Skip to main content

Posts

Translate करें.

अनुरोध तबादले, कुमाऊं मंडल महिला शाखा, ट्रांसफर लिस्ट हुई जारी

अनुरोध तबादले, कुमाऊं मंडल महिला शाखा, ट्रांसफर लिस्ट हुई जारी अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की सूची यहां देखें Read more... अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की सूची यहां देखें

टिहरी गढ़वाल, प्रारंभिक शिक्षा अनुरोध तबादलों की सूची हुई जारी।

टिहरी गढ़वाल, प्रारंभिक शिक्षा अनुरोध तबादलों की सूची हुई जारी। अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की सूची यहां देखें Read more...

Uttarakhand: शिक्षा विभाग- जारी हुई अनुरोध तबादलों की सूची

Request transfer अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की सूची यहां देखें Read more... *गढ़वाल मंडल अनुरोध स्थानांतरण सूची 2026 यहां से करें डाउनलोड* अनुरोध तबादले, कुमाऊं मंडल महिला शाखा, ट्रांसफर लिस्ट हुई जारी, देखें इन मिनिस्ट्रियल/ प्रशासनिक अधिकारियों के हुए अनुरोध तबादले  Uttarakhand: इस जिले में जारी हुई शिक्षकों के अनुरोध तबादलों की सूची Read more...

मौसम विभाग की चेतावनी पर कल इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

मौसम विभाग की चेतावनी पर कल इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

निर्धारित समयावधि में ही होंगे शिक्षकों के अनुरोध ट्रांसफर, शासन ने दिए यह निर्देश

Read more... हल्द्वानी में 751 अभ्यर्थियों ने छोड़ी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, घर से लापता छात्रा ड्राईवर के साथ रुद्रप्रयाग पहुंची, नावालिक छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज, Census 2027: प्रगणक तथा पर्यवेक्षकों के लिए मानदेय हुआ जारी, इस प्रारूप पर तुरंत जमा करना होगा बैंक खाते का विवरण, जाने- ट्रेनिंग और हाउस लिस्टिंग के लिए कितना मिलेगा मानदेय? Request Transfer: कानूनी पेंच में उलझे शिक्षकों के अनुरोध तबादले, हाईकोर्ट में हुई याचिका दायर, सुगम-दुर्गम की श्रेणी में आवेदन का मौका न मिलने से शिक्षकों में नाराजगी

Another video of the devastation in Nepal has just surfaced. अभी-अभी नेपाल में प्रलय का एक ओर वीडियो आया सामने

Another video of the devastation in Nepal has just surfaced. अभी-अभी नेपाल में प्रलय का एक ओर वीडियो आया सामने

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, इन विद्यालयों का हुआ उच्चीकरण

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, इन विद्यालयों का हुआ उच्चीकरण Old Pension Restoration: पुरानी पेंशन के लिए 13 सितंबर को आयोजित होगी महारैली, देहरादून में जुटेंगे हजारों कर्मचारी और शिक्षक   Home Read more... हल्द्वानी में 751 अभ्यर्थियों ने छोड़ी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, घर से लापता छात्रा ड्राईवर के साथ रुद्रप्रयाग पहुंची, नावालिक छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज, Census 2027: प्रगणक तथा पर्यवेक्षकों के लिए मानदेय हुआ जारी, इस प्रारूप पर तुरंत जमा करना होगा बैंक खाते का विवरण, जाने- ट्रेनिंग और हाउस लिस्टिंग के लिए कितना मिलेगा मानदेय? Request Transfer: कानूनी पेंच में उलझे शिक्षकों के अनुरोध तबादले, हाईकोर्ट में हुई याचिका दायर, सुगम-दुर्गम की श्रेणी में आवेदन का मौका न मिलने से शिक्षकों में नाराजगी

छात्रा से मारपीट के मामले में जांच समिति की रिपोर्ट पर अतिथि शिक्षिका का अनुबंध हुआ समाप्त, जिलाधिकारी ने स्वयं स्कूल पहुंच कर ली पूरे प्रकरण की जानकारी

 अल्मोड़ा जिले के एक राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रा को अतिथि शिक्षिका द्वारा पीटने के सामने आए मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। विद्यालय में अतिथि शिक्षिका द्वारा छात्रा की कथित पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अतिथि शिक्षिका का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्वयं स्कूल पहुंच कर ली जानकारी जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कॉलेज पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद संबंधित छात्रा के माता-पिता से मुलाकात कर उनका पक्ष भी जाना। जिलाधिकारी ने स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं से बातचीत कर घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में जानकारी हासिल की।  जांच समिति की रिपोर्ट पर हुई बड़ी कार्यवाही मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा और उप खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी की संयुक्त समिति बनाई गई थी। समिति ने प्रकरण की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। रिपोर्ट में संबंधित अतिथि शिक्षिका की ...

