Skip to main content

Posts

अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार शीघ्र होगा सीबीएसई से सम्बद्ध,

 जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से सम्बद्ध होने जा रहा है। शासन द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित करने के बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा सीबीएसई ऐफिलेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।         उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के प्रयेक विकासखंडों  के दो-दो राजकीय इंटर कॉलेजों का चयन अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में किया गया है। इन विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमो में  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलव्ध करवाना करवाई जानी है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे विभागीय अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट पर पर तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। इन विद्यालयों में नए सत्र में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की संबद्धता के साथ अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यमों के कक्षाएं संचालित होनी हैं  इसी क्रम में अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार में सीबीएसई ऐफिलेशन की प्रक्रिया आरंभ की गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि विभागीय उच्चाधिकारियों के...

ई-पत्रिका 'हिमवंत' से जुड़ें।

"हिमवंत" से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Click Her

टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज जाखणीधार में कैरियर कॉन्सिलिंग कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को दी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों की जानकारी।

बाल सभा कार्यक्रम के अंतर्गत टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रवक्ता ने कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के जरिये कैरियर सम्बन्धी जानकारियां दी हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भी कैरियर सम्बन्धी अपनी जिज्ञासा खुलकर सामने रखी।    अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल में प्रधानाचार्य डीपी डंगवाल में आमंत्रण पर विद्यालय पहुंचे  स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता राजू सैनी और राजीव नेगी ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया और विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के मौजूदा समय मे उपयोगिता और महत्त्व को भी स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे राज्य में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और प्रवेश परीक्षा के लिए इस वर्ष की दसवी बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस दौरान  उन्होंने विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की...

अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार शीघ्र होगा सीबीएससी से सम्बद्ध, प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी ने लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा सीबीएसई अधिकारियों से ली ऐफिलेशन की जानकारी।

  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निजी एवं सरकारी विद्यालयों के ऐफिलेशन की प्रक्रिया को समझाने के लिए आज यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा वेबकास्ट कर देशभर में लगभग आठ हजार विद्यालयों को ऐफिलेशन की प्रक्रिया से परिचित करवाया। इस दौरान सीबीएसई के चैैैयरमैन आईएएस मनोज अहूजा ने कहा है कि सीबीएसई विश्व का एक प्रतिष्ठित शिक्षा परिषद है जिससे देश विदेशों में 25 हजार से अधिक विद्यालय संबंध है और संबद्धीकरण की यह प्रक्रिया प्रतिवर्ष बढ़ रही है। इस वर्ष उत्तराखंड से 189 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज भी सीबीएसई से सम्बद्ध किये जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।  सीबीएसई द्वारा विगत दिनों नोटिफिकेशन जारी कर विद्यालयों के संबद्धीकरण के लिए प्रक्रिया आरंभ करने से पहले एक वेबनार के आयोजन की घोषणा करते हुए उसके पंजीकरण के लिए विद्यालय को 8 मार्च तक का समय दिया गया था, किंतु  बहुत अधिक संख्या में पंजीकरण किये जाने के कारण सीबीएसई द्वारा संबद्धीकरण के प्रशिक्षण के लिए वेबनार के बजाय यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देशभर से सीबीएसई के एफीलिएशन चाहने वाले विद्यालयों के प्रतिनिधियों को आज ...

राज्य में 189 चयनित विद्यालयों का नाम हुआ अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज। सीबीएसई से शीघ्र होंगे सम्बद्ध।

 अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत चयनित राज्य के 189 विद्यालयों के नामों मैं परिवर्तन कर उन्हें 'अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज' नाम दिया गया है। इस आशय का आदेश करते हुए शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने विभागीय अधिकारियों और प्रधानाचार्यो को विद्यालयों के नामों के आगे 'अटल उत्कृष्ट' जोड़ने की अनुमति दी है।  उल्लेखनीय है कि राज्य के प्रत्येक विकास खंडों में केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकास खंडों में दो दो विद्यालयों का चयन करते हुए कुल 189 विद्यालयों का इस योजना के लिए चयन किया गया इन विद्यालयों के लिए सीबीएसई की संबद्धता की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। नए शैक्षिक सत्र में यह सभी विद्यालय पूरी तरह अस्तित्व में आ जाएंगे। शासन द्वारा इन विद्यालयों के नामों से पूर्व 'अटल उत्कृष्ट' जोड़े जाने की अनुमति दी गई है, अब यह विद्यालय 'अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों' के नाम से जाने जाएंगे।  विभागीय निर्देशों के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में प्रध...

बड़ी खबर, पहली से लेकर 12वीं तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)

 नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीइ) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को अब पहली से 12वीं क्लास तक लिए अनिवार्य कर दिया है. पहली से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूली टीचर्स के लिए अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) पास होना जरूरी होगा। नई शिक्षा नीति को देखते हुए बेहतर शिक्षकों के चयन के लिए यह बदलाव किए गए हैं।   उल्लेखनीय है कि अब तक टीइटी की अनिवार्यता केवल पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए थी। हालांकि उत्तराखंड सहित कई राज्यो में एलटी ग्रेड के माध्यमिक शिक्षकों के लिए टीईटी-2 की अनिवार्यता थी लेकिन, लेकिन अब 11वीं व 12वीं यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) जिन्हें उत्तराखंड सहित कुछ राज्यो में प्रवक्ता पदनाम दिया गया है के लिए इसकी जरूरत नहीं होती थी. लेकिन, अब इसकी जरूरत कक्षा 12 तक के  सभी शिक्षकों को होगी. एनसीटीइ सूत्रों के मुताविक अब किसी भी क्लास में पढ़ाने के लिए (टीइटी) पास करना अनिवार्य है.          राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इस संबंध में दिशा-निर्देश व टेस्ट पैट...

कला महोत्सव प्रतियोगिता में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर अमन का विद्यालय में हुआ सम्मान।

कला महोत्सव में ढोल वादन से गढ़वाल की देव संस्कृति का शानदार प्रस्तुतिकरण  कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के विद्यार्थी अमन कुमार को विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीपी डंगवाल ने प्रतिभागी छात्र के मार्गदर्शक शिक्षक सुशील डोभाल के प्रयासों की भी सराहना की है। समग्र शिक्षा परियोजना के तहत नवम्बर माह में माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय कला महोत्सव आयोजित किया गया था जिसमे राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के कक्षा 10 के छात्र अमन कुमार ने शिक्षक सुशील डोभाल के मार्गदर्शन में ढोल वादन द्वारा देवभूमि उत्तराखंड की देव संस्कृति पर अपनी रोचक प्रस्तुति दी थी। इस प्रतियोगिता में अमन ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया। छात्र की इस उपलव्धि पर प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने विद्यालय में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर छात्र को सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर मार्गदर्शक शिक्षक सुशील डोभाल के प्रयासों की सराहना की है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सीएस असवाल, संजीव नेगी, पंकज ...

डायट नई टिहरी में पांच दिवसीय कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षकों ने किया अनेक रोचक गतिविधियों का अभ्यास।

   जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में प्रारंभिक शिक्षकों के लिए पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप  व प्रार्थनासभा आदि कार्यक्रमो के संचालन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में संस्थान द्वारा विकसित किए गए साउंड ट्रेक का अभ्यास शिक्षकों से करवाया जा रहा है, जिससे विद्यालयों में प्रार्थना सभा को एकरूपता देते हुए रुचिकर और आकर्षक बनाया जा सकेगा। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को विद्यालय में रुचिकर माहौल उपलब्ध कराने के लिए आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से अनेक बालोपयोगी सामग्री भी तैयार करवाई जा रही है।        जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के लिए दिनों दिनों पांच दिवसीय कार्यशाला चल रही है। इस कार्यशाला में प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विद्यालयों में रुचिकर एवं आनंददायक माहौल बनाने के लिए शिक्षकों से आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से अनेक गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं। साथ ही विद्यालय में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा को रुचिकर बनाने के लिए विभिन्न प्रार्...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इंटर कॉलेज जाखणीधार से आयोजित होगी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, ऐसे करें प्रतिभाग।

   25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं और विशेषकर माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक  कक्षाओं में अध्ययनरत भावी मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल द्वारा एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमे 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार द्वारा हस्ताक्षरित e-certificate दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में शिक्षक भी प्रतिभाग कर सकते है। प्रतियोगिता का link 25 जनवरी को प्रातः 8 बजे active किया जाएगा। माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों से अपेक्षा है कि अधिकतम भावी मतदाताओं को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाएंगे।  प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए यहां क्लिक करें।  Click Here

शिक्षिका कंचन बाला उनियाल के अभिनव प्रयासों से कोरोनाकाल में बच्चों का हो रहा है सृजनात्मक विकास .

