Report by- Sushil Dobhal राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखंड में दो दिवसीय राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता संपन्न हुई है। राज्य के सभी 13 जिलों से चयनित होकर आए 160 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी नवाचारों पर रोचक प्रस्तुति दी जिनमें से 15 छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की पतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जनपदों से चयनित 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के मॉडलों का अवलोकन शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक डॉ. वंदना गबर्याल, डॉ. अजय कुमार नौटियाल, डॉ. पझेंद्र सकलानी, डॉ. के.एन. बिजल्वाण और डॉ. अवनीश उनियाल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के अंत में 15 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। चयनित छात्र निम्न हैं: 🔹 टिहरी गढ़वाल: सुमित सिंह, नीति 🔹 अल्मोड़ा: खुशी जोशी, बबली भंडारी 🔹 चमोली: गीतांजलि 🔹 देहरादून: आदर्श भट्ट, सात्विक रावत 🔹 हरिद्वार: हिमा...