A Ghost in the School: स्कूल में भूत की अफवाह, यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं में मची भगदड़, स्कूल प्रशासन ने दी छुट्टी

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान भूत-प्रेत की अफवाह से छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कॉलेज में  कक्षा 10वीं और 11वीं की एक-दो छात्राओं को चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। इसी दौरान एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने से आसपास बैठी छात्राएं सहम गईं और डर की वजह से रोने लगीं। देखते ही देखते स्कूल में भूत-प्रेत की बाधा की अफवाह फैल गई। अफवाह से परीक्षा दे रही छात्राओं में दहशत फैल गई और कक्षाओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर स्कूल प्रशासन ने छात्राओं को शांत कराया और स्थिति को संभाला। स्कूल प्रवक्ता नीलम ने बताया कि तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी, भूत-प्रेत की बात महज अफवाह है। हालात सामान्य करने के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। Old Pension Restoration: पुरानी पेंशन के लिए 13 सितंबर को आयोजित होगी महारैली, देहरादून में जुटेंगे हजारों कर्मचारी और शिक्षक   Home Read more... हल्द्वानी में 751 अभ्यर्थियों ने छोड़ी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, घर से लापता छात्रा ड्राईवर के...

Protest against school mergers and closures: यहां सरकारी स्कूल बचाने के लिए सड़को पर उतरे हजारों छात्र, शिक्षक और अभिभावक, स्कूल मर्ज़ और बंद करने का भारी विरोध

  सरकारी स्कूलों में छात्र नामांकन दर गिरने का सिलसिला जहां निरंतर जारी है वहीं मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद करने और विलय की प्रक्रिया के विरोध में रविवार को राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन हुआ। नीलम पार्क में आयोजित स्कूल बचाओ संघर्ष समिति के सम्मेलन में प्रदेश के 36 जिलों से छात्र, शिक्षक और अभिभावक पहुंचे। सभी ने एकजुट होकर सरकारी स्कूलों को बंद नहीं करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। स्कूल बंद करने की नीति का विरोध सम्मेलन में क्लोजर, मर्जर और एक शाला-एक परिसर जैसी योजनाओं के तहत सरकारी स्कूलों को बंद करने का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्कूलों को बंद करने के बजाय उनमें सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए। लंबे समय से जर्जर स्कूल भवनों की तत्काल मरम्मत कराने और बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। Old Pension Restoration: पुरानी पेंशन के लिए 13 सितंबर को आयोजित होगी महारैली, देहरादून में जुटेंगे हजारों कर्मचारी और शिक्षक व्यवस्था की अनदेखी से स्कूलों की बदहाली स्कूल बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक मुदित भटनागर ने सरकार पर सरकारी शिक्...

Old Pension Restoration: पुरानी पेंशन के लिए 13 सितंबर को आयोजित होगी महारैली, देहरादून में जुटेंगे हजारों कर्मचारी और शिक्षक

Dehradun  पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 13 सितंबर को दून में महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से शिक्षक और कर्मचारी जुटेंगे। रैली की तैयारियों और आंदोलन को धार देने के लिए रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित एकता भवन में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) की देहरादून जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ ही रायपुर विकासखंड की महिला विंग का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष संतोष गड़ोही ने कहा कि नई पेंशन योजना शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए छलावा है। पुरानी पेंशन बहाल होने तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। Protest against school mergers and closures: यहां सरकारी स्कूल बचाने के लिए सड़को पर उतरे हजारों छात्र, शिक्षक और अभिभावक, स्कूल मर्ज़ और बंद करने का भारी विरोध उन्होंने कहा कि 13 सितंबर की महारैली में प्रदेशभर के कर्मचारी और शिक्षक दून पहुंचकर पुरानी पेंशन की मांग उठाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक कर्मचारियों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में रायपुर ब्लाक से रजनी रावत को जिला कोषाध्यक्ष और डोईवाला से विजय बडोन...

