का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया जबकि घर के बाहर बर्तन धो रही मां बेटी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाता जीजली के ऊपर भारी धमाके के साथ एक बोल्डर गिरते हुए निकटवर्ती घर से जा टकराया। स्कूल में कुछ देर पहले छुट्टी हो चुकी थी। बच्चों की छुट्टी होने के बाद यह घटना होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बौल्डर गिरने से स्कूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है साथ ही नजदीकी घर के बाहर एक महिला और उनकी पुत्री घायल हुई है। ग्रामीणों की सूचना...

बड़ी खबर: राजकीय शिक्षक संघ पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से सीधी बात, एक सप्ताह में बैठक आयोजित कर समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान का सीएम ने दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।    इस दौरान मुख्यमंत्री ने सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में सचिव शिक्षा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के मांग पत्र के नियमों के आलोक में अग्रेतर कार्यवाही कार्यवाही की जाए।   इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगौली, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री राम सिंह चौहान, महामंत्री श्री रमेश पैन्यूली, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए हजारों शिक्षक पहुंचे देहरादून, पुलिस प्रशासन में हड़कंप, शिक्षकों को देहरादून पहुंचने से रोक रही है उत्तराखंड पुलिस, पुलिस की कार्यशैली पर शिक्षकों में उबाल,

Report by- Sudhanshu Dobhal उत्तरकाशी जनपद के शिक्षकों को देहरादून पहुंचने से जनपद की पुलिस ने सीमा पर ही रोका, शिक्षक सड़क पर ही बैठे धरने पर। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली को रद्द करने सहित अन्य मांगों के समाधान के लिए आंदोलनरत राजकीय शिक्षक संघ के मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को कमजोर करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून पहुंचने वाले शिक्षकों को उनके जनपदों में ही रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो रहा है।     राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद शत-प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा निरस्त किए जाने, वार्षिक स्थानान्तरण आदि लंबित मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी के मुख्यमंत्री आवास घेराव के आवाहन के चलते राज्य के सभी जिलों की शिक्षक बड़ी संख्या में देहरादून पहुंच रहे हैं। शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूलते दिखाई दे रहे हैं। आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस ने शिक्षकों को अपने-अपने जनपदों के बैरियर प...

एक बार फिर स्थगित हुई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा 2025

Report by- Sushil Dobhal राज्य शैक्षिक अनुसांधन एवं प्रशिक्षण परिषद्, SCERT राज्य में आपदा प्रबंधन अधिकरण द्वारा अवकाश घोषित होने के कारण मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा एक बार फिर से स्थगित हो गई है। अपर निदेशक एससीईआरटी ने सुबह 6:35 पर अपने हस्तलिखित नोट से इसकी सूचना दी है।    राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा के पहले ही स्थगित होने के कयास लगाए जा रहे थे। विभाग ने राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन और कार्य बहिष्कार को ध्यान में रखते हुए इस राज्य स्तरीय परीक्षा को संपन्न करवाने की जिम्मेदारी जूनियर और प्राथमिक शिक्षकों के साथ ही अतिथि शिक्षकों को सौंप थी। किंतु मौसम विभाग द्वारा राज्य भर में भारी बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए अब एक बार फिर यह परीक्षा स्थगित की गई है। अपर निरीक्षक एनसीईआरटी द्वारा जारी किए गए हस्तलिखित नोट में उक्त आशय की जानकारी दी गई है। अपर निदेशक का यह नोट सभी शिक्षक समूह में फॉरवर्ड हो रहा है। 

ITR Date Extension: कब है ITR फाइलिंग की अंतिम तिथि, आयकर विभाग ने बता दी सच्चाई, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Report by- Sudhanshu Dobhal ITR फाइल करने की कल यानी 15 सिंतबर को आखिरी दिन है। ऐसे में एक फर्जी खबर चल रही है। अफवाह में दावा किया गया था कि ITR फाइल करने की आखिरी तारीख, जिसे पहले 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया गया था, अब 30 सितंबर 2025 तक एक्सटेंड कर दी गई है। लेकिन इनकम टैक्स विभाग ने इस खबर को पूरी तरह फर्जी बताया है।   इनकम टैक्स इंडिया के ऑफिशियल X हैंडल से इसे फेक न्यूज बताया गया है और कहा गया है कि ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 15.09.2025 ही रहेगी। करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक @IncomeTaxIndia अपडेट पर ही भरोसा करें। ITR दाखिल करने, टैक्स पेमेंट और अन्य संबंधित सेवाओं में करदाताओं की सहायता के लिए हेल्पडेस्क 24x7 काम कर रहा है। इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सेशन और ट्विटर/X के माध्यम से सहायता कर रहा है। ऐसे में अगर आपने अभी तक ITR फाइल नहीं किया है, तो आपके पास अब सिर्फ कुछ ही घंटों का समय बाकी है। देर करने पर आपको लेट फीस और पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अफवाहों में न आएं और समय पर ITR भरकर अपनी जिम्म...

Himwant readers