टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज लम्बगाँव में भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर आधारित विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अनेक माध्यमिक विद्यालयों के छत्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यमकेश्वर क्षेत्र में गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आदेश जारी कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ खण्ड शिक्षा धिकारी दीपक कुमार, विज्ञान संगोष्ठी प्रभारी अनिल नेगी, अटल रा०३०कॉ० लम्बगांव के प्रधानाचार्य धनराज कोहली ने किया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने भारत के ऊर्जा परिदृश्य 2047 विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला और अपने विचार प्रस्तुत किये। छात्र/छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण एवं ग्रीन एनर्जी, सोलर एनर्जी से भारत को ऊर्जा सम्पन्न भारत बनाने पर जोर दिया। जिसमें विकासखण्ड के 40 विद्यालयों के 55 छात्र/छात्राओं ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर कॉलेज गालुड़धार के छात्र सौरभ खरोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः रा...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)