राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊँ मंडल ने की अनुरोध तबादलों में काउंसलिंग सहित शिक्षा मंत्री की घोषणा के मुताविक दीर्घठहराव के आधार पर शिक्षकों के ट्रांसफर की मांग, सैकड़ो शिक्षकों ने किया समर्थन
राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊँ मंडल के अध्यक्ष रवि शंकर गुसाईं और मंत्री भारतेंदु जोशी ने अनुरोध के स्थानांतरण काउंसलिंग के माध्यम से करने तथा शिक्षा मंत्री की घोषणा के मुताविक दीर्घठहराव के आधार पर शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रांतीय कार्यकारिणी से पारदर्शी काउंसलिंग के माध्यम से स्थानांतरण और दीर्घ ठहराव के आधार पर तबादलों के लिए शासन और विभाग से वार्ता की अपील की है। सोशल मीडिया पर सैकड़ो शिक्षकों ने इस मांग का समर्थन किया है। Read more... प्रांतीय पदाधिकारियों को भेजे पत्र में मंडलीय अध्यक्ष एवं मंत्री ने कहा है कि शिक्षक केवल कक्षा की दीवारों के भीतर ज्ञान का दीपक नहीं जलाते बल्कि वे राष्ट्र की रीढ़ और समाज की आशा हैं। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में जहाँ दुर्गम घाटियाँ, आपदाएँ और परिवहन की कठिनाइयां रोजमर्रा की वास्तविकता हैं हमारे शिक्षकों का स्थानांतरण केवल प्रशासनिक कार्य नहीं है - यह उनके पारिवारिक स्थायित्व एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा संवेदनशील विषय है। वर्तमान में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के पत्रांक सेवा-2/1519-20/स्थानांतरण/...