उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को समूह-ग की सात भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। वहीं, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक के 101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया है। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक, साहसिक खेल अधिकारी की परीक्षा अब 20 सितंबर के बजाए 18 अक्तूबर को होगी। कैमरामैन, प्राविधिक सहायक इतिहास की परीक्षा अब 18 अक्तूबर के बजाए 20 सितंबर को होगी। वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक के 101 पदों पर भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर व अन्य समूह-ग के 101 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 14 सितंबर से 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 17 से 19 अक्तूबर के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई है। राज्य के 19 अलग-अलग विभागों में ये भर्ती होगी, जिसमें आवास विभाग के 22 वैयक्तिक सहायक, आयुक्त कुमाऊं मंडल के 16 पद, वन निगम के 10 पद भी शामिल हैं। वैयक्तिक सहायक के लिए आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्ष...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)