Himwant Live: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 565 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल समेत अन्य विषयों में की जाएंगी। हर तरह के आरक्षण का लाभ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026 है। निर्धारित योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री हो या समकक्ष योग्यता हो। साथ ही अभ्यर्थी नेट पास हो या पीएचडी हो। वेतनमान : 57,700 रुपये। आयु सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। अधिकतम आयु में एमपी के एससी/एसटी वर्ग, ओबीसी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों को पांच वर्ष की छूट होगी। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट (https://mppsc.mp.gov.in) पर लॉगइन करें। होम पेज पर सबसे...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)