     नरेंद्रनगर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय तपोवन में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका कंचन बाला उनियाल द्वारा कोरोनाकाल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ने और विद्यालय सौंदर्यीकरण के लिए अभिनव प्रयास किये गए हैं। शिक्षिका के प्रयासों की अभिभावकों सहित अनेक लोगों ने सराहना की हैं। बेहतर प्रयासों के लिए उन्हें अनेक संस्थाओं ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया है।       कोरोनाकाल में टिहरी जिले में ऑनलाइन शिक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले नवाचारी शिक्षकों के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के अवसर पर नरेंद्रनगर विकासखण्ड के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय तपोवन की शिक्षिका कंचन उनियाल सहित 42 नवाचारी शिक्षकों ने पावर प्वाइंट और वीडियो स्लाइड के माध्यम से अपने कार्यो की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शिक्षिका कंचन उनियाल द्वारा "हिमवंत" के संपादक के साथ कोरोनाकाल के दौरान उनके द्वारा किये गए कार्यो पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव सांझा किये।        उन्होंने बताया कि छो...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टिहरी जिले की 14 छात्राओं को देहरादून में किया जाएगा सम्मानित। इंटर कॉलेज जाखणीधार की छात्रा आस्था पेटवाल को मिलेगा स्मार्ट फोन।

   राजकीय इंटर कालेज जाखणीधार की छात्रा आस्था पेटवाल को इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 24 जनवरी को देहरादून में सम्मानित करते हुए ऑनलाइन अध्ययन एवं शैक्षिक अनुप्रयोगों के लिए स्मार्ट फोन दिया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी एसपी सेमवाल ने बताया की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जनपद टिहरी की 14 छात्राओं को बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन देकर समानित किया जा रहा है.     राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार (हाल में ही अटल आदर्श विद्यालय के लिए चयनित विद्यालय) की छात्रा आस्था पेटवाल को  राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर स्मार्ट फोन भेंट करते हुए समानित किया जाएगा. आस्था ने वर्ष 2020 की इंटर बोर्ड परीक्षा में 89.4 अंक प्राप्तकर जनपद के टॉप 10 प्रतिभाशाली परीक्षार्थियों की सूची में स्थान बनाया था। इस प्रतिभ...

“कोरोनाकाल में ऑनलाइन शिक्षण के प्रभावी प्रस्तुतीकरण” विषय पर डायट नई टिहरी में संपन्न हुआ नवाचारी शिक्षको का दो दिवसीय सेमीनार. कार्यक्रम में कई शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियां और उपयोगी सुझाव.

      जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में दिनांक 18 व 19 जनवरी 20 21 को दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर डाइट के प्रभारी प्राचार्य प्रमोद कुमार गुधेनिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन सिंह बिष्ट, गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय की प्रोफेसर सुनीता गोदियाल तथा समाजसेवी महिपाल सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया. कोविड- 19 के दौरान शिक्षकों के द्वारा ऑनलाइन शिक्षण के लिए प्रयुक्त प्रभावकारी तकनीक विषय पर आधारित दो दिवसीय सेमिनार में जनपद टिहरी गढ़वाल की प्रत्येक विकासखंड से पांच पांच   शिक्षकों ने प्रतिभाग किया. यह वे शिक्षक हैं जिनके द्द्वारा कोविड- 19  के संकट के दौरान ऑनलाइन शिक्षण में बेहतरीन कार्य किया गया हैं.       कोविड- 19 के दौरान जब विद्यालय बंद रहे तब छात्रों को शिक्षण से जुड़े रखने एवं पढ़ाई नियमित रखने हेतु इन शिक्षकों ने जो नवाचारी प्रयास किए उनका प्रभावकारी प्रस्तुतीकरण   डायट सभागार में इस समिनार के दौरान किया गया. ऑफलाइन शिक्षण को ऑनलाइन शिक्षण में बदलने की चुनौती को स्वीकार कर इन ...

Himwant readers