हल्द्वानी में 751 अभ्यर्थियों ने छोड़ी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा,

Inter College Lecturer recruitment:  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में हुई। हल्द्वानी शहर में चार केंद्रों पर 2131 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेट तैनात किए थे। डीएम के आदेश पर परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम मोनिका को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया था। श्री गुरु तेग बहादुर, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, बियरशिवा और क्वींस पब्लिक स्कूल केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर दो से पांच बजे तक हुई। कुल 2131 अभ्यर्थियों में से 1380 उपस्थित और 751 अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी एडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। 751 अभ्यर्थियों ने छोड़ी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा,

Census 2027: फील्ड ट्रेनर्स को शीघ्र मिलेगा मानदेय, चार्ज अधिकारियों से मांगा फील्ड ट्रेनर्स का यह विवरण

Census 2027: जनपद टिहरी गढ़वाल में फील्ड ट्रेनर्स के मानदेय भुगतान के लिए उनके द्वारा दिए गए प्रशिक्षण दिवसों और प्रशिक्षण बैच का चार्ज अधिकारियों से विवरण मांगा गया है। चार्ज अधिकारियों द्वारा फील्ड ट्रेनर्स का विवरण जनपद को भेजने पर शीघ्र मानदेय का भुगतान किया जाएगा।    टिहरी जिले के विभिन्न तहसील, नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों में तैनात फील्ड ट्रेनर्स के मानदेय भुगतान को लेकर प्रभारी अधिकारी कृते जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने चार्ज अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण होने पर जनगणना कार्य में तैनात सुपरवाईजर / प्रगणकों तथा फिल्ड ट्रेनर्स को प्रथम चरण का मानदेय भुगतान किया जाना प्रस्तावित है, जिसके कम में सुपरवाईजर / प्रगणकों को अनुमन्य पारिश्रमिक / प्रशिक्षण मानदेय धनराशि वितरण हेतु चार्ज अधिकारियों को बैंक खाते के माध्यम् से प्रेषित की गई है। तदोपरान्त फिल्ड ट्रेनर्स जिनके द्वारा आपके चार्ज क्षेत्रान्तर्गत सुपरवाईजर / प्रगणकों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, को प्रशिक्षण मानदेय का भुगतान किया जाना प्रस्तावित है।...

घर से लापता छात्रा ड्राईवर के साथ रुद्रप्रयाग पहुंची, नावालिक छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज,

देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 17 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। अगले दिन एक अज्ञात महिला के फोन कॉल से यह राज खुला कि किशोरी उसके चालक बेटे के साथ रुद्रप्रयाग में है। इस सूचना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है।       सेलाकुई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी जो हाईस्कूल पास है,16 अगस्त की रात को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने रात में ही उसे आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन सहेलियों और परिचितों से भी पूछताछ की गई, पर निराशा ही हाथ लगी।गुमशुदगी की इस जद्दोजहद के बीच अगले दिन परिजनों के पास एक महिला का फोन आया। फोन करने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी उसके बेटे के साथ रुद्रप्रयाग में है और उसी के साथ रह रही है। महिला ने यह भी जानकारी दी कि उसका बेटा पेशे से वाहन चालक है। यह सुनते ही परिजनों ने तत्काल सेलाकुई थाने में आरोपी य...

Census 2027: प्रगणक तथा पर्यवेक्षकों के लिए मानदेय हुआ जारी, इस प्रारूप पर तुरंत जमा करना होगा बैंक खाते का विवरण, जाने- ट्रेनिंग और हाउस लिस्टिंग के लिए कितना मिलेगा मानदेय?

