नगरासू गुरुद्वारा विवाद गहराया: दूसरे दिन भी निहंगों का कब्जा, प्रशासन से नहीं बन रही बात, तनाव बरकरार
रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब में निहंग सिखों के कब्जे के बाद तनावपूर्ण स्थिति लगातार बनी हुई है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुआ विवाद रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा और अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। पुलिस और प्रशासन लगातार निहंगों से बातचीत कर हालात सामान्य करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन निहंग सिख प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। बद्रीनाथ हाईवे से सटे नगरासू गुरुद्वारे में करीब 8 से 10 निहंग सिख मौजूद बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर भी चढ़ गए और विरोध जताया। इससे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। एक श्रद्धालु को बंधक बनाए रखने की चर्चा, कर्णप्रयाग में इंटरनेट बंद; डीएम-एसपी मौके पर डटे सूत्रों के अनुसार, निहंगों द्वारा एक श्रद्धालु को बंधक बनाए जाने की भी सूचना सामने आई है, हालांकि प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुद्वारे के आसपास भारी पुलिस बल और आईटीबीपी तैनात है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलि...