निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती हुए सेवानिवृत्त, शासन ने बोर्ड सचिव रहे विनोद प्रसाद सिम्लटी को सौंपी माध्यमिक शिक्षा की कमान,
निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती लंबी सेवा के बाद आज विभाग से सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर जहां विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है वही शासन ने माध्यमिक शिक्षा का प्रभार विनोद प्रसाद सिमल्टी को सौंपा है। विद्यालय शिक्षा विभाग में निदेशक माध्यमिक शिक्षा के साथ ही निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का प्रभार देख रहे डॉ मुकुल कुमार सती मंगलवार को लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर शासन ने बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिम्लटी को निदेशक माध्यमिक शिक्षा का प्रभार सौंपा है, जबकि प्रारंभिक शिक्षा में निदेशक का प्रभार अपर निदेशक कुंवर सिंह रावत को सोपा गया है। बोर्ड सचिव का दायित्व विनोद कुमार ढौंडियाल को सौंपा गया है, उनके स्थान पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून का प्रभार गोविंद राम जयसवाल को सोपा गया है। Read more... SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्यवाही, आठ शिक्षकों के वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि देने ...