Census 2027: जनगणना 2027 में प्रथम चरण के कार्यों के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण और भवन गणना संबंधी कार्यों के लिए मानदेय जारी हुआ है। जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी टिहरी गढ़वाल नीतिका खंडवाल ने सभी चार्ज अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मानदेय भुगतान के निर्देश जारी किए हैं।    जारी निर्देशों में प्रमुख जनगणना अधिकारी ने कहा है कि जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु जनगणना कार्य निदेशालय, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के पत्रांक संख्या 11016-149-cen-2027 दिनांक 06-02-2026 के द्वारा निर्गत भारत की जनगणना 2027-परिपत्र संख्या-5 के प्रस्तर 2.2 (क) के प्राविधानानुसार प्रत्येक प्रगणक तथा पर्यवेक्षक को जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्यों हेतु धनराशि रु० 9,000/- का मानदेय प्रदान किया जायेगा तथा परिपत्र संख्या-5 के प्रस्तर 5.3 के प्राविधानानुसार प्रत्येक प्रगणक तथा पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु धनराशि रू0 600/- प्रतिदिन अनुमन्य होगी, जिसमें से प्रति प्रगणक तथा पर्यवेक्षक 50 200/- प्रतिदिन की दर से धनराशि प्रशिक्षण अवधि में जलपान/भोजन...

Request Transfer: कानूनी पेंच में उलझे शिक्षकों के अनुरोध तबादले, हाईकोर्ट में हुई याचिका दायर, सुगम-दुर्गम की श्रेणी में आवेदन का मौका न मिलने से शिक्षकों में नाराजगी

उत्तराखंड में हजारों शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादलों पर कानूनी पेंच फंस सकता है। इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। सुगम-दुर्गम के मामले का निस्तारण नहीं होने से शिक्षा विभाग में तबादला प्रक्रिया अटकी हुई थी। ऐसे में इस बार सिर्फ अनुरोध के आधार पर ही तबादलों की प्रक्रिया शुरू की गई और इसमें भी सुगम-दुर्गम की श्रेणी में आवेदन का मौका नहीं दिया गया। सुगम-दुर्गम की श्रेणी में आवेदन का मौका नहीं दिए जाने राज्य भर में हजारों शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त है।     हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद पूरी स्थानांतरण प्रक्रिया अधर में लटकने के आसार बन गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश भर से साढ़े चार हजार से अधिक शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया हुआ है। याचिका में तर्क दिया गया है कि शैक्षणिक सत्र के बीच में इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों का तबादला करने से प्रदेश की शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों के स्कूल खाली होने की भी आशंका जताई गई है, जिससे छात्रों की पढ़ाई का भारी नुकसान होगा। सुगम-दुर्गम के मामले का निस्तारण नहीं होने से शिक्षा...

Uttrakhand Scholarship scam: छात्रवृत्ति घोटाले पर एसआईटी का शिकंजा, 19 संस्थानों को नोटिस जारी, थाने में बयान दर्ज कराने के दिए निर्देश, इन संस्थानों की बढ़ी मुश्किलें।

Uttarakhand Scholarship Scam: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद जांच तेज कर दी है। 19 शिक्षण संस्थानों के संचालकों को एसआईटी ने नोटिस भेजते हुए थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले टीम ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से सभी संस्थानों से संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं।  पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वर्ष 2021-22 और 2022-23 के आंकड़ों के विश्लेषण में इन सभी संस्थानों की ओर से छात्रवृत्ति योजना में वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी और शासकीय धन के गबन बात सामने आई थी। 8th Pay Commission Latest News 2026: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग पर सामने आई सरकार के यह बड़ी घोषणा मामले की जांच के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एसआईटी का गठन कर दिया था। अब एसआईटी ने जांच आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। पहले चरण में विभ...

मौसम विभाग की चेतावनी पर कल इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

मौसम विभाग की चेतावनी पर कल इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

कोटद्वार में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार, Accused arrested for swindling ₹18 lakh in Kotdwar under the pretext of securing a job.

Accused arrested for swindling ₹18 lakh in Kotdwar under the pretext of securing a job. कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार के शिवालिक नगर निवासी आरोपी प्रदीप सैनी पर सूर्यकांत बलूनी से लाखों रुपये ठगने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है. कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार के जौनपुर निवासी पीड़ित सूर्यकांत बलूनी ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। कि प्रदीप सैनी ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए। शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने प्रदीप सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों की पुष्टि होने पर प्रदीप सैनी को बुलाया, लेकिन वह अपने घर से फरार हो गया। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय से उसका गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया था...

मौसम विभाग की चेतावनी पर कल इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

मौसम विभाग की चेतावनी पर कल इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र Home Read more...

Followers

Himwant readers