Skip to main content

Posts

डायट नई टिहरी में पांच दिवसीय कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षकों ने किया अनेक रोचक गतिविधियों का अभ्यास।

   जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में प्रारंभिक शिक्षकों के लिए पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप  व प्रार्थनासभा आदि कार्यक्रमो के संचालन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में संस्थान द्वारा विकसित किए गए साउंड ट्रेक का अभ्यास शिक्षकों से करवाया जा रहा है, जिससे विद्यालयों में प्रार्थना सभा को एकरूपता देते हुए रुचिकर और आकर्षक बनाया जा सकेगा। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को विद्यालय में रुचिकर माहौल उपलब्ध कराने के लिए आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से अनेक बालोपयोगी सामग्री भी तैयार करवाई जा रही है।        जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के लिए दिनों दिनों पांच दिवसीय कार्यशाला चल रही है। इस कार्यशाला में प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विद्यालयों में रुचिकर एवं आनंददायक माहौल बनाने के लिए शिक्षकों से आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से अनेक गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं। साथ ही विद्यालय में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा को रुचिकर बनाने के लिए विभिन्न प्रार्...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इंटर कॉलेज जाखणीधार से आयोजित होगी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, ऐसे करें प्रतिभाग।

   25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं और विशेषकर माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक  कक्षाओं में अध्ययनरत भावी मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल द्वारा एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमे 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार द्वारा हस्ताक्षरित e-certificate दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में शिक्षक भी प्रतिभाग कर सकते है। प्रतियोगिता का link 25 जनवरी को प्रातः 8 बजे active किया जाएगा। माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों से अपेक्षा है कि अधिकतम भावी मतदाताओं को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाएंगे।  प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए यहां क्लिक करें।  Click Here

शिक्षिका कंचन बाला उनियाल के अभिनव प्रयासों से कोरोनाकाल में बच्चों का हो रहा है सृजनात्मक विकास .

     नरेंद्रनगर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय तपोवन में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका कंचन बाला उनियाल द्वारा कोरोनाकाल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ने और विद्यालय सौंदर्यीकरण के लिए अभिनव प्रयास किये गए हैं। शिक्षिका के प्रयासों की अभिभावकों सहित अनेक लोगों ने सराहना की हैं। बेहतर प्रयासों के लिए उन्हें अनेक संस्थाओं ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया है।       कोरोनाकाल में टिहरी जिले में ऑनलाइन शिक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले नवाचारी शिक्षकों के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के अवसर पर नरेंद्रनगर विकासखण्ड के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय तपोवन की शिक्षिका कंचन उनियाल सहित 42 नवाचारी शिक्षकों ने पावर प्वाइंट और वीडियो स्लाइड के माध्यम से अपने कार्यो की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शिक्षिका कंचन उनियाल द्वारा "हिमवंत" के संपादक के साथ कोरोनाकाल के दौरान उनके द्वारा किये गए कार्यो पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव सांझा किये।        उन्होंने बताया कि छो...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टिहरी जिले की 14 छात्राओं को देहरादून में किया जाएगा सम्मानित। इंटर कॉलेज जाखणीधार की छात्रा आस्था पेटवाल को मिलेगा स्मार्ट फोन।

   राजकीय इंटर कालेज जाखणीधार की छात्रा आस्था पेटवाल को इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 24 जनवरी को देहरादून में सम्मानित करते हुए ऑनलाइन अध्ययन एवं शैक्षिक अनुप्रयोगों के लिए स्मार्ट फोन दिया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी एसपी सेमवाल ने बताया की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जनपद टिहरी की 14 छात्राओं को बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन देकर समानित किया जा रहा है.     राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार (हाल में ही अटल आदर्श विद्यालय के लिए चयनित विद्यालय) की छात्रा आस्था पेटवाल को  राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर स्मार्ट फोन भेंट करते हुए समानित किया जाएगा. आस्था ने वर्ष 2020 की इंटर बोर्ड परीक्षा में 89.4 अंक प्राप्तकर जनपद के टॉप 10 प्रतिभाशाली परीक्षार्थियों की सूची में स्थान बनाया था। इस प्रतिभ...

“कोरोनाकाल में ऑनलाइन शिक्षण के प्रभावी प्रस्तुतीकरण” विषय पर डायट नई टिहरी में संपन्न हुआ नवाचारी शिक्षको का दो दिवसीय सेमीनार. कार्यक्रम में कई शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियां और उपयोगी सुझाव.

      जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में दिनांक 18 व 19 जनवरी 20 21 को दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर डाइट के प्रभारी प्राचार्य प्रमोद कुमार गुधेनिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन सिंह बिष्ट, गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय की प्रोफेसर सुनीता गोदियाल तथा समाजसेवी महिपाल सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया. कोविड- 19 के दौरान शिक्षकों के द्वारा ऑनलाइन शिक्षण के लिए प्रयुक्त प्रभावकारी तकनीक विषय पर आधारित दो दिवसीय सेमिनार में जनपद टिहरी गढ़वाल की प्रत्येक विकासखंड से पांच पांच   शिक्षकों ने प्रतिभाग किया. यह वे शिक्षक हैं जिनके द्द्वारा कोविड- 19  के संकट के दौरान ऑनलाइन शिक्षण में बेहतरीन कार्य किया गया हैं.       कोविड- 19 के दौरान जब विद्यालय बंद रहे तब छात्रों को शिक्षण से जुड़े रखने एवं पढ़ाई नियमित रखने हेतु इन शिक्षकों ने जो नवाचारी प्रयास किए उनका प्रभावकारी प्रस्तुतीकरण   डायट सभागार में इस समिनार के दौरान किया गया. ऑफलाइन शिक्षण को ऑनलाइन शिक्षण में बदलने की चुनौती को स्वीकार कर इन ...

डायट नई टिहरी में आयोजित नवाचारी शिक्षकों के सेमिनार में ऑनलाइन शिक्षण पर शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियां।

     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में जनपद के नवाचारी शिक्षकों के दो दिवसीय सेमिनार में पहुंचे नवाचारी शिक्षकों ने कोविड-19 के कारण विद्यालयों के बंद रहने के दौरान छात्रों के लिए ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण के अपने अनुभव बांटे। इस अवसर पर कोरोनाकाल में ऑनलाइन शिक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों ने पीपीटी और वीडियो स्लाइड के द्वारा अपने नवाचारी कार्यो का रोचक ढंग से प्रस्तुतिकरण किया। इस अवसर पर डायट द्वारा आमंत्रित विशेषज्ञों ने सेमिनार में शामिल शिक्षकों को अनेक उपयोगी सुझाव दिए।  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी द्वारा जनपद के नवाचारी शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के प्रथम दिवस आज जिले के विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और इंटर कॉलेजों के शिक्षकों ने कोरोनाकाल में प्रयोग किये गए ऑनलाइन शिक्षण विधाओं पर अपना अनुभव सांझा किया। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के जोखिम के कारण स्कूल कॉलेज बन्द रहने के दौरान शिक्षकों द्वारा विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिक्षण के साथ ही अनेक नवाचारी कार्य सम्पन्न किये जा रहे हैं। मौजूदा परिस...

प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन का जारी हुआ शासनादेश। इंटर कॉलेज जाखणीधार के चयन पर शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल।

 राज्य के सभी विकासखंडों में दो-दो अटल आदर्श विद्यालयों का अंतिम रूप से चयन हो गया है। इसके लिए आज शासनादेश भी जारी हो गया है। इन विद्यलयो मे राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का भी शासन द्वारा चयन किया गया है। केंद्रीय विद्यलयो के पैटर्न पर संचालित होने वाले इन विद्यालयों में अंग्रेजी और हिंदी दोनो माध्यमो से पढ़ाई होगी। शासन ने चयनित विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्धता की कार्यवाही के लिए विभाग की निर्देश दिए हैं। नए शैक्षिक सत्र से इन विद्यालयों का विधिवत संचालन आरम्भ हो जाएगा।        राज्य के सभी विकासखंडों में दो-दो और राज्यभर में कुल 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ हो जाएंगे। आज इनके चयन का शासनादेश भी जारी हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भविष्य में उक्त योजना, प्रदेश में शिक्षा, शैक्षणिक कार्यों एवं पलायन को रोकने में अहम भूमिका निभाएगी।       विकासखण्ड जाखणीधार में इंटर कॉलेज जाखणीधार और सेमण्डीधार का इस योजना के अंतर्गत चयन हुआ है।  राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का अटल उत्कृष्ट विद्यालय के लिए ...

वेलनेश एम्बेस्डर्स प्रशिक्षण के समापन पर शिक्षक नरेंद्र सिंह भंडारी ने प्रस्तुत की शानदार रिपोर्ट।

 आयुष्मान भारत "प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना" के अंतर्गत 26.12.2020 से 30.12.2020 तक चलने वाला संस्थाध्यक्षों और health and wellness ambassadors के रुप में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 30.12.2020 को विधिवत सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में विशेषकर संदर्भ दाताओं, टैकनीकल स्टाफ, बी.ई.ओ.सर, डोभाल सर, व शिक्षक-शिक्षकाओं एक का नाम न लेते हुए जिन्होंने अनुशासित, संयमित, विधिवत,तिथिवद्ध  व क्रमवद्व  भाग लिया वे सभी बधाई के पात्र हैं, आप सभी ने इस प्रशिक्षण को शत् प्रतिशत सफल बनाने में सहयोग दिया। इस प्रशिक्षण में कई महत्वपूर्ण विंदुओ चर्चा हुई व महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। इसके लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद व नववर्ष की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं।        प्रशिक्षण प्रथम सत्र= आज प्रथम सत्र के माड्यूल के अंतर्गत इंटरनेट एवं शोशल मीडिया में सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।इसका संचालन संदर्भ दाता श्री प्रवेश चंद्र जोशी जी द्वारा बहुत ही सरल व सटीक ढंग से किया गया। जो बहुत ही प्रभावशाली रह।  संदर्भ दाता द्वार...

प्रधानाचार्यो के अभिमुखीकरण कार्यक्रम पर आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रतोली के प्रधानाध्यापक जीपी सेमल्टी ने प्रस्तुत की सराहनीय रिपोर्ट।

    आज दिनांक 29 दिसम्बर 2020को स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत जाखणीधार के  सभी उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों के हेड टीचर/प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य /संस्थाध्यक्षो का अभिमुखीकरण कार्यक्रम के तहत सन्दर्भदाता श्री सुशील डोभाल द्वारा SHP के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य पोषण की उचित जानकारी, स्वच्छ व्यवहार एवं आचरण पर विशेष ध्यान देना, तथा इस संदर्भ में हैल्थ वैलनेस एम्बेसडर के कार्यों एवं दायित्वों में टीम भावना से अपने विद्यालय के बच्चों के  शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार को हम क्या क्या प्रयास करसकते हैं पर विशेष चर्चा की गयी।  इस दौरान स्कूली बच्चों को नशा एवं व्यसनों के दुष्प्रभाव बताकर उन्हें योग एवं साधना के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया । उन्होंने बताया कि Rbsk की टीम को बच्चों का इलेक्ट्रॉनिक डेटा तैयार करने हेतु स्वास्थ्य पंजिका बनाकर सहयोग करना होगा। पूर्व से ही बच्चों को आयरन, एल्बेंडाजोल की टेबलेट का वर्ष में दो बार नियमित खिलाई जा रही हैं। आयुष्मान कार्यक्रम के तहत हैल्थ एम्बेसडर द्वारा 11 मॉड्यूल पूर्ण कर विद्...

स्कूल हेल्थ पोरोग्राम के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक विजय कुमार अवस्थी ने प्रस्तुत की शानदार रिपोर्ट।

आयुष्मान भारत के अंतर्गत 26 से 30 दिसम्बर 2020 तक चलने वाली 'वेलनेस अम्बेसडर ऑनलाइन कार्यशाला' का आज चतुर्थ दिवस रहा, जिसके प्रथम सत्र में मादक पदार्थ के दुरुपयोग जानकारी व रोकथाम विषय पर चर्चा हुई, जिसका  संचालन श्री राकेश शाह जी सन्दर्भदाता महोदय द्वारा ठीक 11:00 बजे प्रातः प्रारम्भ कर दिया गया। इसमें अधिकांश प्रतिभागियों ने समय के महत्व को समझते हुए नियत समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।       इस सत्र में सन्दर्भदाता श्री शाह जी द्वारा  मादक पदार्थों के प्रकार, स्वास्थ्य पर इनके कुप्रभाव  किशोरावस्था के बालकों को मादक पदार्थो से कैसे दूर रखा जाय तथा जो  लोग इसके आदी हो गए  हों उनको कैसे इससे छुटकारा दिलाया जा सकता है  पर चर्चा -परिचर्चा करवाई गई।। सन्दर्भदाता श्रीशाह जी द्वारा उक्त बिन्दुओं के विस्तृत विवेचन हेतु विभिन्न गतिविधियों के द्वारा वाचनकर पर्याप्त द्विपक्षीय क्रिया-प्रतिक्रियाएं भी पूरे सत्रकाल के दौरान आमंत्रित की जाती रहीं। सत्र में उपस्थित विभिन्न प्रतिभागियों के साथ ही साथ सर्वश्री/श्रीमती नीलम नेगी यशपाल रावत , दिनेश बिष्ट,...

