पदोन्नति लटकाए रखने पर टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने शासन को भेजा अपना त्यागपत्र, सैकड़ो शिक्षकों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शासन और विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी एसपी सेमवाल शिक्षकों और छात्रों के बीच एक बेहतरीन अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने पिछले लंबी समय से उन्हें पदोन्नति न दिए जाने पर मंगलवार को शिक्षा सचिव को अपना त्यागपत्र भेजा है। एक लोकप्रिय अधिकारी के इस कदम से यह साबित हो गया है कि राज्य में शिक्षा विभाग में पदोन्नति न होने से सिर्फ शिक्षक ही नहीं अफसर भी परेशान हैं। पदोन्नति नहीं होने पर टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विद्यालयी शिक्षा सचिव को भेजा है। उन्होंने इस्तीफे की वजह आठ महीने तक अपर निदेशक पद पर पदोन्नति नहीं देना बताया है। टिहरी गढ़वाल के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने मंगलवार को अपना इस्तीफा शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को भेजा है। इसमें उन्होंने अपनी विभागीय सेवाओं का जिक्र किया है। उन्होंने आठ महीने से अपर निदेशक पद पर पदोन्नति से वंचित रखे जाने पर देहरादून में राज्य के पहले राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अपनी भूमिका का विस्तार से जिक्र किया है और कहा कि इसके लिए...