स्कूल हेल्थ पोरोग्राम की प्रशिक्षण रिपोर्ट में शिक्षिका ऊषा पोखरियाल ने दिया यह शानदार संदेश।

 आयुष्मान भारत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पांच दिवसीय आनलाइन कार्यशाला का आज तृतीय दिवस था। प्रशिक्षण का शुभारंभ गुरुजनों के आपसी अभिवादन के साथ हुआ। आज 28 दिसंबर के माड्यूल का विषय "जैंडर समानता"तथा सन्दर्भ दाता श्री राकेश कुमार शाह जी रहे। इस विषय के अन्तर्गत लिंग, जैंडर तथा ट्रांसजेंडर पर परिचर्चा की गई।         जैंडर रूढ़िवादिता का समाज पर प्रभाव, जैंडर रूढ़िवादिता और विज्ञापन, जैंडर आधारित भेदभाव से कैसे निपटें, जैंडर आधारित हिंसा पहचान और निवारण इन सभी तथ्यों पर  चर्चा की गई। इससे हमने सीखा की परिवार के सभी सदस्यों को मिल जुल कर बिना किसी भेदभाव के सभी कार्य करने चाहिए। तत्पश्चात सन्दर्भ दाता श्री प्रवेश जोशी जी द्वारा "पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता " सम्बन्धी माड्यूल का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसके अंतर्गत किशोरावस्था और पोषण संबंधी आवश्यकताएं, संतुलित आहार पिरामिड, मध्याह्न भोजन योजना, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ आदतें प्रश्नोतरी,स्वच्छता और स्वास्थ्य,5 F, स्वच्छ भारत अभियान, ख़ून की कमी - कारण, निवारण और प्रबंधन, आयरन फोलिक एसिड आदि पर चर्चा परिचर...

जाखणीधार ब्लॉक से हेल्थ ऐंड वेलनेश एम्बेस्डर्स प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षक सुनील डंगवाल ने प्रस्तुत की सुंदर आख्या।

 स्कूल हेल्थ पोरोग्राम के तहत डाइट नई टिहरी से संचालित ऑनलाइन प्रशिक्षण के दूसरे दिन विकासखण्ड जाखणीधार के 81 शिक्षकों ने वेलनेस एम्बेस्डर्स के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी विकासखंडों में 30 दिसम्बर तक चलेगा। प्रशिक्षण आरंभ होने से पूर्व मास्टर ट्रेनर्स व प्रतिभागी शिक्षकों ने डाइट प्राचार्य सीपी नौटियाल के पिता के निधन पर शोक संवेदनाये व्यक्त की हैं।       आयुष्मान भारत के अंतर्गत इन दिनों जिले के  प्रत्येक विद्यलयो में दो दो शिक्षक हेल्थ ऐंड वेलनेश एम्बेस्डर्स के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण 30 डिबार तक जिले के सभी विकासखंडों में चलेगा। आज प्रशिक्षण आरम्भ होने से पूर्व मास्टर ट्रेनर्स सुशील डोभाल, मनमोहन कठैत, राकेश शाह और प्रवेश जोशी सहित प्रतिभागी शिक्षकों ने डाइट नई टिहरी के प्राचार्य सीपी नौटियाल के पिता के निधन पर शोक संवेदनाये व्यक्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम पर आज की आख्या शिक्षक सुनील डंगवाल ने निम्नवत प्रस्तुत की है। शिक्षक सुनील दत्त डंगवाल की प्रस्तुति-      आयुष्मा...

Himwant readers